---विज्ञापन---

इम्यूनिटी समेत इन 3 समस्याओं में फायदेमंद हैं Moringa के पत्ते! जानें कब और कैसे खाएं?

Moringa Benefits: आपने हेल्दी रहने के लिए सुपरफूड्स के बारे में तो सुना होगा, इन फूड्स में कुछ हरे पत्ते भी शामिल होते हैं जैसे कि धनिया और पुदीना। हालांकि, इन दोनों के अलावा भी कुछ हरे पत्ते हैं, जिन्हें खाना शरीर के लिए फायदेमंद होता है। हम आपको मोरिंगा के बारे में बता रहे हैं।

Moringa Benefits: भारत में कई प्रकार के पौष्टिक और आयुर्वेदिक पेड़-पौधे मौजूद हैं, जिनके पत्तों का सेवन करने से शरीर को कई तरह से लाभ मिलता है। आपने मोरिंगा का नाम शायद ही सुना होगा, मगर इसे देखा जरूर होगा। मोरिंगा यानी कि सहजन की फलियों के पेड़ के पत्ते। सहजन एक सब्जी है जो भारत में सबसे ज्यादा पाई जाती है। इसके पत्तों का नाम मोरिंगा है। इन पत्तों के अंदर न्यूट्रिशन भारी मात्रा में पाए जाते हैं, जिससे इन्हें खाने से हमारे शरीर को लाभ ही लाभ मिलते हैं। इसके पत्तों में कई प्रकार के विटामिन, मिनरल्स, प्रोटीन, और एंटीऑक्सिडेंट्स होते हैं, जो शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। मोरिंगा लिव्स खाने से इम्यूनिटी को मजबूती मिलती है। इसके सेवन से शरीर को इन 3 समस्याओं में सबसे ज्यादा लाभ होता है।

ये भी पढ़ें- Gall Bladder Stone होने के संकेत देते हैं ये 3 बदलाव

---विज्ञापन---

इन 3 समस्याओं में जरूर खाएं मोरिंगा

1. स्किन और हेयर हेल्थ को बढ़ावा दें

मोरिंगा के पत्तों में एंटीऑक्सिडेंट्स और विटामिन-A, C और E होते हैं, जो त्वचा और बालों के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं। यह त्वचा को फ्रेश और ग्लोइंग बनाते हैं, साथ ही बालों को मजबूत और चमकदार भी बनाते हैं। मोरिंगा के पत्तों को तेल में मिलाकर लगाने से बालों को भी पोषण मिलता है।

---विज्ञापन---

2. ब्लड प्यूरिफाई

खून को साफ करने के लिए भी हमें मोरिंगा के पत्तों का सेवन करना चाहिए। मोरिंगा में आइसोथियोसाइनेट जैसे तत्व भी पाए जाते हैं, जो खून को साफ रखते हैं। अगर कोई हफ्ते में 120 ग्राम मोरिंगा के पत्तों का सेवन करता है, तो उसका खून साफ होता है और शरीर से अनहेल्दी टॉक्सिन्स भी रिलीज होते हैं।

---विज्ञापन---

3. कैंसर की रोकथाम

---विज्ञापन---

मोरिंगा के पत्तों के सेवन से कैंसर की बीमारी से भी बचा जा सकता है। इन पत्तों में नियाजिमिसिन नामक तत्व होते हैं, जो कैंसर जैसी बीमारियों की रोकथाम में मदद करते हैं। हेल्थ रिसर्च में पाया गया है कि मोरिंगा के पत्तों, पेड़ की छाल और इसके फूलों में भी कैंसर की रोकथाम वाले गुण होते हैं।

ये भी पढ़ें- Vitamin B-12 Benefits: शरीर के लिए क्यों जरूरी यह विटामिन

---विज्ञापन---

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

First published on: Feb 16, 2025 04:27 PM

End of Article

About the Author

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m

Namrata Mohanty 

@namratamohanty105

Namrata Mohanty

Read More
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola