Mulberry Fruit Benefits: अक्सर आपने बहुत से लोगों को कहते सुना होगा कि फल खाने से सेहत को कई फायदे मिलते हैं। फल खाने से सेहत को कई नहीं बल्कि अनेकों फायदे मिलते है। शहतूत भी उन्हीं फलों में से एक ऐसा फल है, जो पोषक तत्वों से भरपूर होता है।
साथ ही इसका स्वाद भी लोगों को खूब पसंद आता है। हालांकि ये बाजार में बहुत ही कम देखने को मिलता है, लेकिन ये खुले मैदान में जरूर मिल जाता है। इसके फल का रंग पकने पर लाल, बैंगनी दिखता है, जो बेहद खूबसूरत लगता है। इसलिए आज हम आपको शहतूत के फायदे बताने जा रहे हैं।
और पढ़िए – Mulberry Fruit Benefits: शहतूत खाने से इन रोगों से मिलेगी मुक्ति, जानें फायदे
शहतूत खाने से शरीर को मिलते हैं ये फायदे
1. इंफेक्शन से लड़ने में मदद करता है
इस बात से शायद ही कोई अनजान होगा कि शहतूत एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-फंगल गुणों से भरपूर होता है। साथ ही ये इंफेक्शन के खिलाफ बॉडी मेें एंटीबॉडी तैयार करता है। वहीं, शहतूत का प्रयोग एक्जिमा और सोरायसिस जैसी स्किन की बीमारियों के इलाज में भी होता है। साथ ही ये आंतों के कैंसर में भी बहुत लाभकारी होता है।
2. आंखों के लिए वरदान से कम नहीं शहतूत
शहतूत आंखों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है, क्योंकि ये आंखों की रोशनी को बढ़ाने का काम करता है। साथ ही इससे आई वीकनेस भी दूर होती है।
3. बढ़ती उम्र के लिए बेहद फायदेमंद
अक्सर देखा जाता है कि कुछ लोग उम्र से पहले ही बूढ़े दिखने लगते हैं, ऐसे लोगों के लिए शहतूत किसी औषधि से कम नहीं है। इसमें मौजूद एंटी एजिंग गुण स्किन की झुर्रियां और अन्य लक्षणों को दिखने नहीं देते हैं।
4. पाचन तंत्र के लिए रामबाण
शहतूत पाचन तंत्र को भी सुधारने का काम करता है। इसमें मौजूद गुण डाइजेस्टिव सिस्टम को सुधारते हैं, जिससे गैस, एसिडिटी, अपच जैसी परेशानियों से राहत मिलती है। साथ ही ये पाचन तंत्र में आई सूजन को भी कम करने में मददगार होता है।
और पढ़िए – World Autism Awareness Day 2023: जानें कब हुई थी ऑटिज्म की शुरूआत, क्या हैं इसके कारण?
5. पोषक गुणों से भरपूर होता है शहतूत
शहतूत कई परेशानियों को दूर करता है, क्योंकि ये पोषक गुणों से भरपूर होता है। साथ ही इसमें मौजूद विटामिन ए, सी और ई, आयरन, कैल्शियम और मैग्नीशियम भी शरीर को फायदा देते हैं।
Disclaimer: संबंधित लेख पाठक की जानकारी और जागरूकता बढ़ाने के लिए है। न्यूज24 इस लेख में प्रदत्त जानकारी और सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि इसके बारे में चिकित्सीय सलाह जरूर लें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
और पढ़िए – देश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
बेबी प्लानिंग से पहले हर Couple को इन बातों का रखना चाहिए ख्याल
14 hrs agoसर्दी-जुकाम ने जकड़ लिया है तो घर पर बनाकर पिएं यह काढ़ा, महसूस होगा आराम
17 hrs agoपथरी का दर्द कहां होता है और कैसा महसूस होता है? डॉक्टर ने बताया
18 hrs agoविटामिन D की गोली पानी के साथ खाकर कहीं आप भी तो नहीं कर रहे पैसे बर्बाद?
19 hrs agoखर्राटों को न करें नजरअंदाज! रात में सांस रुकना हो सकता है खतरनाक संकेत
19 hrs agoघुटने, कमर और गर्दन की अकड़न को दूर करने के लिए करें ये 5 काम
21 hrs agoपैनक्रियाज में कैंसर होने पर कैसे पता चलता है? जानिए इस Cancer के लक्षण
22 hrs agoरातभर करवटें बदलते रहते हैं? अच्छी नींद के लिए अपनाएं ये आदतें!
1 day agoबार-बार बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजाना की ये 7 आदतें रखेंगी सेहत का ख्याल
1 day agoफ्रिज से ठंडा दही निकालकर खाने से क्या होता है? डॉक्टर ने बताया
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines