Urine Problems: धीरे-धीरे पेशाब आने की समस्या क्यों बढ़ रही है? एक्सपर्ट ने बताई वजह और उपाय

Urine Problems: पेशाब से जुड़ी बीमारियों के क्या कारण हो सकते हैं? आचार्य तन्मय गोस्वामी से जानिए बढ़ती उम्र के उन कारणों के बारे में जिस वजह से पेशाब धीरे-धीरे आता है और इस समस्या को दूर करने के लिए कौन सा घरेलू उपचार है।

SOURCE- NEWS 24

Urine Problems: बदलती जीवनशैली के चलते लोगों को तरह-तरह की बीमारियां होने लगती हैं। खराब लाइफस्टाइल हर तरह के रोगों का कारण होता है। आजकल पेशाब से जुड़ी बीमारियों के मामले भी काफी बढ़ गए हैं। इनमें से एक परेशानी होती है धीरे-धीरे पेशाब करने की। यह समस्या अधिकतर लोगों को तब होती है, जब उनकी आयु बढ़ने लगती है। हालांकि, पेशाब के बारे में कहा जाता है कि डायबिटीज और किडनी की बीमारियों में इसकी समस्या ज्यादा होती है, मगर कई बार हमारे शरीर के अंदर यूटीआई का संक्रमण शुरू होने लगता है। इसके शुरुआती लक्षणों में हमेशा पेशाब धीरे-धीरे और बार-बार आने की समस्या होती है। इस पर हमें आचार्य तन्मय गोस्वामी ने बताया कि क्यों यह दिक्कत बढ़ने लगी है।

विज्ञापन

क्या कहते हैं एक्सपर्ट?

आयुर्वेदिक डॉक्टर तन्मय गोस्वामी बताते हैं कि यूरिन से संबंधित बीमारियों के पीछे कारण ब्लैडर की कमजोरी हो सकता है। इसमें मरीज यूरिन कंट्रोल नहीं कर पाता है और ड्रिबल आउट की स्थिति का सामना करता है। अगर किसी को बार-बार पेशाब आता है, तो इसका मतलब है उस शख्स का प्रोस्टेट खराब है या उसमें कोई दिक्कत है। ऐसे लोगों को कभी भी एकबार में पेशाब करने के बाद संतुष्टि महसूस नहीं होती है क्योंकि यूरिन पूरी तरह नहीं निकलता है। इसके बाद आता है डायबिटीज। इन लोगों का शुगर बहुत ज्यादा बढ़ जाता है और इंसुलिन का स्तर गिरता है इसलिए इन्हें भी पेशाब से जुड़ी समस्या होती है। इनको भी पेशाब बार-बार आता है।

विज्ञापन

स्टडी में भी हुआ खुलासा

एक्सपर्ट बताते हैं कि कई मेडिकल रिपोर्ट्स में इस बात का खुलासा किया गया है कि 42 से 60 साल के लोगों में ब्लड शुगर का स्तर नॉर्मल से थोड़ा हाई पाया जाता है। इसलिए, पेशाब की समस्याएं आम हो गई है। इसके अलावा, सेडेंटरी लाइफस्टाइल के भी कई फैक्टर्स के चलते पेशाब धीरे-धीरे या फिर बार-बार आने की समस्या होती रहती है। पेशाब की समस्या में राहत पाने के लिए त्रिफला का सेवन करना फायदेमंद होता है।

विज्ञापन

इस घरेलू उपाय की मदद से दूर होगी परेशानी

एक्सपर्ट कहते हैं आपको यूरिन प्रॉब्लम से राहत पाने के लिए त्रिफला और गुडुची पाउडर का सेवन करना चाहिए। इसके लिए हमें 200 एमएल पानी में 1 चम्मच त्रिफला चूर्ण और गुडुची चूर्ण मिलाकर उबालना चाहिए। इसे अच्छे से पकाने के बाद पिएं। आपको इसे दिन में दो बार, एक बार सुबह और शाम को खाना खाने के बाद पीना चाहिए।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ