Mouth Smell Problems: क्या आपको भी मुंह से बार-बार बदबू आने की समस्या रहती है? अमूमन ये दिक्कत लोगों को तब होती है जब वह समय से ब्रश नहीं करते या फिर कोई तेज गंध वाला भोजन करते हैं। मगर यदि किसी को मुंह से बदबू आने की समस्या बहुत ज्यादा होती है तो आपको इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए क्योंकि ये आपकी सेहत के लिए खतरनाक हो सकता है। बता दें कि ये संकेत सिर्फ मुंह की बदबू का नहीं होता है। इसे अंग्रेजी में हैलिटोसिस नामक बीमारी कहते हैं। आइए जानते हैं मुंह से दुर्गंध आने के पीछे के 7 कारण क्या हैं और इस समस्या से कैसे बचा जा सकता है।
मुंह से बदबू आने के 7 कारण
कानपुर के गैस्ट्रो लिवर अस्पताल के विशेषज्ञ डॉक्टर वी.के.मिश्रा बताते हैं कि सांसों की बदबू हमारी बॉडी के अंदर के संकेतों को दर्शाती है कि शरीर सेहतमंद है या नहीं। सांसों की बदबू की बीमारी का नाम हैलिटोसिस है। इस बीमारी से दुनिया का हर चौथा इंसान परेशान है।
1.खराब ओरल हाइजीन- एक्सपर्ट बताते हैं कि मुंह से बदबू आने का सबसे बड़ा कारण खराब ओरल हाइजीन है। सही से ब्रश न करना या फिर दांतों के साथ जीभ की सफाई न करना।
ये भी पढ़ें-कहीं आप भी तो नहीं खा रहे शैंपू वाला पनीर? ऐसे करें घर में असली-नकली की पहचान
2.तेज गंध वाले फूड्स- अगर हम ऐसी चीजें ज्यादा खाते हैं जिनमें तेज गंध आती है जैसे कि प्याज, लहसुन या फिर मांस तो भी मुंह से दुर्गंध आ सकती है।
3.ड्राई माउथ- मुंह का सूखा रहना जिसे हम लार की कमी होना कहते हैं। इसमें भी मुंह से बदबू आती है।
4.मसूड़ों में सूजन- अगर किसी को मसूड़ों में सूजन होती रहती है या फिर मसूड़ों से संबंधित इंफेक्शन होता है, तो भी मुंह से स्मैल आ सकती है।
5.टॉन्सिल स्टोन- जिसे टॉन्सिल होते हैं उन्हें भी मुंह से बदबू आ सकती है।
6.एसिड रिफ्लक्स- हाइपरएसिडिटी की समस्या होने पर मुंह से बदबू आने की समस्या होती है।
7.थ्रोट इंफेक्शन- अगर किसी को गले, नाक और फेफड़ों वाले इंफेक्शन होते हैं तो उन्हें भी मुंह से स्मैल आने की समस्या हो सकती है। इसके अलावा, सिगरेट, तंबाकु और शराब पीने से भी मुंह की बदबू की समस्या हो सकती है।
कैसे पाएं राहत?
- दिन में 2 बार ब्रश करें और दांतों को फ्लॉस जरूर करें।
- जीभ की सफाई भी करें और एल्कोहल फ्री माउथ वॉश करें।
- पानी भरपूर मात्रा में पिएं।
- सीमित मात्रा में च्यूइंगम खाएं।
- समय-समय पर डेंटल चेकअप करवाएं।
कुछ घरेलू उपाय भी ट्राई कर सकते हैं जैसे कि पाइनएप्पल खा सकते हैं। दही खा सकते हैं और माउथ फ्रेशनर के रूप में सौंफ खा सकते हैं।
जरूरी सलाह
डॉक्टर के मुताबिक, अगर इन तरीकों के बाद भी परेशानी कम नहीं होती है तो डॉक्टर से सलाह जरूर लें क्योंकि कई बार लिवर और किडनी की बीमारी होने पर या डायबिटीज के शुरुआती चरणों में भी मुंह से बदबू आती है। ऐसे में ये गंभीर लक्षण हैं कि आप किसी बीमारी की चपेट में हैं।
ये भी पढ़ें- क्या इमली के बीज खाने से अर्थराइटिस की बीमारी से बचा जा सकता है? एक्सपर्ट ने दी ये सलाह
संबंधित खबरें
ब्रेस्ट के आसपास होने वाली ये दिक्कतें हो सकती हैं कैंसर का लक्षण
2 hrs agoकैसे पता चलेगा अर्थराइटिस हो गया है? AIIMS से जानिए लक्षण और दर्द के उपाय
3 hrs agoमहीनों से बैठी आवाज को जुकाम समझना पड़ सकता है भारी! हो सकता है कैंसर
17 hrs agoरातभर फोन देखने की आदत, तबाह कर देगी आपकी सेहत
19 hrs agoसर्दियों में मां बनने वाली हैं? डॉक्टर ने बताया कैसे रखें खुद का ख्याल
20 hrs agoधड़ एक, सिर दो… जानें कब पैदा होते हैं ऐसे बच्चे? क्या कहती है रिसर्च
22 hrs agoस्मोकिंग नहीं करते, फिर भी हो सकता है Lung Cancer! इन खतरों से रहें सावधान
1 day ago2 दिन से पेट साफ नहीं हुआ? कहीं कैंसर का ये लक्षण तो नहीं
1 day agoव्रत रखते ही होने लगती है गैस और ब्लोटिंग? अपनाएं ये आसान टिप्स
1 day agoक्या एसिडिटी से हो सकता है कैंसर? डॉक्टर ने बताया खट्टी डकार आने का कारण
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines