HPV टीका लगाना क्यों जरूरी है? जानिए महिलाओं में किस कैंसर का खतरा कम करती है एचपीवी वैक्सीन

HPV Vaccine Benefits: एचपीवी वैक्सीन लगवाने पर किन बीमारियों का, खासकर किन कैंसर का खतरा कम होता है जानिए यहां. इस तरह कैंसर पनपने की संभावना को ही खत्म किया जा सकता है.

HPV Vaccine For Cervical Cancer Prevention
1 / 7
HPV Vaccine For Cervical Cancer Prevention

Why HPV Vaccine Is Important: ह्यूमन पैपिलोमावायरस यानी एचपीवी का टीका कई कैंसर को कम कर सकता है, खासकर यह महिलाओं में होने वाले एक बेहद ही खतरनाक कैंसर को होने से रोक सकता है. आम दिक्कतों से लेकर गंभीर बीमारियों तक से बचाव के लिए एचपीवी टीका लगवाना जरूरी होता है. इसके अलावा, एचपीवी संक्रमण से बचने के लिए भी एचपीवी टीका लगाया जाता है. एचपीवी एक सेक्शुअली ट्रांसमिटेड इंफेक्शन है जो स्किन से स्किन के कॉन्टेक्ट होने पर फैलता है. ऐसे में एचपीवी के लिए जो टीका लगाया जाता है उसे HPV Vaccine कहते हैं. यहां जानिए किस कैंसर से बचाव कर सकता है यह टीका.

विज्ञापन

किस कैंसर से बचा सकती है HPV वैक्सीन

किस कैंसर से बचा सकती है HPV वैक्सीन 2 / 7

एचपीवी वैक्सीन लगाई जाए तो यह सर्वाइकल कैंसर, वैजाइनल कैंसर, वल्वर कैंसर, पेनाइल कैंसर, एनल कैंसर और गले के पिछले हिस्से में होने वाले मुखग्रसनी कैंसर से बचा सकती है. लेकिन, एचपीवी वैक्सीन की अलग-अलग स्ट्रेन हैं जो अलग-अलग कैंसर से बचाव कर सकती हैं. ऐसे में हर एचपीवी वैक्सीन हर कैंसर पर प्रभावी नहीं होती.

विज्ञापन

सर्वाइकल कैंसर पर प्रभावी

सर्वाइकल कैंसर पर प्रभावी 3 / 7

सर्वाइकल कैंसर पर एचपीवी वैक्सीन अत्यधिक प्रभावी साबित होती है. यह सर्वाइकल कैंसर के रिस्क को कम कर सकती है, लेकिन वैक्सीन लगवाने के बाद भी 30 साल की उम्र में सर्वाइकल कैंसर की स्क्रीनिंग जरूर करवानी चाहिए.

जननांग पर मस्सों से बचाती है वैक्सीन

जननांग पर मस्सों से बचाती है वैक्सीन 4 / 7

एचपीवी इंफेक्शन होने पर जननांग पर मस्से निकल सकते हैं. ऐसे में एचपीवी वैक्सीन पहले ही लगा ली जाए तो जननांग पर मस्सों से बचा जा सकता है.

विज्ञापन

क्या एचपीवी इंफेक्शन होने के बाद लगाई जा सकती है वैक्सीन

क्या एचपीवी इंफेक्शन होने के बाद लगाई जा सकती है वैक्सीन 5 / 7

एचपीवी इंफेक्शन होने के बाद यह कैंसर का रूप ले सकता है या जननांगों पर दानों की वजह बनता है. अगर वैक्सीन पहले ही लगा ली जाए तो इंफेक्शन से बचा जा सकता है, लेकिन इंफेक्शन के बाद वैक्सीन लगाई जाए तो इंफेक्शन ठीक नहीं होता है.

क्या एचपीवी वैक्सीन के साइड इफेक्ट्स होते हैं

क्या एचपीवी वैक्सीन के साइड इफेक्ट्स होते हैं 6 / 7

एचपीवी वैक्सीन को स्टडीज में सुरक्षित बताया गया है. लेकिन, इसके कुछ छोटे साइड इफेक्ट्स हो सकते हैं, जैसे सिर में दर्द, उल्टी आना या इंजेक्शन लगी जगह का लाल होना और सूजन जाना.

विज्ञापन

एचपीवी टीका किस उम्र में लगावाना चाहिए

एचपीवी टीका किस उम्र में लगावाना चाहिए 7 / 7

आमतौर पर 9 से 14 साल की उम्र में एचपीवी टीका लगवा लेना चाहिए. भारत में 14 साल की उम्र की लड़कियों के लिए सरकार द्वारा HPV वैक्सीनेशन प्रोग्राम चलाया जाता है. यह भी पढ़ें – किडनी की गंदगी कैसे साफ करें? जानिए क्या खाने पर फिल्टर होगी Kidneys, सेहत को मिलेगा फायदा

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन