हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

सुबह उठते ही रहती है थकान? अपनाएं ये 5 आसान मॉर्निंग हैबिट्स, दिनभर रहेंगे एनर्जेटिक और फिट

Morning Health Problem: अक्सर लोगों की शिकायत रहती है कि जब भी वह सुबह सोकर उठते हैं, तो उनकी मॉर्निंग बहुत थकान भरी, सुस्ती वाली लगती है. मन चिड़चिड़ा और उखड़ा-उखड़ा सा लगता है. अगर आप भी इस तरह की समस्या से परेशान हैं, तो कुछ आसान टिप्स को फॉलो करके आप अपनी सुबह को एनर्जी से भरा कर सकते हैं, आइए जानते हैं कैसे?

विज्ञापन
सुबह-सुबह सुस्ती क्यों रहती है?

Subah Uthte Hi Thakan Kyun Hoti Hai: आज की तेज रफ्तार जिंदगी में बदलती लाइफस्टाइल और अनियमित खानपान का सीधा असर हमारी सेहत पर पड़ रहा है. जो लोग खराब लाइफस्टाइल के आदि हो चुके हैं, उन्हें अक्सर हेल्थ से जुड़ी कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है. ऐसे में देखा जाता है कि कई लोग पूरी नींद लेने के बावजूद सुबह उठते ही भारीपन, थकान और आलस महसूस करते हैं. इतना ही नहीं, इस समस्या के कारण उनका पूरा दिन ऐसे ही निकल जाता है और कोई काम करने का दिल नहीं करता है.

सामान्य जानकारी के अनुसार, लंबे समय तक एक ही जगह बैठे रहने, फिजिकल एक्टिविटी की कमी और असंतुलित डाइट की वजह से इस तरह का अनुभव हो सकता है. इसलिए जरूरी है कि हम अपनी मॉर्निंग रूटीन को बेहतर बनाएं, ताकि शरीर और दिमाग दोनों सक्रिय रहें और बीमारियों का खतरा भी कम हो. इस स्टोरी में हम आपको कुछ ऐसे आसान और हेल्दी टिप्स देंगे, जिन्हें फॉलो करके आप अपनी सुबह को एनर्जी से भरपूर कर सकेंगे.

यह भी पढ़ें: क्या आप भी हल्की सी खांसी में झट से पी लेते हैं खांसी की सिरप? साइड इफेक्ट्स जान छूने से भी

विज्ञापन

सुबह उठते ही पानी पीने की आदत डालें

दिन की शुरुआत एक गिलास सादे पानी से करना बेहद फायदेमंद माना जाता है. सुबह 6 बजे से पहले पानी पीने से शरीर का मेटाबॉलिज्म सक्रिय होता है और रातभर जमा हुए टॉक्सिन बाहर निकलने में मदद मिलती है. पानी शरीर को हाइड्रेट करता है और दिमाग को भी तरोताजा बनाए रखने में मदद करता है. साथ ही, इससे ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है और दिनभर थकान कम महसूस होती है.

विज्ञापन

धूप और हल्की एक्सरसाइज भी बहुत जरूरी

सुबह की हल्की धूप में कुछ मिनट बिताना शरीर के लिए बहुत लाभकारी होता है. इससे विटामिन डी मिलता है, जो हड्डियों के साथ-साथ मूड को भी बेहतर बनाता है. इसके साथ ही 5 से 10 मिनट स्ट्रेचिंग, योग या हल्की एक्सरसाइज करना इन फायदों को बढ़ा देता है और आपकी हेल्थ को बहुत स्पोर्ट करता है. अगर आप रोज सुबह हल्की एक्सराइज करेंगे, तो इससे मांसपेशियों तक ऑक्सीजन पहुंचेगी, ब्लड सर्कुलेशन बढ़ेगा और दिमाग ज्यादा सक्रिय रहेग. साथ ही, चिंता कम होगी और मानसिक एकाग्रता बढ़ने में मदद मिलेगी.

विज्ञापन

पौष्टिक नाश्ता हेल्थ के लिए जरूरी

सुबह का नाश्ता संतुलित और पोषण से भरपूर होना सबसे जरूरी है. प्रोटीन और फाइबर युक्त आहार जैसे ओट्स, अंडे, मेवे, केले, स्मूदी और साबुत अनाज ब्लड शुगर को संतुलित रखते हैं और शरीर को लंबे समय तक ऊर्जा देते हैं. इससे अचानक थकान या कमजोरी महसूस नहीं होती.

विज्ञापन

मोबाइल से दूरी बनाएं

सुबह उठते ही मोबाइल फोन देखने की आदत बहुत बुरी होती है, कई लोग ऐसे होते हैं कि उनकी आंख ठीक से खुली भी नहीं होती और वह मोबाइल में लग जाते हैं. यह मानसिक शांति और सकारात्मक सोच को प्रभावित कर सकता है. दिन की शुरुआत अगर बिना स्क्रीन के और सकारात्मक सोच के साथ हो, तो शरीर और मन दोनों स्वस्थ और सक्रिय रहते हैं.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: ब्रेन फॉग क्या होता है? यहां जानिए Brain Fog हो तो क्या करना चाहिए

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola