हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

क्या मुंह में छाले होने का कारण कैंसर है? डॉक्टर ने बताया कब हो सकती है गंभीर बीमारी

मुंह में छाले होना भले ही आम समस्या हो, लेकिन बार-बार होने वाले या लंबे समय तक ठीक न होने वाले छालों को हल्के में नहीं लेना चाहिए. डॉक्टर शालिनी सिंह सालुंके का कहना है कि कई बार यह गंभीर बीमारी का संकेत हो सकते हैं.  

विज्ञापन
कई बार मुंह में होने वाले छाले किसी गंभीर बीमारी का संकेत हो सकते हैं. Image Credit- AI

मुंह में छाले होना एक आम समस्या है, जिससे खाने-पीने और बोलने में भी परेशानी हो सकती है. कई बार ये छाले अपने आप ठीक हो जाते हैं, लेकिन कुछ लोगों को बार-बार इस समस्या का सामना करना पड़ता है. हालांकि, इसके पीछे पोषण की कमी, मुंह में चोट या किसी दूसरी परेशानियों की वजह से हो सकती है. इसलिए मुंह में होने वाले छालों को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए. इसको लेकर डॉक्टर शालिनी सिंह सालुंके का कहना है कि कई बार मुंह में होने वाले छाले किसी गंभीर बीमारी का संकेत हो सकते हैं. हालांकि, कुछ चीजों से इन्हें ठीक किया जा सकता है, लेकिन मुंह में छाले होने के क्या कारण हैं और कब ये किसी गंभीर बीमारी का संकेत हो सकते हैं, आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं. 

इसे भी पढ़ें- भरपेट खाना खाने के थोड़ी देर बाद, फिर लगने लगती है भूख? जानिए क्यों डायबिटीज में कभी नहीं भरता पेट

मुंह में छाले क्यों होते हैं?

इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं, जैसे शरीर में विटामिन बी12, आयरन या फोलेट की कमी, स्ट्रेस या मुंह में चोट लगना आदि. कई बार कुछ दवाओं की वजह से भी छाले हो सकते हैं. आमतौर पर ये एक से दो हफ्ते में खुद ठीक हो जाते हैं, लेकिन बार-बार होने वाले या लंबे समय तक ठीक न होने वाले छालों का डॉक्टर की सलाह पर टेस्ट कराना जरूरी हो जाता है.

विज्ञापन

छाले होने के क्या कारण हो सकते हैं? 

  • विटामिन और मिनरल्स की कमी- शरीर में विटामिन बी12, फोलेट, आयरन या जिंक की कमी होने पर कुछ लोगों के बार-बार मुंह में छाले हो सकते हैं. साथ ही, बैलेंस डाइट न लेने से पोषक तत्वों की कमी का खतरा बढ़ सकता है. 
  • स्ट्रेस और नींद की कमी- स्ट्रेस भी मुंह में छाले होने की एक वजह हो सकती है. कुछ लोगों को बिना वजह स्ट्रेस होता है या नींद का पैटर्न बिगड़ जाता है, जिसकी वजह से यह समस्या बढ़ जाती है. 
  • मुंह में चोट लगना- दांत से गाल कट जाना, जोर से ब्रश करना, गर्म खाना खाने से जलना या दांतों की नुकीली चीज से रगड़ लगना आदि भी छाले का कारण बन सकता है. मुंह में चोट लगना छाले होने के आम कारणों में से एक है. 
  • ओरल लाइकेन प्लेनस- ओरल लाइकेन प्लेनस में गालों के अंदर सफेद जालीदार निशान, लालिमा, जलन और कभी-कभी दर्दनाक घाव हो सकते हैं. ऐसे लक्षण दिखने पर डॉक्टर या डेंटिस्ट से जांच करानी चाहिए. 

क्या मुंह में छाले होने का कारण कैंसर है?    

मुंह में छाले होना हमेशा कैंसर का संकेत नहीं होता है, क्योंकि छाले पोषक तत्वों की कमी, स्ट्रेस, मुंह में चोट या कुछ दूसरे कारणों से हो सकते हैं. अगर मुंह में कोई घाव लंबे समय तक ठीक नहीं होता, मुंह से बार-बार खून आता है या उसके साथ सफेद या लाल धब्बे दिखाई देते हैं तो इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए. ऐसे लक्षण कभी-कभी मुंह के कैंसर से जुड़े हो सकते हैं. इसलिए अगर छाला 2 हफ्ते तक ठीक न हो तो डेंटिस्ट या डॉक्टर से बात जरूर करें. 

मुंह के कैंसर के लक्षण

  • ठीक न होने वाला घाव
  • सफेद या लाल धब्बे होना
  • गांठ या सूजन होना
  • सुन्नपन
  • निगलने या चबाने में परेशानी होना
  • मुंह का कम खुलना
  • आवाज बदलना
  • दांतों का ढीला होना
  • कान में दर्द होना
  • गर्दन में गांठ होना
  • वजन घटना

मुंह के छालों से राहत पाने के लिए क्या करें?

  • छालों से राहत पाने के लिए हल्के गुनगुने पानी में आधा चम्मच नमक मिलाकर कुल्ला करें और पानी थूक दें.
  • कुछ दिनों तक बहुत तीखा, खट्टा, गर्म और क्रिस्पी खाना खाने से परहेज करें.
  • मुलायम ब्रिसल वाले टूथब्रश का इस्तेमाल करें और पानी पिएं या बैलेंस डाइट लें.
  • बार-बार छाले होने पर डॉक्टर से बात करें और पोषक तत्वों की कमी का टेस्ट कराएं

इसे भी पढ़ें- बच्चे क्यों हो जाते हैं कैंसर का शिकार? जानिए इसके संभावित कारण, लक्षण और देखभाल के जरूरी टिप्स

विज्ञापन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola