कहीं आप भी तो नहीं खा रहे शैंपू वाला पनीर? ऐसे करें घर में असली-नकली की पहचान

Real Or Fake Paneer: पनीर लगभग हर किसी के घर में खाया जाता है। खासतौर पर शाकाहारियों के लिए ये बहुमुल्य खाद्य पदार्थ माना जाता है। मगर क्या आप जानते हैं बाजार में आजकल जो पनीर मिल रहा है, वह किन चीजों से बनता है? अगर नहीं तो जान लीजिए और असली पनीर की पहचान का तरीका भी जानिए।

SOURCE- NEWS 24

Real Or Fake Paneer: क्या आप जानते हैं हमारी रसोई में मौजूद पनीर अब हमें सेहतमंद नहीं बनाता बल्कि बीमारियां देता है। जी हां, मिलावटी सामानों में पनीर भी शामिल हो चुका है। हालांकि, इससे पहले कई बार मिलावटी दूध और मिठाइयों की खबर सामने आती थी। पनीर के भी मिलावटी होने की रिपोर्ट दर्ज की गई है मगर उस वक्त पनीर को बनाने के लिए खराब क्वालिटी का दूध इस्तेमाल होता था। अब जो पनीर बाजार में मिल रहा है वह शैंपू, यूरिया और स्टार्च से बनता है। इस पनीर को खाएंगे तो अस्पताल जाना तय है।

विज्ञापन

मिलावटी पनीर के नुकसान

ऐसा पनीर खाने से सबसे पहले तो हमारा पाचन बिगड़ता है। नकली पनीर खाने से आंतों की स्वास्थ्य बिगड़ सकता है और इससे गट में बैड बैक्टीरिया का स्तर बढ़ सकता है। यूरिया वाला पनीर खाने से कोलेस्ट्रॉल बढ़ता है जिससे दिल की बीमारियों का रिस्क बढ़ता है। नकली पनीर खाने से हड्डियों में भी कमजोरी आ जाती है। कई रिपोर्ट्स बताती हैं कि कैंसर भी नकली पनीर खाने से हो सकता है। नकली पनीर के सेवन से फूड पॉइजनिंग का खतरा बढ़ जाता है। लंबे समय तक नकली पनीर के सेवन से लिवर और किडनी की बीमारियां भी हो सकती है।

विज्ञापन

कैसे करें नकली पनीर की पहचान?

आयोडिन टेस्ट- इसके लिए आपको आयोडिन सॉल्यूशन को पनीर में डालकर चेक करना है। सबसे पहले पनीर को गर्म पानी में डालकर 2 मिनट पका लें। उसके बाद इसे पनीर में 2 से 3 बूंदे आयोडिन डालकर चेक करें। अगर इसका रंग काला या भूरा हो जाए तो पनीर नकली है।

विज्ञापन

अरहर दाल टेस्ट- इसके लिए पनीर के ऊपर आपको अरहर दाल का पाउडर डालकर चेक करना है। पनीर का रंग गाढ़ा पीला होना यूरिया वाले पनीर का संकेत होता है। अगर रंग नहीं बदला है तो पनीर असली है।

स्मैल टेस्ट- मास्टरशेफ पंकज भदौरिया बताती हैं कि असली दूध के पनीर में दूध और बिल्कुल हल्की खट्टी महक आती है। नकली पनीर की खूशबू बहुत ज्यादा दूधिया और सिंथेटिक होती है। नकली पनीर का टेक्सचर हार्ड और रबर दैसा होगा। वहीं, जो नकली पनीर होता है, उसे पानी में डालकर पकाने से वह खुद ही सॉफ्ट होता है जबकि नकली पनीर पहले पानी छोड़ता है।

विज्ञापन

शेफ पंकज सलाह देती है कि बाजार वाला नकली पनीर खाने से बेहतर होगा कि आप खुद घर में पनीर बनाएं। इसे बनाना काफी आसान होता है। आपको फूलफैट मिल्क में खट्टास मिलाकर दूध को फाड़ना है और फिर फटे दूध के ऊपर वजन रखकर कुछ घंटों तक छोड़ देना है। सिंपल और हेल्दी होममेड पनीर तैयार हो जाएगा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ