क्या वाकई रोजाना ब्रेड खाने से होता है कैंसर? एक्सपर्ट ने बताया आंतों को होता है सबसे ज्यादा नुकसान

Bread Cancer: सुबह नाश्ते में ज्यादातर लोग चाय के साथ ब्रेड खाते हैं. लेकिन, क्या आपको पता है रोजाना ब्रेड खाना सेहत के लिए कितना नुकसानदायक साबित हो सकता है? एक्सपर्ट का कहना है कि इससे कैंसर जैसी बीमारी हो सकती है.

Dangers of White Bread

रोजाना ब्रेड खाने के नुकसान. Image Credit- News24

Dangers of White Bread: आजकल ज्यादातर लोग सुबह नाश्ते में व्हाइट ब्रेड खाना पसंद करते हैं. चाय के साथ मक्खन ब्रेड काफी अच्छे लगते हैं. साथ में अगर उबले अंडे खाए जाएं तो मजा दोगुना हो जाता है, लेकिन क्या आपको पता है कि रोजाना ब्रेड खाने की आदत हमें बीमार कर रही है? सोशल मीडिया पर एक एक्सपर्ट ने बताया है कि ब्रेड खाने से कैंसर का खतरा बढ़ जाता है. इसलिए उन्होंने लोगों को रोटी खाने की सलाह दी है, लेकिन ब्रेड से कौन सी बीमारी होती है? आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं कि ब्रेड खाने से सेहत को क्या-क्या नुकसान हो सकते हैं. 

विज्ञापन
विज्ञापन

ब्रेड में क्या है खतरनाक? | White Bread Risk For Cancer  

ब्रेड में बहुत ज्यादा रिफाइंड कार्बोहाइड्रेट मौजूद होते हैं, जो ब्लड शुगर को बढ़ाने और मोटापे या डायबिटीज जैसी समस्याओं का कारण बनते हैं. अगर इसका अधिक मात्रा में सेवन किया जाता है तो इससे आपका इम्यून सिस्टम कमजोर हो सकता है और शरीर में सूजन भी बढ़ सकती है.

ब्रेड खाने से कौनसी बीमारी होती है? 

नए अध्ययन में दावा किया गया है कि इंफ्लामेशन पैदा करने वाले फूड से कोलोन कैंसर का खतरा बढ़ जाता है. अध्ययन के मुताबिक जो लोग रेगुलर पैकेट वाली सफेद ब्रेड का ज्यादा सेवन करते हैं, उनमें कोलन कैंसर से मरने का खतरा एक तिहाई से अधिक बढ़ जाता है.

विज्ञापन

कोलन कैंसर के संकेत क्या हैं?

  • पेट में दर्द या ऐंठन होना।
  • कब्ज या दस्त रहना।
  • मल में खून आना।
  • वजन कम होना।
  • थकान या कमजोरी महसूस करना।

रोजाना ब्रेड खाने के नुकसान

  • शुगर लेवल का बढ़ना।
  • पाचन सुस्त हो जाना।
  • पोषण तत्व की भारी कमी।
  • हार्ट के लिए खतरा। 
  • वजन बढ़ना।

ब्रेड की जगह क्या खाएं?

एक्सपर्ट का कहना है कि आप ब्रेड की जगह रोटी को अपने आहार में शामिल करें. इससे आप हेल्दी रहेंगे क्योंकि ब्रेड को लंबे वक्त तक स्टोर करने के लिए केमिकल का इस्तेमाल किया जाता है और यह हेल्थ के लिए अच्छा नहीं है. 

विज्ञापन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ