Mouth Cancer Ke Lakshan: कैंसर का नाम इतना खतरनाक है कि इंसान को संकेतों से भी डर लगता है. इसलिए ज्यादातर लोग शरीर में होने वाले बदलावों को बहुत ही हल्के में लेते हैं और कैंसर जैसी बीमारी के बारे में सोच भी नहीं पाते. ऐसा मुंह में होने वाले कैंसर को लेकर लोगों को लगता है कि यह बीमारी तंबाकू या गुटका खाने वाले को होती है. मगर ऐसा नहीं है कैंसर के सेल्स खराब लाइफस्टाइल की वजह से भी बनने लगते हैं. हालांकि, आपको घबराने की जरूरत नहीं है क्योंकि इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट करते हुए डॉक्टर नीतू अग्रवाल ने बताया है कि कैंसर अचानक नहीं होता. शरीर इससे पहले कई तरह के संकेत देता है, जिसे घर पर ही पहचाना जा सकता है.
इसे भी पढ़ें- हैवी पीरियड्स को मैनेज करने के लिए क्या करें? डाइट में इन चीजों को शामिल करने से मिल सकता है आराम
मुंह का कैंसर घर पर कैसे पता लगाएं? | How To Identify Mouth Cancer
लाल या सफेद धब्बे होना
डॉक्टर का कहना है कि आप शीशे में देखकर इस बात का पता लगा सकते हैं कि कहीं आपके मुंह के अंदर सफेद या लाल धब्बा तो नजर नहीं आ रहा और अगर आ रहा है तो यह कितने वक्त से मुंह के अंदर है. इस बात का पता लगाएं, क्योंकि यह कैंसर का संकेत हो सकता है.
2 हफ्ते से ज्यादा छाले रहना
अगर आपके मुंह में छाला या कोई घाव है, जो 2 हफ्ते से है तो इसे नजरअंदाज न करें. वहीं, अगर ठीक होकर दोबारा उसी जगह पर नजर आ रहा है तो इसकी जांच कराना जरूरी है. यह कैंसर होने या शुरुआती लक्षण का हिस्सा हो सकता है.
सफेद या मोटी स्किन होना
मुंह में तंबाकू दबाने वाली जगह पर लाल या सफेद धब्बा नजर आ रहा है तो यह खतरनाक हो सकता है. मोटी पपड़ी या सूजन नजर आए या दर्द महसूस हो तो आपको डॉक्टर से बात करने की जरूरत है. यह कैंसर बनने का शुरुआती लक्षण हो सकता है, जिसे वक्त पर रोका जा सकता है.
मुंह कम खुलना
कैंसर होने पर मुंह कम खुलता है और अगर कोशिश की जाती है तो दर्द होता है. अगर आपके साथ भी ऐसा हो रहा है और आपका मुंह कम खुल रहा है तो आपको डॉक्टर से बात करने की जरूरत है. आप मुंह का टेस्ट कराएं और पूरा इलाज करें.
इसे भी पढ़ें- क्या सेंधा नमक सफेद नमक से बेहतर है? डॉक्टर ने दूर की कंफ्यूजन, बताया सही जवाब
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
बार-बार बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजाना की ये 7 आदतें रखेंगी सेहत का ख्याल
46 mins agoफ्रिज से ठंडा दही निकालकर खाने से क्या होता है? डॉक्टर ने बताया
1 hr agoडायबिटीज में ब्लड शुगर रखना है कंट्रोल? आज से अपनाएं ये 5 हेल्दी आदतें
2 hrs agoबच्चे का वजन उम्र के हिसाब से ज्यादा है? जानिए माता-पिता कैसे करें सही मदद
21 hrs agoदिल की बीमारी को कैसे पहचानें? WHO ने बताए कार्डियोवेस्कुलर डिजीज के लक्षण
1 day agoरोज होती है कब्ज? आपकी ये आदतें बिगाड़ रही हैं पेट की सेहत!
1 day agoक्या आप भी डायबिटीज को समझते हैं मामूली बीमारी? इन अंगों के लिए है खतरा
1 day agoPMOS से परेशान लड़कियों के लिए मददगार हो सकता है योग, AIIMS ने की रिसर्च
1 day agoक्या अंडा खाने से बढ़ता है कैंसर का खतरा? डॉक्टर से जानिए सच
1 day agoहाथ-पैर पर दिखने वाली गांठ कैंसर की है या नहीं कैसे पता चलेगा
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines