Motion Sickness Causes: मोशन सिकनेस एक ऐसी सिचुएशन है, जिसमें व्यक्ति को किसी वाहन जैसे जहाज, हवाई जहाज या फिर झूलों आदि में यात्रा करते हुए चक्कर आना, उल्टी आना, या उलझन महसूस होती है। यह एक सामान्य समस्या है जो कई लोगों को यात्रा करते समय महसूस होती है। इसे हम कार सिकनेस, सी-सिकनेस या एयर सिकनेस भी कहते हैं, जो यात्रा के दौरान होने वाले असहजता को दर्शाता है।
क्या है Motion Sickness?
मोशन सिकनेस में हमारा दिमाग हमें कुछ ऐसे मैसेज भेजता है, जो असहजता महसूस होने पर शरीर में दिखते हैं। इसमें आपकी आंखों, कानों, मांसपेशियों और जोड़ों में भी कुछ असहजता महसूस होती है। कई बार वीडियो गेम खेलने वालों के साथ भी ऐसा होता है, जिसे वर्चुअल मोशन सिकनेस कहते हैं। इसमें जब हम कार में बैठे होते हैं और आंखें बाहर के दृश्य देखती हैं, तो कान और शरीर को हिलने-डुलने का अहसास होता है, जो ब्रेन को कुछ असामान्य संकेत देती है, जिससे चक्कर, उल्टी और मिचली जैसी समस्याएं उत्पन्न होती हैं। मोशन सिकनेस के बारे में हमें उत्तराखंड बेस्ड डॉक्टर, डॉ.भानुपांगटे बता रहे हैं।
Motion Sickness के कारण?
- जो लोग तनाव में रहते हैं, उनके साथ ऐसा होता है।
- फैमिली हिस्ट्री में मोशन सिकनेस होना।
- गाड़ी की स्पीड और रास्ते का प्रकार सही न होने पर भी मोशन सिकनेस होता है।
- जो लोग यात्रा करने से पहले खाना नहीं खाते हैं, उनके साथ भी ऐसा होता है।
- जिन लोगों का पाचन तंत्र कमजोर होता है, उन्हें भी सफर के दौरान ऐसा महसूस होता है।
- गर्भवती महिलाओं को भी मोशन सिकनेस होता है।
- माइग्रेन के मरीजों के साथ भी सफर के दौरान ऐसा हो सकता है।
मोशन सिकनेस से बचने के उपाय
- सफर करते समय अपनी सीट पर सामान्य दिशा में बैठें, ज्यादा सीधे या ज्यादा हिलने-डुलने पर आपको असहजता महसूस हो सकती है।
- यात्रा करते समय खिड़की से बाहर की चीजों को देखें, इससे आपकी आंखों और कानों के बीच संतुलन बना रहेगा।
- सफर करने से पहले हैवी खाना खाने से बचें, क्योंकि यह पेट में भारीपन महसूस करवा सकता है।
- ताजी हवा में सांस लेना भी मददगार साबित हो सकता है। गाड़ी की खिड़कियों को थोड़ा खोलें और फ्रेश एयर लें।
- अगर आपके साथ यह समस्या बहुत गंभीर हो, तो डॉक्टर से सलाह लेकर दवाइयां भी ले सकते हैं। इसके अलावा, सफर के दौरान पानी पीते रहें।
खरीद सकते हैं एंटी मोशन सिकनेस ग्लासेस
अगर आपको दवा नहीं खानी है, तो आप एंटीमोशन सिकनेस ग्लासेस खरीद सकते हैं। इन ग्लासेस में एक लिक्विड भरा हुआ है, जो हमें मोशन सिकनेस की समस्या से बचाएगा। इसे आप फ्लिपकार्ट और अमेजन पर भी खरीद सकते हैं।
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।