हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

मुंह में बार-बार छाले होते हैं तो जरूर कराएं ये 4 टेस्ट, डॉक्टर ने कहा इस दिक्कत को ना करें नजरअंदाज

Baar Baar Chale Hona: मुंह में कभी-कभार छाले हो जाते हैं, लेकिन अगर बार-बार या लगातार मुंह में छाले निकलते हैं तो यह किसी दिक्कत का लक्षण हो सकता है. ऐसे में डॉक्टर की सलाह है कि अगर आपके मुंह में बार-बार छाले निकलते हैं तो आपको यह 4 टेस्ट जरूर करवाने चाहिए.

विज्ञापन
मुंह में लगातार छाले होने का क्या कारण है?

Mouth Ulcer Causes: मुंह में लाल या सफेद रंग के छाले निकलने की दिक्कत आमतौर पर हो जाती है. ये छाले 2 से 3 दिन में खुद ही खत्म होने लगते हैं. लेकिन, इन छालों की वजह से व्यक्ति का ठीक तरह से खाना-पीना मुश्किल हो जाता है. वहीं, दिक्कत तब ज्यादा बढ़ती है जब ये छाले आयदिन निकलने लगते हैं. छालों का कभी-कभार होना आम है लेकिन अगर छाले आयदिन निकलते हैं तो यह शरीर में हो रही किसी कमी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या की तरफ इशारा हो सकते हैं. ऐसे में ENT डॉ. रोली की सलाह है कि अगर आपको बार-बार मुंह में छाले निकलते (Baar Baar Muh Me Chale Nikalna) हैं तो आपको ये 4 टेस्ट जरूर करवाने चाहिए. डॉक्टर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से वीडियो शेयर करके इस बारे में बताया है. आप भी जान लीजिए डॉक्टर कौन से टेस्ट करवाने के लिए कह रही हैं.

यह भी पढ़ें – फेफड़े खराब होने के लक्षण क्या होते हैं? यहां जानिए कैसे दिखते हैं फेफड़ों की बीमारी के शुरुआती लक्षण

बार-बार छाले निकलते हैं तो कराएं ये 4 टेस्ट

ENT डॉ. रोली ने बताया कि अगर आपको बार-बार छाले होते हैं तो आपको ये 4 टेस्ट जरूर कराने चाहिए –

विज्ञापन

CBC टेस्ट – इस टेस्ट से पता चलेगा कि शरीर में खून की मात्रा यानी हीमोग्लोबिन लेवल कितना है.

Vitamin B12 – बार-बार छाले निकलते हैं तो विटामिन बी12 का टेस्ट करवाकर भी जरूर देखना चाहिए. इस टेस्ट से पता चलेगा कि शरीर में कहीं विटामिन बी12 की कमी (Vitamin B12 Deficiency) तो नहीं हो गई है क्योंकि कई बार विटामिन बी12 की कमी के कारण ही मुंह में बार-बार छाले निकलते हैं.
फॉलिक एसिड लेवल्स – शरीर में फॉलिक एसिड की मात्रा कम होने पर भी छाले हो सकते हैं. इसीलिए यह टेस्ट करवाना भी जरूरी है.

विज्ञापन

आयरन लेवल्स – आयरन की कमी भी छालों की वजह बन सकती है. इसीलिए बार-बार छाले निकलते हैं तो आयरन का टेस्ट भी जरूर करवाएं.

इन कारणों से भी निकल सकते हैं छाले

विज्ञापन
  • गलती से जीभ या गाल काट लेने से भी छाले निकल जाते हैं.
  • किसी बैक्टीरियल इंफेक्शन के कारण भी मुंह में छाले निकल सकते हैं.
  • मुंह में छाले निकलने की वजह सख्त टूथपेस्ट भी हो सकता है.
  • बहुत ज्यादा एसिडिक फूड्स खाने पर भी मुंह में छाले (Mouth Ulcers) निकल सकते हैं. आमतौर पर संतरे, अनानास या स्ट्रॉबेरीज खाने पर ऐसा होता है.
  • ब्रेसेस या रिटेनर्स पहनने के कारण भी मुंह में छाले निकल जाते हैं.
  • बहुत ज्यादा तनाव लेने पर भी मुंह में छाले हो जाते हैं.
  • नींद की कमी भी मुंह में छाले होने की वजह बनती है.

मुंह के छाले दूर रखने के लिए करें ये काम

रोजाना भरपूर मात्रा में पानी पिएं. इससे छाले नहीं होते या कम निकलते हैं. इसके अलावा, ओरल हाइजीन को बनाए रखें. मुंह की अच्छी तरह से सफाई करें और बैक्टीरिया ना पनपे इसके लिए दिन में 2-3 बार मुंह को नमक वाले पानी से साफ करें. अगर छाला निकल जाए तो तबतक बहुत ज्यादा तीखा और गर्म खाना खाने से परहेज करें जबतक कि छाला ठीक ना हो जाए.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें – घुटने के दर्द में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं? जानिए कैसी होनी चाहिए आपकी डाइट

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola