क्या इमली के बीज खाने से अर्थराइटिस की बीमारी से बचा जा सकता है? एक्सपर्ट ने दी ये सलाह

Imli Seeds Benefits: इमली के बीजों को खाने से अर्थराइटिस की बीमारी दूर हो सकती है? हालांकि, इसके बीज खाने से शरीर को मैग्नीशियम, फॉसफोरस जैसे तत्व मिलते हैं लेकिन क्या सच में इससे बीमारी दूर होगी? आइए इस बारे में जानते हैं एक्सपर्ट से।

SOURCE- NEWS 24

Imli Seeds Benefits: आजकल की बदलती लाइफस्टाइल और गलत खान-पान की वजह से अर्थराइटिस यानी गठिया की बीमारी लोगों में तेजी से बढ़ रही है। इसके लक्षणों में जोड़ों का दर्द, अकड़न और सूजन शामिल हैं। हालांकि, लोग दवाइयों के साथ-साथ घरेलू उपायों की मदद से भी इसका इलाज करते हैं। मगर क्या इमली के बीजों को खाने से भी हड्डियों का स्वास्थ्य सही रह सकता है? सोशल मीडिया पर इमली के बीज से अर्थराइटिस का इलाज होने की बाते काफी वायरल हो रही है। आइए जानते हैं इस पर एक्सपर्ट की राय।

विज्ञापन

क्या कहते हैं एक्सपर्ट?

हरियाणा, फरीदाबाद के प्रसिद्ध आर्थोपेडिक डॉक्टर मुकेश गर्ग बताते हैं कि इमली में कैल्शियम, फॉसफोरस, पोटेशियम समेत कई महत्वपूर्ण मिनरल्स पाए जाते हैं, जो हड्डियों को मजबूती दे सकते हैं। इमली के बीज विटामिन-सी का भी सोर्स होते हैं। मगर किसी भी रोगी को पूर्णता बीमारी के इलाज के लिए इमली के बीज के सहारे नहीं रहना चाहिए। इस बीज को तरीके से और सीमित मात्रा में खाने से हड्डियों और जोड़ों को फायदा देते हैं और इससे अर्थराइटिस के खतरे को कुछ हद तक कम किया जा सकता है।

विज्ञापन

कैसे करते हैं असर?

एक्सपर्ट्स बताते हैं कि इमली के बीज का सेवन करने से शरीर में सूजन कम हो सकती है। गठिया के मरीजों में जोड़ों की सूजन और जकड़न जैसी समस्या आम होती है। ऐसे में इमली के बीज का पाउडर पानी के साथ लेने से या फिर इसे भिगोकर उसके पानी को पीने से राहत मिल सकती है। इसके एंटीऑक्सीडेंट गुण हड्डियों और टिश्यू को डैमेज होने से भी बचाते हैं।

विज्ञापन

कितनी मात्रा में खाएं?

  • रोजाना एक से दो चम्मच इमली के बीज का पाउडर खाना पर्याप्त माना जाता है।
  • इसे सीधे खाने की बजाय गुनगुने पानी के साथ मिलाकर लेना फायदेमंद होता है। इसके बीजों को पानी में भिगोकर रखने से और फिर पीना भी सही तरीका है।
  • जरूरत से ज्यादा इमली के बीजों का पानी पीने से पेट खराब या एसिडिटी जैसी समस्या हो सकती है।

ये भी पढ़ें- कोरोना के बाद भारतीयों में बढ़ी विटामिन बी-12 की कमी? सप्लीमेंट की बिक्री बढ़ी, क्या है वजह?

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ