अगर आप रोज सुबह उठते ही सिर में तेज दर्द, भारीपन या अन्य समस्या का एहसास महसूस करते हैं, तो इसे सिर्फ थकान या नींद की कमी समझकर नजरअंदाज करना ठीक नहीं है. कई बार यह सामान्य कारणों जैसे माइग्रेन, तनाव, नींद पूरी न होना, हाई ब्लड से जुड़ा हो सकता है, लेकिन कुछ मामलों में यह शरीर के अंदर छिपी किसी गंभीर समस्या जैसे ब्रेन ट्यूमर का भी संकेत हो सकता है. लगातार सुबह होने वाला सिरदर्द, खासकर जब वह दिन-ब-दिन बढ़ने लगे और साथ ही कई अन्य बदलाव भी दिखाई देने लगे, तो तुरंत डॉक्टर से जांच करानी चाहिए. क्योंकि आपकी देरी आपकी जिंदगी पर बढ़ा खतरा बन सकती है.
यह भी पढ़ें:- HPV टीका लगाना क्यों जरूरी है? जानिए महिलाओं में किस कैंसर का खतरा कम करती है एचपीवी वैक्सीन
क्या है ब्रेन ट्यूमर, कैसे दिखते हैं इसके संकेत?
ब्रेन ट्यूमर दिमाग में कोशिकाओं की एक असामान्य और अनियंत्रित बढ़ने या गांठ का कारण होती है. ऐसा जरूरी नहीं कि सुबह के समय होने वाला सिरदर्द ब्रेन ट्यूमर का ही संकेत हो, लेकिन कुछ खास लक्षण अगर साथ दिखाई देने लगे तो यह चिंता का विषय बन जाता है. अगर सिरदर्द लगातार बढ़ रहा है और दवा खाने के बाद भी आराम नहीं मिल रहा, बार-बार उल्टी, मतली महसूस होना, नजर धुंधली होना, बोलने में दिक्कत. शरीर के किसी हिस्से में कमजोरी, या याददाश्त कमजोर होने जैसी समस्या दिखने लगे, तो इसे नजरअंदाज करना काफी खतरनाक हो सकता है. क्योंकि ब्रेन ट्यूमर के शुरुआती लक्षणों में ऐसा दिखाई दे सकता है.
इन कारणों से भी हो सकता है सिरदर्द
सुबह उठते ही सिरदर्द होने का कारण सिर्फ दिमाग से जुड़ी बीमारी ही नहीं होती, बल्कि इसके पीछे कई और भी कारण हो सकते हैं. इसमें स्लीप एपनिया जैसी स्थिति, जिसमें सोते समय सांस बार-बार रुकती है, भी इसका बड़ा कारण हो सकती है. रात में शरीर और दिमाग को पर्याप्त ऑक्सीजन नहीं मिलने से सुबह सिर भारी सा महसूस हो सकता है. इसके अलावा हाई ब्लड प्रेशर भी सुबह के सिरदर्द की एक आम वजह है, जिसे कंट्रोल में रखना जरूरी है. जानकारी के अनुसार, जब ब्लड प्रेशर (Blood pressure) लंबे समय तक कंट्रोल नहीं रहता, तो दिमाग की खून की नसों पर दबाव बढ़ सकता है. ऐसे लोगों को सिर के पिछले हिस्से में दर्द, चक्कर, धुंधला दिखना या बेचैनी जैसी समस्याएं भी महसूस हो सकती हैं. इसलिए जरूरी है कि नियमित रूप से ब्लड प्रेशर की जांच कराएं और डॉक्टर की सलाह के अनुसार दवा वा डेली रूटीन ठीक करें.
तनाव और डिहाइड्रेशन से भी बढ़ सकती है दिक्कत
कई एक्सपर्ट्स के अनुसार, कई बार सुबह का सिरदर्द हमारी डेली रूटीन की आदतों से भी जुड़ा होता है. अगर कोई व्यक्ति रात के समय पानी न पिए, तो सुबह तक उसके शरीर में पानी की कमी हो सकती है, जिस कारण सिरदर्द महसूस हो सकता है. इसके अलावा तनाव, नींद की कमी, देर रात तक जागने की आदत, रात भर फोन चलाना और भारी खाकर सोने की आदत भी इस तरह की समस्या को बढ़ाती है. इसलिए जरूरी है कि आप वक्त रहते इन आदतों में बदलाव लाए और एक हेल्दी लाइफ की शुरुआत करें.
कैसे ठीक होगी सुबह सिरदर्द की समस्या
इस समस्या से राहत पानी का सीधा और आसान तरीका है कि आप वक्त रहते अपनी लाइफस्टाइल में सही बदलाव लाएं और हर उन आदतों से दूर रहें, जो आपकी सेहत को प्रभावित कर रही है. जैसे ज्यादा जरूरत से ज्यादा कैफीन लेना, नींद की कमी, देर रात फोन चलाना आदि. इन आदतों का सीधा असर दिमाग की हेल्थ पर पड़ता है. इसके अलावा अगर स्थिति फिर भी ठीक न हो, तो डॉक्टर की सलाह के अनुसार, दवाओं का सेवन और जरूरी जांच कराएं, ताकि असल कारण छिपा न रह जाए.
यह भी पढ़ें:- गले की खराश को न समझें मामूली! इतने दिन से ज्यादा बनी रहे तो हो सकता है ‘कैंसर’ का संकेत
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
किस बीमारी के बाद हार्ट अटैक आने की संभावना बढ़ जाती है? जानिए यहां
1 hr agoLung Cancer Symptoms: ये 6 दिक्कतें हो सकती हैं फेफड़ों के कैंसर का लक्षण
2 hrs agoदुबले-पतले हैं और वजन बढ़ाना चाहते हैं तो यहां जानिए किस तरह बढ़ाएं वजन
5 hrs agoक्या मुंह में छाले होने का कारण कैंसर है? जानें कब हो सकती है बीमारी
5 hrs agoआखिर मासूम बच्चों को क्यों होता है कैंसर? माता-पिता जरूर जानें ये जरूरी बात
20 hrs agoबार-बार लगती रहती है भूख? ब्लड शुगर से हो सकता है कनेक्शन
22 hrs agoरोजाना 6 घंटे से कम सोते हैं तो जान लें सेहत पर पड़ने वाले ये प्रभाव
1 day agoसोने के वक्त क्यों याद आते हैं बॉस के ताने और अधूरे काम? ऐसे मिलेगी राहत
1 day agoव्रत रख रहे हैं तो कभी ना करें ये 5 गलतियां, हो सकता है नुकसान
1 day agoछोटी बात पर रोने या डरने लगता है बच्चा? कहीं एंग्जायटी का शिकार तो नहीं
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines