Muh se Laar Aana: ज्यादातर बच्चों के मुंह से ही लार निकलती नजर आती है और बड़ों के मुंह से नहीं. लेकिन, अगर बड़ों के मुंह से लार निकल रही है और सोते समय बहुत ज्यादा लार (Saliva) निकलती नजर आ रही है तो यह किसी स्वास्थ्य संबंधी समस्या की तरफ इशारा हो सकता है. ऐसे में सोते समय लार निकलना या कहें मुंह से थूक बहना किन कंडीशंस में होता है और क्या यह किसी बीमारी का संकेत हो सकता है, जानिए यहां.
यह भी पढ़ें – शुगर कंट्रोल करने के लिए कौन सी देसी सब्जी खानी चाहिए? जानिए डायबिटीज के मरीजों के लिए क्या है फायदेमंद
सोते हुए लार निकलने की क्या वजह हो सकती है
सोते हुए मुंह से लार निकलना सामान्य हो सकता है, लेकिन अगर यह बहुत ज्यादा होता है तो किसी स्वास्थ्य संबंधी दिक्कत की तरफ इशारा भी हो सकता है या किसी हेल्थ कंडीशन का लक्षण हो सकता है.
स्लीप एपनिया – सांस लेने में दिक्कत आने पर मसल कंट्रोल पर भी असर पड़ता है जिससे सलाइवा लीक (Saliva Leak) होने लगता है.
एसिड रिफ्लक्स – एसिडिटी, एसिड रिफलक्स या गर्ड की कंडीशन में मुंह से लार आ सकती है. पेट के एसिड खाद्य नली को इरिटेट कर सकते हैं जिससे एक्सेस सलाइवा ट्रिगर होता है.
एलर्जी या साइनस – श्वसन तंत्र की एलर्जी या साइनस में मुंह से जरूरत से ज्यादा लार आ सकती है. बलॉक नेजल पैसेज और मुंह से फॉर्स्ड ब्रीदिंग के कारण ड्रूलिंग यानी लार बढ़ती है.
पार्किन्सन डिजीज – मुंह से जरूरत से ज्यादा लार बहना पार्किन्सन डिजीज का वॉर्निंग साइन हो सकता है. अर्ली नर्व डैमेज से निगलने को कंट्रोल करने वाली मसल्स कमजोर होने लगती हैं.
न्यूरोलॉजिकल कंडीशन – कोई माइनर स्ट्रोक या न्यूरोलॉजिकल डिसोर्डर के कारण मुंह से लार आ सकती है. इन कंडीशंस से मसल्स का फंक्शन रुक सकता है.
लार निकलना कैसे बंद करें?
अगर आम कारणों की वजह से मुंह से लार निकलती दिख रही है तो कुछ घरेलू नुस्खे काम आ सकते हैं –
- फिटकरी के पानी से कुल्ला करने पर मुंह से लार निकलना बंद हो सकता है. फिटकरी के पानी से मुंह की अच्छी सफाई भी हो जाती है.
- दालचीनी को पानी में उबालकर पीने पर मुंह की लार से छुटकारा मिलता है. इससे लार की समस्या दूर होती है.
- तुलसी के पत्तों (Tulsi Leaves) को चबाने से मुंह की लार से निजात मिल सकती है. इससे मुंह में लार नहीं बनती है.
- इस बात का ध्यान रखें कि शरीर में पानी की कमी से भी ऐसा हो सकता है. इसीलिए ढेर सारा पानी पिएं और खुद को हाइड्रेटेड रखें.
- सोते हुए मुंह से लार ना गिरे इसके लिए सोने का तरीका बदलें. पीठ के बल सोने की कोशिश करें. इससे लार गले से नीचे उतर जाती है और मुंह से बाहर नहीं आती.
यह भी पढ़ें – वेरिकोज वेन्स से परेशान हैं तो रोजाना बैठे-बैठे करें ये 3 एक्सरसाइज, पैरों पर नहीं दिखेंगी नीली-हरी धारियां
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
विटामिन B12 की कमी से शरीर में क्या होता है? बॉडी में दिख सकते हैं ये लक्षण
1 hr agoहाई बीपी से लेकर डायबिटीज तक, ये बीमारियां बढ़ा सकती हैं स्ट्रोक का खतरा
5 hrs agoशुगर के मरीज क्या रख सकते हैं व्रत? मीठा खाया तो क्या होगा
20 hrs agoमौसम बदलते ही पड़ जाते हैं बीमार? जानिए इसके पीछे की असली वजह
22 hrs agoपीरियड्स में ब्लड क्लॉट्स को न करें इग्नोर, शरीर के ये संकेत हैं गंभीर
23 hrs agoब्रेन ट्यूमर में कैसा होता है सिरदर्द, डॉक्टर ने बताए लक्षण और इलाज
1 day agoकरवा चौथ पर निर्जला व्रत रखते हैं? शरीर के इन संकेतों को न करें इग्नोर
1 day agoअंडाशय के कैंसर में महिलाओं को पेट के आस-पास होती हैं ये 3 दिक्कतें
1 day agoमुंह के अंदर छाला और गांठ… ओरल कैंसर के क्या-क्या लक्षण हो सकते हैं
1 day agoबार-बार घेरती है मायूसी और बेचैनी? बाबा रामदेव के बताए 5 योगासन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines