Baba Ramdev Water Mix Benefits: सुबह उठते ही पानी पीने की सलाह हमेशा दी जाती है. ऐसा सिर्फ प्यास बुझाने के लिए नहीं, बल्कि शरीर को डिटॉक्स करने, पाचन को बेहतर बनाने और पूरे दिन एनर्जेटिक रहने के लिए भी जरूरी है. इसलिए आप सादे पानी के साथ आयुर्वेदिक चीजें मिलाएं ताकि खुद को बीमारियों से बचाया जा सके. बाबा रामदेव और आयुर्वेद दोनों ही मानते हैं कि सुबह खाली पेट गुनगुना पानी पीना सबसे फायदेमंद होता है. अगर आप खाली पेट गुनगुना पानी पीते समय प्राकृतिक चीजें मिला दें तो यह शरीर के लिए एकदम फायदे का सौदा बन जाता है, लेकिन ये तमाम चीजें क्या हैं? आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं.
इसे भी पढ़ें- ठंड में हॉट चॉकलेट सेहत के लिए अच्छी है या नहीं? आयुर्वेद से जानें इसे बनाने और पीने का सही तरीका
बाबा रामदेव ने बताया सुबह पानी में ये मिलाकर पीना चाहिए
- बाबा रामदेव ने बताया है कि अगर आपसे सुबह-सुबह पानी नहीं पिया जाता है तो आपको इसमें केसर, शिला तुलसी की 5 बूंदें, नारियल का तेल या बादाम का तेल डालना चाहिए. इसे बहुत ही अच्छी तरह से मिलाएं और 1 गिलास पिएं. रोजाना ऐसा करने से आपको बहुत ही फायदा होगा.
- अगर आपको वजन कम करना है तो आप शहद मिला सकते हैं. पानी में शहद मिलाने से शरीर को बहुत ही फायदा होता है. शरीर की चर्बी भी घटती है और सर्दियों में गर्माहट भी महसूस होती है. सुबह पीने से आपको बहुत ही फायदा होगा और पूरे दिन एनर्जी मिलेगी.
- बाबा रामदेव ने बताया है कि अगर आप यह पानी पी रहे हैं तो कॉफी या चाय से परहेज करें, क्योंकि चाय पीने से कलेजा खराब होने लगता है और शरीर कई तरह की बीमारियों से भी ग्रस्त हो जाता है.
सुबह खाली पेट गुनगुना पानी पीना क्यों जरूरी है?
बाबा रामदेव का कहना है कि सुबह उठते ही गुनगुना पानी पीना बहुत फायदेमंद है. ठंडा पानी पीने की बजाय गुनगुना पानी शरीर में जल्दी अवशोषित होता जाता है.
- पाचन तंत्र मजबूत होना
- शरीर से टॉक्सिन्स बाहर निकलना
- मांसपेशियों और जोड़ों में जकड़न कम महसूस होना
- पूरे दिन एनर्जी में रहना
पूरे दिन एनर्जेटिक रहने के फायदे
- इंसान को पूरे दिन थकान महसूस नहीं होती और वो बहुत ही आराम से काम करता है.
- पूरे दिन मेटाबॉलिज्म बेहतर रहता है और शरीर सुस्त नहीं रहता.
- पाचन और ब्लड सर्कुलेशन मजबूत होता है. कब्ज की समस्या भी नहीं रहती.
- अगर आपकी इम्यूनिटी मजबूत नहीं है तो आपको इस ड्रिंक का सेवन रोजाना करना चाहिए.
इसे भी पढ़ें- क्या वाकई रोजाना ब्रेड खाने से होता है कैंसर? एक्सपर्ट ने बताया आंतों को होता है सबसे ज्यादा नुकसान
संबंधित खबरें
बच्चे को किस उम्र से ब्रश कराना चाहिए? AIIMS से जानिए
57 mins agoमिर्गी में दिमाग के अंदर क्या होता है? AIIMS के डॉक्टर ने बताए 5 बड़े बदलाव
3 hrs agoभारत की सर्वाइकल कैंसर वैक्सीन Cervavac को WHO की हरी झंडी
15 hrs agoचलने-फिरने में फूलती है सांस तो सावधान! कमजोरी समझकर न करें नजरअंदाज
18 hrs agoखाने के बाद बस 10 मिनट चलने की आदत कितनी फायदेमंद?
19 hrs agoप्लेग बीमारी क्या है और कैसे फैलती है? जानिए इसके लक्षण, क्या हैं तरीके
20 hrs agoक्या साथ बैठकर खाना खाने से फैलता है TB? AIIMS के डॉक्टरों ने बताया सच
23 hrs agoक्या रूस में फैल गया है प्लेग? रिसर्चर की मौत के बाद मचा हड़कंप
1 day agoआंवला जूस, फल या पाउडर? बदलते मौसम में किसका सेवन करना रहेगा बेहतर
1 day agoघाव भरने में हो रही है देरी? नजरअंदाज न करें, डायबिटीज का हो सकता है संकेत!
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines