Monsoon Health Tips: देश के सभी राज्यों में इस वक्त बारिश हो रही है। कहीं तेज तो कहीं कम लेकिन पानी जरूर बरस रहा है। मानसून खुशियों का मौसम होता है ये अपने साथ ठंडक और बहार लेकर आता है। मगर हर मौसम अपने साथ-साथ कुछ इंफेक्शन और बीमारियों को साथ लेकर आता है। अक्सर आपने देखा होगा कि लोगों को बारिश के पानी में छप-छप करने की आदत होती है। हालांकि, यह एक प्रकार की मस्ती होती है जो हमें सुकून देती है। मगर मस्ती भी भारी पड़ सकती है। जी हां, बरसात के पानी में स्किन को डुबोकर रखना गंभीर इंफेक्शन्स का बुलावा होता है।
क्या कहते हैं एक्सपर्ट?
केरल बेस्ड आयुर्वेदिक एक्सपर्ट डॉ. अथिरा शिवानंद बताती हैं कि बारिश में हम ऐसी मस्तियां करना पसंद करते हैं लेकिन कोई कभी यह नहीं बताता कि बारिश का पानी हमें कितने संक्रमण दे सकता है। बेमौसम बरसात में भीगने से सर्दी-जुकाम होना कॉमन प्रॉब्लम है लेकिन बरसात के पानी के छिंटों से स्किन का संक्रमित होना भी उतना ही कॉमन है। बरसात के पानी में खुद को भिगाने से लेप्टोस्पायरोसिस नामक गंभीर संक्रामक रोग भी होता है।
ये भी पढ़ें- Urine Problems: धीरे-धीरे पेशाब आने की समस्या क्यों बढ़ रही है? एक्सपर्ट ने बताई वजह और उपाय
क्यों होता है स्किन इंफेक्शन?
दरअसल, बारिश का पानी जब जमीन पर भरने लगता है तो नालियों और गंदा पानी इसके साथ मिक्स हो जाता है, जिस वजह से यह स्किन इंफेक्शन को बढ़ावा देता है। अक्सर गटर का पानी भी बारिश के पानी के साथ हमारी स्किन पर आ जाता है, जिससे बैक्टीरिया और वायरस से होने वाले इंफेक्शन की संभावना बढ़ जाती है। इस पानी में फंगस और बैक्टीरिया भी पाए जाते हैं, ये फूंसी-फोड़े का कारण बनते हैं। कई बार लोगों के घरों की टंकियां खुली होती हैं और उनमें बारिश का पानी भर जाता है। ऐसे पानी को पीने या नहाने से कई गंभीर बीमारियां जैसे कि डायरिया और स्किन पर रैशेज जैसी समस्याएं हो जाती हैं।
बचाव कैसे होगा?
डॉक्टर बताती है बारिश में इससे बचने के लिए सबसे जरूरी है अपने पैरों और स्किन को बचाना। इसलिए, चप्पल जरूर पहनें। अगर बहुत ज्यादा समय के लिए बाहर रहना होता है तो जूते पहनें। घर आने के बाद अपने पैरों को साबुन की मदद से अच्छे से धोएं। गंदे मोजे और जूतों को दोबारा न पहनें। गीले जूते या सॉक्स न पहनें। अगर आपको संक्रमण हुआ है तो उसके लिए पैरों में नारियल तेल और कपूर का मिश्रण लगाएं। नीम के पत्ते को पानी में उबालकर उसे ठंडा करें और अपने पैरों को उसमें डुबोकर रखें। हाथों की सफाई के लिए सैनिटाइजर और टाइम टू टाइम हैंडवॉश करें। बारिश के समय रेनकोट और छाता हमेशा अपने साथ रखें। बारिश में भीगने जाएं तो उसके बाद खुद को सुखा लें और गुनगुने पानी से स्किन को पोछें। ऐसा करने से स्किन इंफेक्शन की संभावना कम होगी।
ये भी पढ़ें-10 हजार नहीं सिर्फ 7000 कदम चलना काफी, कैंसर और दिल की बीमारियां होंगी दूर, नई स्टडी में खुलासा
संबंधित खबरें
हाथ-पैर पर दिखने वाली गांठ कैंसर की है या नहीं कैसे पता चलेगा
2 hrs agoक्या कैंसर परिवार में पीढ़ी-दर-पीढ़ी चलता है? जानिए पूरी सच्चाई
3 hrs agoविटामिन B12 की कमी से शरीर में क्या होता है? बॉडी में दिख सकते हैं ये लक्षण
9 hrs agoहाई बीपी से लेकर डायबिटीज तक, ये बीमारियां बढ़ा सकती हैं स्ट्रोक का खतरा
13 hrs agoशुगर के मरीज क्या रख सकते हैं व्रत? मीठा खाया तो क्या होगा
1 day agoमौसम बदलते ही पड़ जाते हैं बीमार? जानिए इसके पीछे की असली वजह
1 day agoपीरियड्स में ब्लड क्लॉट्स को न करें इग्नोर, शरीर के ये संकेत हैं गंभीर
1 day agoब्रेन ट्यूमर में कैसा होता है सिरदर्द, डॉक्टर ने बताए लक्षण और इलाज
1 day agoकरवा चौथ पर निर्जला व्रत रखते हैं? शरीर के इन संकेतों को न करें इग्नोर
1 day agoअंडाशय के कैंसर में महिलाओं को पेट के आस-पास होती हैं ये 3 दिक्कतें
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines