हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DiwaliIndia blocGyanesh KumarBigg Boss 20

मूंग या चना स्प्राउट्स, तेजी से वजन घटाने के लिए क्या खाना है बेहतर? जानिए किसे खाने से मिलेगा फायदा

मूंग और चना दोनों ही स्प्राउट्स वजन घटाने वाली डाइट का हिस्सा बन सकते हैं. जहां मूंग स्प्राउट्स हल्के और कम कैलोरी वाले नाश्ते के लिए अच्छा ऑप्शन हैं, वहीं चना स्प्राउट्स प्रोटीन और फाइबर के कारण पेट को लंबे समय तक भरा रखने में मदद कर सकते हैं. 

विज्ञापन
चना स्प्राउट्स उन लोगों के लिए अच्छा ऑप्शन हो सकते हैं, जो अपनी डाइट में प्लांट बेस्ड प्रोटीन और फाइबर बढ़ाना चाहते हैं. Image Credit- AI

एक बार वजन बढ़ जाए तो कम करना मुश्किल हो जाता है. फिट दिखने के लिए लोग क्या कुछ नहीं करते हैं. डाइटिंग करते हैं या डाइट में हेल्दी चीजों को शामिल करते हैं. वजन को कंट्रोल करने के लिए कोई सलाद खा रहा है तो कोई प्रोटीन से भरपूर चीजों का सेवन कर रहा है. इन्हीं हेल्दी फूड्स में मूंग और चना स्प्राउट्स भी शामिल हैं. स्प्राउट्स को पोषक तत्वों का अच्छा स्रोत माना जाता है, जिनमें प्रोटीन, फाइबर, विटामिन और कई जरूरी मिनरल्स पाए जाते हैं, जो सेहत को बेहतर बनाए रखने में मदद कर सकते हैं. मगर जब बात वजन घटाने की आती है तो अक्सर लोगों के मन में सवाल होता है कि मूंग स्प्राउट्स और चना स्प्राउट्स में से कौन-सा ऑप्शन ज्यादा फायदेमंद है? क्या मूंग स्प्राउट्स खाने से तेजी से वजन कम होता है या चना स्प्राउट्स पेट को लंबे समय तक भरा रखकर वेट लॉस में मदद करते हैं? अगर आप भी वजन घटाने की कोशिश कर रहे हैं और इन दोनों में से किसी एक को अपनी डाइट में शामिल करना चाहते हैं तो पहले इनके पोषण और फायदों के बारे में जानना जरूरी है. USDA डेटा और नेशनल सेंटर फॉर बायोटेक्नोलॉजी इंफॉर्मेशन की रिपोर्ट के मुताबिक, आइए जानते हैं कि दोनों में से किसे खाने से ज्यादा फायदा मिल सकता है. 

इसे जरूर पढ़ें- स्ट्रोक के बाद हर वक्त महसूस होती है थकान? जानिए क्या है पोस्ट-स्ट्रोक फटीग और इसके लक्षण

मूंग स्प्राउट्स क्या होते हैं?

मूंग स्प्राउट्स यानी अंकुरित मूंग, जिसे बनाने के लिए साबुत हरी मूंग दाल को कुछ घंटों तक पानी में भिगोया जाता है. इसके बाद पानी निकालकर मूंग को गीले कपड़े में बांधकर रखा जाता है. कुछ समय बाद इसमें छोटे-छोटे सफेद अंकुर निकलने लगते हैं, जिन्हें ही मूंग स्प्राउट्स कहा जाता है.

विज्ञापन

चना स्प्राउट्स क्या होते हैं?

चना स्प्राउट्स यानी अंकुरित चना, जिसे साबुत काले चने से बनाया जाता है. इसमें बनाने के लिए चने को  12 घंटे तक पानी में भिगोया जाता है. इसके बाद पानी निकालकर चने को गीले कपड़े में बांधकर कुछ समय के लिए रखा जाता है. 

मूंग स्प्राउट्स खाने से क्या फायदे मिलते हैं? 

मूंग स्प्राउट्स को कई तरह के खाया जा सकता है, लेकिन ज्यादातर लोग इसे ब्रेकफास्ट में सलाद के तौर पर खाते हैं. अगर इसके फायदे की बात करें तो मूंग में प्रोटीन, फाइबर और कई तरह के विटामिन और मिनरल्स पाए जाते हैं और अंकुरित होने के बाद इसमें कुछ पोषक बढ़ जाते हैं. अगर आप इसे नियमित रूप से अपने आहार में शामिल करते हैं तो कई तरह से आपको फायदा मिल सकता है.

विज्ञापन
  • मूंग स्प्राउट्स में फाइबर और प्रोटीन मौजूद होते हैं. ये दोनों पोषक तत्व पेट को लंबे समय तक भरा हुआ महसूस कराने में मदद कर सकते हैं. इससे बार-बार भूख लगने और अनहेल्दी स्नैक्स खाने की आदत को कंट्रोल करने में मदद मिल सकती है. 
  • मूंग स्प्राउट्स में मौजूद फाइबर पाचन तंत्र को बेहतर तरीके से काम करने में मदद करता है. यह पेट को आराम दिलाने का काम करता है और आसानी से साफ भी हो जाता है. हालांकि, कुछ लोगों को कच्चे स्प्राउट्स खाने से गैस या पेट फूलने की समस्या हो सकती है. 
  • मूंग स्प्राउट्स को हल्के और पौष्टिक नाश्ते के तौर पर खाया जा सकता है. इनमें पानी की मात्रा भी अच्छी होती है और अगर इन्हें कम तेल या मसालों के साथ खाया जाए तो यह वजन घटाने वाली डाइट का अच्छा हिस्सा बन सकते हैं. 
  • मूंग स्प्राउट्स में फोलेट, विटामिन सी, विटामिन के और कुछ जरूरी मिनरल्स पाए जाते हैं. ये शरीर को बेहतर पोषण में योगदान देते हैं. 

चना स्प्राउट्स खाने से क्या फायदे मिलते हैं? 

  • अंकुरित काले या सफेद चने भी पोषण से भरपूर होते हैं. इनमें प्रोटीन, फाइबर, आयरन, फोलेट और अन्य जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं. चना स्प्राउट्स उन लोगों के लिए अच्छा ऑप्शन हो सकते हैं, जो अपनी डाइट में प्लांट बेस्ड प्रोटीन और फाइबर बढ़ाना चाहते हैं. 
  • चना स्प्राउट्स में प्रोटीन और फाइबर अच्छी मात्रा में होते हैं. इनका सेवन करने से पेट लंबे समय तक भरा हुआ महसूस हो सकता है और बार-बार भूख लगने की इच्छा कम हो जाती है.  
  • चना प्लांट बेस्ड प्रोटीन का अच्छा स्रोत है. शरीर में मसल्स को बनाए रखने और उनकी मरम्मत के लिए प्रोटीन जरूरी होता है.
  • चना स्प्राउट्स में मौजूद फाइबर आंतों की सेहत के लिए फायदेमंद हो सकता है. यह कब्ज की समस्या को कम करने और पाचन प्रक्रिया को सपोर्ट करने में मदद करता है. 
  • चना स्प्राउट्स में आयरन और फोलेट जैसे पोषक तत्व भी पाए जाते हैं. ये शरीर में रेड सेल्स को बनाने का काम करता है, जिससे इंसान को अच्छा फील होता है. 

मूंग या चना स्प्राउट्स, वजन घटाने के लिए कौन-सा बेहतर है?

वजन घटाने के लिहाज से दोनों ही स्प्राउट्स अच्छे ऑप्शन हैं. हालांकि, दोनों के पोषण में कुछ अंतर होता है और मूंग स्प्राउट्स आमतौर पर हल्के होते हैं. इन्हें कम कैलोरी वाले नाश्ते को तौर पर खाया जाता है. वहीं, चना स्प्राउट्स में प्रोटीन और फाइबर की मात्रा ज्यादा हो सकती है, जिससे पेट लंबे समय तक भरा रहने में मदद मिलती है. रिसर्च के मुताबिक, अगर आप कम कैलोरी वाला हल्का नाश्ता चाहते हैं तो मूंग स्प्राउट्स चुन सकते हैं. वहीं, अगर आपको ज्यादा देर तक भूख नहीं लगने वाला और अधिक प्रोटीन-फाइबर वाला ऑप्शन चाहिए तो चना स्प्राउट्स बेहतर हो सकते हैं. वजन घटाने के लिए मूंग की दाल को बेहतर माना जाता है. 

वजन घटाने के लिए स्प्राउट्स खाने का सही तरीका

अगर आप अपनी वेट लॉस डाइट में स्प्राउट्स शामिल करना चाहते हैं तो इन्हें सही तरीके से खाना भी जरूरी है. 

विज्ञापन
  • आप सुबह के नाश्ते में मूंग या चना स्प्राउट्स का सलाद शामिल कर सकते हैं.
  • स्प्राउट्स में खीरा, टमाटर, प्याज और नींबू मिलाकर हेल्दी सलाद तैयार करें.
  • स्प्राउट्स को पकाते समय ज्यादा तेल, मक्खन या नमक का इस्तेमाल न करें.
  • आपको शुरुआत में स्प्राउट्स थोड़ी मात्रा में खाना हैं और फिर अपनी हेल्थ के हिसाब से मात्रा बढ़ाना बेस्ट हो सकता है. 
  • स्प्राउट्स के साथ फल, सब्जियां, साबुत अनाज और अन्य प्रोटीन स्रोत भी डाइट में शामिल करें.

क्या कच्चे स्प्राउट्स खाना ठीक है?

यह बात जानना भी जरूरी है कि कच्चे स्प्राउट्स में बैक्टीरिया पनपने का खतरा हो सकता है. इसलिए अंकुरण के लिए इस्तेमाल होने वाली गर्म हवा बैक्टीरिया को पैदा कर सकती है. इसलिए कच्चे स्प्राउट्स खाने से फूड पॉइजनिंग का खतरा हो सकता है. अगर आप इसे खा रहे हैं तो सही तरह से स्प्राउट्स को बनाने के लिए रखें, ताकि गंदगी या बैक्टीरिया से उन्हें बचाया जा सके.

इसे जरूर पढ़ें- कोलेस्ट्रॉल बढ़ने पर कहां-कहां दर्द होता है? जानिए High Cholesterol के क्या लक्षण होते हैं, इन्हें कैसे पहचानें

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

Source- USDA, NCBI

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola