---विज्ञापन---

हेल्थ angle-right

बरसात में बीमारियों से बचने के 2 आसान टिप्स, इन 9 बातों का भी रखें ख्याल

Monsoon Tips: बरसात का मौसम बीमारियों वाला मौसम भी होता है। इस मौसम में खुद को स्वस्थ रखना बहुत जरूरी है, क्योंकि बारिश के कारण मौसमी बीमारियों का खतरा बढ़ा रहता है। ऐसे में हम आपको 2 ऐसी सिंपल टिप्स के बारे में बताने जा रहे हैं जो आपको हेल्दी भी रखेंगी और आपको स्लिम-फिट भी बनाएंगी।

---विज्ञापन---

Monsoon Tips: बरसात के मौसम में लोगों के बीमार होने का सिलसिला तेज रहता है। यह मौसम वायरल इंफेक्शन और बैक्टीरिया वाला होता है। इससे हमारी पाचन शक्ति कमजोर होती है और इम्यूनिटी भी वीक होने लगती है। मानसून में स्किन एलर्जी के मामले भी ज्यादा पाए जाते हैं।

बरसात में होने वाली बीमारियां

बरसाती मौसम में आमतौर पर फ्लू, सर्दी-जुकाम, खांसी या बुखार की समस्याए रहती है। इसके अलावा फूड पॉइजनिंग, उल्टी-दस्त और डायरिया भी हो सकता है। इनसे बचने के लिए हमे अच्छा खान-पान, साफ-सफाई का ध्यान रखना होता है। चलिए आपको ऐसे 2 आसान घरेलू नुस्खे बताते हैं जो इस मौसम में आपकी सेहत का ख्याल रखेंगे

---विज्ञापन---

अच्छा डाइट प्लान

बारिश के मौसम में खाने-पीने पर फोकस करना जरूरी होता है। इस मौसम में शरीर को सब्जियां, फलों, डेयरी प्रोडक्ट और सभी पोषक तत्वों की जरूरत होती है। आपको भी नियमित रूप से हरी पत्तेदार सब्जियां खानी चाहिए। मौसमी फल का सेवन करना चाहिए। ध्यान रहे, आपको सब्जियां और फल अच्छे से धोकर खानी चाहिए। क्योंकि, बरसात में इन चीजों पर भी बैक्टीरिया हो सकते हैं। इन्हें धोने के लिए पानी में नमक मिलाकर या नींबू का रस मिलाकर फल-सब्जी धोएं। अपनी डाइट में नट्स और सीड्स भी शामिल करें।

ये भी पढ़ें- Curry Leaves Uses: सिर्फ पकवानों में नहीं, सफाई में भी बड़ा फायदेमंद है करी पत्ता 

---विज्ञापन---

योग करें

योग स्वस्थ रहने के लिए सबसे बेहतरीन उपाय है। योग करने से आप स्लिम फिट रहेंगे। योग से इम्युनिटी भी स्ट्रांग होती है। मानसून में शरीर को सबसे ज्यादा जरूरत अच्छी इम्युनिटी की ही होती है। इसलिए रोजाना योग जरूर करें। योग आपकी रोग-प्रतिरोधक क्षमताओं को भी बढ़ाएगा। अगर आप हैवी योगासन नहीं कर पाते तो आप रोज 15 से 20 मिनट के लिए प्राणायाम कर सकते हैं।

Monsoon Tips

Monsoon Tips

बरसात में इन बातों का रखें ख्याल

  • बारिश के मौसम में आपको फूड पॉइजनिंग का खतरा रहता है, इसलिए जंक फूड खाने से बचें।
  • ज्यादा हैवी मील्स न लें।
  • दूषित पानी व खाना न खाएं।
  • बासी भोजन भी है नुकसानदायक ।
  • हाथों की सफाई का ध्यान रखें। गंदे हाथों से मुंह और आंखें न छुएं।
  • इस समय डेंगू का भी खतरा रहता है, इसलिए घर के आसपास पानी न भरने दें।
  • खाली कंटेनर, बाल्टियों और डिब्बों को ढक कर रखें।
  • गंदे कपड़े और मोजे पहनने से बचें।
  • घर के बिस्तर-तकियों को समय-समय पर धूप दिखाएं

ये भी पढ़ें- इन 5 सुपरहेल्दी ड्रिंक्स से रिप्लेस करें प्लेन दूध, कैल्शियम-विटामिन की कमी से मिलेगा छुटकारा! 

---विज्ञापन---

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें।News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

First published on: Sep 10, 2024 03:40 PM

End of Article

About the Author

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m

Namrata Mohanty 

@namratamohanty105

Namrata Mohanty

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola