Curd vs Moringa: सहजन या मोरिंगा खाना सेहत के लिए फायदेमंद होता है। पिछले कुछ समय से इंटरनेट पर इस सब्जी को लेकर खूब चर्चाएं हो रही हैं। आजकल हर कोई अपनी डाइट में इस सब्जी को शामिल कर रहा है ताकि हेल्दी रह सके, लेकिन एक रिपोर्ट में सहजन को दही से 9 गुना ज्यादा प्रोटीन से भरपूर बताया गया है। क्या यह दावा सही है? इस बात की पुष्टि करने के लिए जानते हैं दोनों फूड्स के न्यूट्रिशन के बारे में।
ये भी पढ़ें- प्रेग्नेंसी के पहले वीक में क्या-क्या होता है? लक्षण और उपचार की शुरुआत
कितना फायदेमंद है मोरिंगा?
मोरिंगा यानी सहजन बेहतर प्रोटीन सोर्स है। इस सब्जी में विटामिन- ए, सी, ई, के और बी के साथ-साथ कैल्शियम, आयरन, पोटैशियम और मैग्नीशियम जैसे पोषक तत्व भी मौजूद हैं। इसके अलावा, यह सब्जी फ्लेवोनोइड्स, पॉलीफेनोल और बीटा-कैरोटीन जैसे तत्वों का सोर्स है। मोरिंगा खाने से स्ट्रेस में कमी आती है। पुरानी बीमारियां ठीक होती हैं, हार्ट हेल्थ में सुधार होता है और कैंसर के जोखिम को भी कम करने में मदद मिलती है। डायबिटीज मरीजों के लिए भी सहजन किसी वरदान से कम नहीं है। वहीं, महिलाओं के लिए भी इस सब्जी को काफी लाभदायक माना है।
दही के गुण
दही फायदेमंद और प्रोटीन का सोर्स दोनों है। इंडियन एक्सप्रेस में छपी एक खबर के अनुसार न्यूट्रिशनिस्ट डॉ. संगीता तिवारी ने कहा कि दोनों की तुलना करना मुश्किल है, क्योंकि दोनों के गुण अलग हैं। दही कैल्शियम और प्रोबायोटिक्स का सोर्स है, जो सहजन में नहीं पाए जाते हैं। दही खाने से पाचन शक्ति मजबूत होती है। इसे रोजाना खाने से कई प्रकार के इंफेक्शन से लड़ने में भी मदद मिलती है। साथ ही, दही पुरुषों में स्टैमिना बढ़ाने का भी काम करती है।
फोटो क्रेडिट- फ्रीपिक
प्रोटीन के लिए बेस्ट क्या है?
हालांकि, दोनों में ही प्रोटीन होता है लेकिन सहजन में दही के मुकाबले ज्यादा प्रोटीन होता है। मगर इस बात को लेकर कोई ठोस तथ्य नहीं मिला है, जिसमें सहजन को दही से नौ गुना ज्यादा प्रोटीन होता है। ऐसी अबतक कोई संबंधित जांच या रिसर्च नहीं हुई है। शाकाहारी लोग ज्यादा प्रोटीन के लिए सहजन खा सकते हैं। वहीं, आप चाहें, तो दोनों चीजों को भी अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं, इससे किसी प्रकार का कोई नुकसान नहीं होगा।
ये भी पढ़ें- दिन में सिर्फ 30 मिनट सोने के हैं 5 फायदे, अब मत मिस करना दोपहर की झपकी
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
BP अचानक 150 के पार जाते ही होने लगती है घबराहट? इन बातों का रखें खास ध्यान
11 hrs agoएक ही महीने में 2 बार पीरियड्स क्यों होते हैं, किसी बीमारी का लक्षण तो नहीं
14 hrs agoबिना दर्द की गांठ भी हो सकती है कैंसर का संकेत, गलती से न करें इग्नोर
15 hrs agoकिस बीमारी के बाद हार्ट अटैक आने की संभावना बढ़ जाती है? जानिए यहां
17 hrs agoLung Cancer Symptoms: ये 6 दिक्कतें हो सकती हैं फेफड़ों के कैंसर का लक्षण
18 hrs agoदुबले-पतले हैं और वजन बढ़ाना चाहते हैं तो यहां जानिए किस तरह बढ़ाएं वजन
21 hrs agoक्या मुंह में छाले होने का कारण कैंसर है? जानें कब हो सकती है बीमारी
21 hrs agoआखिर मासूम बच्चों को क्यों होता है कैंसर? माता-पिता जरूर जानें ये जरूरी बात
1 day agoबार-बार लगती रहती है भूख? ब्लड शुगर से हो सकता है कनेक्शन
1 day agoरोजाना 6 घंटे से कम सोते हैं तो जान लें सेहत पर पड़ने वाले ये प्रभाव
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines