---विज्ञापन---

हेल्थ angle-right

Mpox vs Chickenpox: मंकीपॉक्स को चिकन पॉक्स समझने की न करें गलती, दोनों में हैं ये अंतर

Mpox vs Chickenpox: एमपॉक्स को लेकर लोगों के बीच एक गलतफहमी चल रही है, इन दोनों बीमारियों के लक्षण काफी हद तक एक जैसे हैं जिसके चलते लोग मंकीपॉक्स को चिकनपॉक्स समझ रहे हैं, ऐसे में आपको दोनों के बीच का अंतर समझना जरूरी है।

---विज्ञापन---

Mpox vs Chickenpox: एमपॉक्स को ग्लोबल हेल्थ इमरजेंसी घोषित कर दिया गया है, इस बीमारी ने दुनिया भर में चिंता बढ़ा रखी है। पाकिस्तान में भी इसके तीन मामले सामने आ चुके हैं, जिसके बाद से भारत ने भी सतर्कता बढ़ा दी है। कई अफ्रीकी देशों में इसका प्रकोप भयानक रूप ले रहा है। वैसे तो इस संक्रमण के बारे में बहुत सी जानकारियां उपलब्ध हैं, लेकिन फिर भी कई लोग हैं जिन्हें मंकीपॉक्स और चिकन पॉक्स के बीच का अंतर स्पष्ट नहीं हैं। चलिए जानते हैं इन दोनों में क्या फर्क है और कैसे एमपॉक्स की पहचान करें।

जानिए दोनों में क्या फर्क है

एमपॉक्स

एमपॉक्स के शुरुआती संकेत में तेज बुखार, सिर दर्द, पीठ दर्द, मांसपेशियों का दर्द और मवाद वाले दाने शामिल हैं। एमपॉक्स में इसके बाद लिम्फ नोड्स में सूजन भी होती है। मंकीपॉक्स के दाने चेहरे से लेकर पैरों तक कहीं भी हो सकते हैं, ये दाने बडे साइज के होते हैं जो धीरे-धीरे सूखते जाते हैं और फिर इस पर पपड़ी बनती है।

---विज्ञापन---

चिकनपॉक्स

इसमें बुखार के 1 से दो दिन में दाने दिखने लगते हैं। चिकनपॉक्स में पहले बुखार आता है और थकावट महसूस होती है। इसके दाने छालों की तरह होते हैं जिनमें जलन और खुजली महसूस हो सकती है। चिकनपॉक्स के दाने फेस, माथे से लेकर पैरों तक हो सकते हैं। हालांकि, चिकन पॉक्स के दाने हथेली और तलवों पर नहीं निकलते।

ये भी पढ़ें- Mpox Virus को लेकर कितना तैयार है भारत? पाकिस्तान में केस कन्फर्म होने से मचा हड़कंप

---विज्ञापन---

कौन सी बीमारी ज्यादा खतरनाक है?

हालांकि, दोनों संक्रमण वायरस से फैलते हैं मगर एक-दूसरे से काफी अलग है। एमपॉक्स में लिम्फ नोड्स सूजने लगती है मगर चिकन पॉक्स में ऐसा नहीं होता और न ही चिकनपॉक्स मे तलवे या हथेली पर दाने उभरते हैं। दोनों बीमारियों में जान का जोखिम नहीं है। चिकनपॉक्स  एक आम बीमारी है जबकि एमपॉक्स एक दुर्लभ बीमारी है। इसलिए मंकीपॉक्स में 1 से 10% तक मृत्यु होने की संभावना रहती है।

monkeypox

monkeypox

कब हो सकती है एमपॉक्स से मौत?

एमपॉक्स से मृत्यु होने की संभावना कम रहती है यदि मरीज को समय पर इलाज न मिलें तो परिणाम गंभीर हो सकते हैं। मंकीपॉक्स में अगर मरीज की इम्यूनिटी कमजोर हो या मरीज को निमोनिया हो जाए, तो भी मौत की संभावना बढ़ जाती है।

---विज्ञापन---

ऐसे होते हैं एमपॉक्स के 5 शुरुआती संकेत

तेज बुखार आना, सिर में दर्द, मांसपेशियों में दर्द, स्किन पर दाने दिखना और लिम्फ नोड्स में सूजन से मंकीपॉक्स की पहचान की जा सकती है।

ये भी पढ़ें- Monkey Pox Alert: AIIMS की गाइडलाइंस जारी, मरीज में ऐसे लक्षण दिखें तो तुरंत करें आइसोलेट

---विज्ञापन---

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

First published on: Aug 23, 2024 12:29 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola