Morning Shot से शरीर में जमी सभी गंदगी होगी साफ! जानें फायदे और बनाने की विधि

Morning Shot Benefits: आयुर्वेद उपचारों में रोजमर्रा की समस्याओं जैसे पेट दर्द, सर्दी-जुकाम आदि की समस्याओं को दूर करने में लाभदायक माना जाता है। हम आपको एक ऐसे हेल्दी मॉर्निंग शॉट के बारे में बता रहे हैं, जिसे रोज सुबह पीने से आप हमेशा स्वस्थ रहेंगे।

Morning Shots

Morning Shots

Morning Shot Benefits: हमारे शरीर में टॉक्सिन्स और गंदगी जमा हो जाते हैं, जो कई हेल्थ प्रॉब्लम्स का कारण बन सकती है। ऐसे में हमें अपने शरीर को डिटॉक्स करने की जरूरत होती है, ताकि हम स्वस्थ रह सकें। इसके लिए हमें सुबह की शुरुआत भी हेल्दी तरीके से करनी चाहिए। हम आपको एक ऐसे मॉर्निंग शॉट, जिसमें अदरक, आंवला और हल्दी जैसी आयुर्वेदिक सामग्रियों का उपयोग किया गया है, के बारे में बता रहे हैं, जिसको रोजाना पीने से आपके शरीर को ताजगी मिलेगी और शरीर की सभी गंदगी आसानी से बाहर निकलेगी। इन शॉट्स को रोजाना पीने से इम्यूनिटी भी मजबूत होती है। जानिए इसके फायदे।

विज्ञापन

एक्सपर्ट एडवाइस

मॉर्निंग शॉट्स के बारे में यह जानकारी हमें डॉक्टर हंसा दे रही हैं, जो आयुर्वेदिक स्पेशलिस्ट और योगगुरु हैं। उन्होंने द रिच नामक यूट्यूब पेज पर पॉडकास्ट शो में लोगों को स्वस्थ रहने की कुछ सलाह दी हैं, जिनमें सुबह के इस शॉट के बारे में भी बताया है।

विज्ञापन

क्या है यह शॉट?

डॉक्टर हंसा कहती हैं कि हमें रोजाना इन 4 सुपरफूड्स का सेवन करना चाहिए, जिसमें आंवला, हल्दी, अदरक और दही शामिल हैं। वे कहती हैं कि अदरक के रस और आंवला के रस को मिलाकर एक हेल्दी शॉट बनाया जा सकता है। आप चाहें, तो इसमें हल्दी भी मिला सकते हैं। इस सीजन में कच्ची हल्दी भी आसानी से मिल जाती है। तो इन तीनों के रस को मिलाकर एक शॉट बना लीजिए, जिसे आपको सुबह के समय खाली पेट पीना होगा। आपको इसे बासी मुंह ही पीना होगा, ताकि मुंह में मौजूद बैक्टीरिया, जो कि गुड बैक्टीरिया माने जाते हैं, वो भी इस शॉट के साथ शरीर के अंदर पहुंच सकें। आपको इस शॉट को फ्रेश बनाकर पीना होता है।

विज्ञापन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by The Rich (@therich.show)

फायदे

  1. जिंजर-आंवला शॉट को रोजाना पीने से बॉडी डिटॉक्स होती है।
  2. इस हेल्दी जूस शॉट को पीने से आपकी पाचन शक्ति बढ़ती है।
  3. इम्यूनिटी को स्ट्रॉन्ग करने के लिए भी अदरक और आंवला का जूस पीना चाहिए।
  4. इस जूस को रोजाना पीने से वेट लॉस भी होता है।
  5. स्किन डिजीज से राहत पाने के लिए भी यह जूस पीना चाहिए।

ये भी पढ़ें- सर्दियों में सिर्फ 21 दिन खा लें ये फूड

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ