AIIMS Study: AIIMS नई दिल्ली और जीबी पंत इंस्टीट्यूट के रिसर्चर्स ने अपनी स्टडी में पाया है कि मुंह में घुलने वाली दवा क्लोबाजाम लंबे समय तक चलने वाले मिर्गी के दौरे (Mirgi Ke Daure) को कम करने में असरदार हो सकती है. शोध में पाया गया कि क्लोबाजाम नाक में डालकर दी जाने वाली दवा मिडाजोलम जितनी ही प्रभावी हो सकती है. स्टडी में पाया गया कि दोनों दवाएं लंबे दौरे यानी फोकल सीजर्स को एक मिनट में रोकने में असर दिखाया. इस दौरान मरीजों के दौरे के लक्षणों को देखा गया और EEG में दिमाग की इल्केट्रिक एक्टिविटी को देखा.
यह भी पढ़ें – दिल की धमनियों में प्लाक जमने के क्या लक्षण होते हैं? जानिए कौन सी दिक्कतें कोरोनरी आर्टरी डिजीज का संकेत हो सकती हैं
कैसे की गई यह रिसर्च
एम्स दिल्ली की एपिलेप्सी मोनिटरिंग यूनिट में यह रिसर्च की गई थी. यहां उन मरीजों को इस स्टडी में शामिल किया गया जिन्हें ड्रग रेजिस्टेंट मिर्गी थी. 165 मरीजों पर जांच और 95 मरीजों को स्टडी में शामिल किया गया. मिर्गी के दौरे कुछ ही देर में रुक जाते हैं लेकिन अगर यह दौरा अगर लंबे समय तक बना रहे तो गंभीर स्थिति बन जाती है. ऐसे में इस स्टडी में 2 मिनट से ज्यादा देर तक चलने वाले फोकल सीजर्स पर फोकस किया गया. स्टडी का मकसद यह जानना था कि मुंह में घुलने वाली क्लोबाजाम और नाक से दी जाने वाली मिडाजोलम में कितना अंतर है स्टडी में पाया गया कि क्लोबाजाम भी मिडाजोलम जितनी ही प्रभावी है या नहीं.
क्लोबाजाम मिडाजोलम के कैसे अलग है
एम्स की डॉ. मंजरी त्रिपाठी के मुताबिक, स्टडी में इस्तेमाल की गई मिडाजोलम नाक में दी जाती है. बच्चों में इसे कई पफ में देना पड़ सकता है जबकि बड़ों में पफ की जरूरत नहीं होती है. इस दौरान दवा के लीक होने की आशंका रहती है. यह दवा हर जगह आसानी से उपलब्ध नहीं होती और इसकी कीमत भी एक चुनौती है. वहीं, मुंह में घुलने वाली क्लोबाजाम को सामान्य गोली की तरह निगलने की जरूरत नहीं पड़ती. यह मुंह में घल जाती है जिससे मरीजों को आसानी होती है. दौरे के दौरान दवा निगलना मुश्किल होता है ऐसे में यह दवा इस मुश्किल को सुलझा देती है.
किसी व्यक्ति को अगर मिर्गी का दौरा पड़ता है तो डॉक्टर की सलाह से इस दवा को रेस्यूक मेडिसिन के दौर पर दिया जा सकता है. मिडाजोलम और क्लोबाजाम में से किस दवा का इस्तेमाल करना है या किया जाएगा यह डॉक्टर की सलाह से ही निर्धारित किया जा सकता है.
यह भी पढ़ें – पैरों के तलवों में जलन क्यों रहती है? यह पेरिफेरल न्यूरोपेथी का लक्षण तो नहीं, यहां जानिए Symptoms
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
काला मोतिया होने का क्या कारण है? AIIMS के नेत्र रोग विशेषज्ञ से जानिए
33 mins agoसुबह उठते ही मुंह कड़वा होने की क्या है वजह? रिसर्च में बताया
1 hr agoफेफड़ों के मरीजों के लिए जानलेवा हो सकती है प्रदूषित हवा, जरूर करें ये काम
3 hrs agoशरीर में फंसी हुई गैस को कैसे निकालें? बाबा रामदेव ने बताया नुस्खा
5 hrs agoहड्डियां ही नहीं, शरीर के कई हिस्सों को चुपचाप नुकसान पहुंचाती है Vitamin D
20 hrs agoमिलेट्स क्या होते हैं और क्यों खाने चाहिए? FSSAI से जानिए Millets के फायदे
21 hrs agoक्या कम शराब पीने से भी बढ़ सकता है कैंसर का खतरा? WHO ने बताया
22 hrs agoपीरियड्स रेग्युलर ना आना, ज्यादा बहाव इन 3 कैंसर का हो सकता है लक्षण
1 day agoलगातार हेडफोन लगाने से हो सकता है कानों को नुकसान, जानें सही तरीका
1 day agoक्या सुबह नींबू पानी पीने से वजन तेजी से घटता है? रिसर्च से जानिए
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines