हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Mouth Cancer: रोजमर्रा की ये 5 आदतें हैं मुंह के कैंसर का बुलावा, जानें संकेत और बचाव

Mouth Cancer Causes: कैंसर कई प्रकार के होते हैं, जिनमें मुंह का कैंसर भी शामिल है। यह हमारे होंठ, मसूड़े, जीभ या मुंह की ऊपरी त्वचा पर होता है। जानिए किन कारणों से होता है यह कैंसर और इससे बचाव के तरीके।

विज्ञापन
फोटो क्रेडिट- Freepik

Mouth Cancer Causes: कैंसर दुनियाभर में फैल रही एक गंभीर बीमारी है, जो प्राणघातक होती है। कैंसर कई प्रकार के होते हैं। इन्ही में से एक माउथ कैंसर भी होता है। मुंह का कैंसर एक गंभीर प्रकार का कैंसर होता है, जो कई बार हमारी ही लापरवाही या गलत आदतों के कारण हो जाता है। कुछ सामान्य आदतें हैं जो इस बीमारी के खतरे को बढ़ा सकती हैं। आइए, जानते हैं उन पांच आदतों के बारे में जो मुंह के कैंसर का कारण बनती हैं और इससे बचाव के उपाय।

इन आदतों से होता है मुंह का कैंसर

1. धूम्रपान

विज्ञापन

अमेरिकन कैंसर एसोसिएशन के अनुसार, अगर कोई व्यक्ति धूम्रपान करता है, तो उसे मुंह के कैंसर का खतरा अधिक हो जाता है। पुरुषों में मुंह का कैंसर महिलाओं की तुलना में दो या तीन गुना अधिक आम है। टाइम्स नाऊ की एक रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि यदि पुरुष शराब भी पीते हैं, तो इस कैंसर का जोखिम और बढ़ जाता है।

ये भी पढ़ें- इन तीन सस्ते फल से विटामिन बी-12 की कमी होगी पूरी! जानें फायदे

विज्ञापन

2. तंबाकू

तंबाकू, गुटखा या पान मसाला जैसी चीजों का सेवन मुंह के कैंसर के प्रमुख कारणों में से एक है। तंबाकू में हानिकारक रसायन होते हैं, जो मुंह के अंदर कैंसर सेल्स का विकास करते हैं। दरअसल, इनमें नाइट्रोसेमाइन, पोलोनियम, फॉर्मेल्डिहाइड, कैडमियम और सीसा जैसे तत्व होते हैं, जो कैंसरकारी माने जाते हैं।

विज्ञापन

3. शराब का सेवन

बहुत ज्यादा शराब पीने से आपकी सेहत पर कई तरह से असर पड़ता है, जिसमें मुंह के कैंसर का जोखिम भी शामिल है। कई रिसर्च में पता चला है कि ज्यादा शराब पीने से 34 % तक मुंह के कैंसर होने का रिस्क होता है। हेल्थ एक्सपर्ट ड्रिंकिंग को भी मुंह के कैंसर का एक प्रमुख कारण मानते हैं।

विज्ञापन

4. मुंह की साफ-सफाई में लापरवाही बरतना

अगर आप अपना ओरल हाइजीन मेंटेन नहीं करते हैं, तो इससे मुंह में बैक्टीरिया और गंदगी जमा हो सकती है, जिससे कैंसर का खतरा बढ़ता है। अगर आपको मुंह से तेज बदबू आती रहती है या दांतों में सड़न के साथ मसूड़ों से खून आने की समस्या रहती है, तो आपको इसे गंभीरता से लेने की जरूरत है।

विज्ञापन

5. सनस्क्रीन यूज न करना

सूरज की हानिकारक किरणों से भी कैंसर का जोखिम रहता है। जब हम धूप में अधिक समय बिताते हैं, तो मुंह के आसपास की त्वचा में टैनिंग और कैंसर सेल्स उत्पन्न हो सकते हैं। इसमें होठों में सूजन और रंग में बदलाव होना जरूरी संकेत है।

विज्ञापन

मुंह के कैंसर के शुरुआती संकेत

  • मुंह के अंदर या होठ पर घाव होना, इन घावों में से खून भी आ सकता है।
  • मुंह के अंदर खुरदुर धब्बे बनना।
  • चेहरे और गर्दन या मुंह पर सुन्नपन, दर्द या कोमलता होना, जो बिना किसी कारण के होती है।
  • चबाने या निगलने, बोलने या जबड़े और जीभ को हिलाने में कठिनाई होना।
  • अचानक वजन कम होना।
  • कान में दर्द होना।
  • सांसों की बदबू।

मुंह के कैंसर से बचाव के तरीके

  • तंबाकू और धूम्रपान करने से बचें।
  • शराब का सेवन सीमित तौर पर करें।
  • दिन में दो बार ब्रश करें और हफ्ते में 2-3 बार फ्लॉसिंग भी करें।
  • मौसमी सब्जियों का सेवन करें।
  • धूप में सनस्क्रीन लगाकर निकलें तथा सिर पर टोपी पहनें।

ये भी पढ़ें- विटामिन बी-12 की कमी की 5 बड़ी वजहें, इन सुपरफूड्स से करें भरपाई

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m

Namrata Mohanty 

@namratamohanty105

Namrata Mohanty

... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola