Vitamin Deficiency And Ulcer: छाले अक्सर ही मुंह के अंदर जीभ पर, गाल पर या मसूड़े पर निकलते हैं. ये छोटे या बड़े हो सकते हैं और आमतौर पर लाल या सफेद नजर आते हैं. बहुत से लोगों को कभी-कभार छाले निकल आते हैं और कुछ दिनों में दूर भी हो जाते हैं. लेकिन, ऐसे भी बहुत से लोग हैं जो आयदिन छालों से परेशान रहते हैं. इसी बारे में बताते हुए ENT डॉ. महक आनंद ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है जिसमें उन्होंने बताया कि बार-बार छाले (Chhale) होने की वजह शरीर में किस चीज की कमी हो सकती है. अगर आप भी अक्सर ही छालों से परेशान रहते हैं तो यहां जानिए डॉक्टर इसकी क्या वजह बता रही हैं.
यह भी पढ़ें – अचानक खड़े होने पर चक्कर आने का क्या मतलब है? डॉक्टर ने बताया क्या है वजह
किस कमी से निकलते हैं छाले | Which Deficiency Causes Mouth Ulcers
डॉक्टर बताती हैं कि हमारे मुंह के अंदर एक सॉफ्ट सी लाइनिंग होती है जिसे ओरल म्यूकस मेंब्रेन कहते हैं. यह हर कुछ दिन में नई बनती है. इसे मजबूत बनाने के लिए शरीर को विटामिन बी12, फॉलिक एसिड और आयरन की जरूरत होती है. अगर ये तत्व शरीर में कम हो जाएं तो लाइनिंग कमजोर होने लगती है. इसके अलावा, थोड़ा सा तीखा खाना, थोड़ा सा तनाव और थोड़ा सा ज्यादा तेज और सख्त तरह से ब्रश करना इस लेयर को क्रैक कर देता है और छाले निकल आते हैं.
जैल लगाने को लेकर डॉक्टर कहती हैं कि जैल लगाते रहने से यह सिर्फ त्वचा की बाहरी परत पर काम करता है. परेशानी असल में शरीर के अंदर होने वाली जरूरी विटामिन और तत्वों की कमी है. अगर विटामिन बी12 कम (Vitamin B12 Deficiency) होगा तो हीलिंग जल्दी नहीं होगी, आयरन कम होगा तो टिशूज कमजोर होंगे और फोलेट कम है तो नए सेल्स सही तरह से नहीं बनेंगे. इसीलिए छाले ठीक होते हैं और फिर निकल आते हैं.
डॉक्टर यह भी बताती हैं कि लगातार या बार-बार मुंह में छाले निकल रहे हैं तो जरूरी टेस्ट करवा लेने चाहिए जिससे परेशानी की जड़ तक पहुंचा जा सके.
छालों से छुटकारा दिलाएंगे ये घरेलू उपाय
- छालों से छुटकारा पाने के लिए नमक के पानी से कुल्ला किया जा सकता है. नमक के पानी को 30 मिनट मुंह में रखने के बाद बाहर निकाल दें.
- बेकिंग सोडा का पेस्ट छालों पर लगाया जा सकता है. इससे छाले की सूजन कम होती है.
- शहद को छालों पर मल सकते हैं. शहद हीलिंग प्रोसेस को बढ़ाता है.
- नारियल का तेल छालों पर लगाने से फायदा मिल सकता है. इसे एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीमाइक्रोबियल गुण अच्छा असर दिखाते हैं.
- एलेवोरा जैल भी छालों पर असर दिखाने में असरदार होता है. इसे ताजा या बाजार से खरीदकर लगाया जा सकता है.
यह भी पढ़ें – क्या बच्चे को अपना जूठा खिलाना चाहिए? डॉक्टर ने बताया बेबी को जूठा खिलाने पर क्या होता है
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
कम उम्र में क्यों हो रहा है कैंसर? कहीं ये आदतें तो नहीं जिम्मेदार
48 mins agoकाला मोतिया होने का क्या कारण है? AIIMS के नेत्र रोग विशेषज्ञ से जानिए
2 hrs agoसुबह उठते ही मुंह कड़वा होने की क्या है वजह? रिसर्च में बताया
3 hrs agoफेफड़ों के मरीजों के लिए जानलेवा हो सकती है प्रदूषित हवा, जरूर करें ये काम
4 hrs agoशरीर में फंसी हुई गैस को कैसे निकालें? बाबा रामदेव ने बताया नुस्खा
7 hrs agoहड्डियां ही नहीं, शरीर के कई हिस्सों को चुपचाप नुकसान पहुंचाती है Vitamin D
21 hrs agoमिलेट्स क्या होते हैं और क्यों खाने चाहिए? FSSAI से जानिए Millets के फायदे
23 hrs agoक्या कम शराब पीने से भी बढ़ सकता है कैंसर का खतरा? WHO ने बताया
1 day agoपीरियड्स रेग्युलर ना आना, ज्यादा बहाव इन 3 कैंसर का हो सकता है लक्षण
1 day agoलगातार हेडफोन लगाने से हो सकता है कानों को नुकसान, जानें सही तरीका
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines