10 हजार नहीं सिर्फ 7000 कदम चलना काफी, कैंसर और दिल की बीमारियां होंगी दूर, नई स्टडी में खुलासा

Walking Benefits: रोजाना चलना हमारे शरीर के लिए फायदेमंद होता है, मगर कितना चलना? आपने अक्सर 10,000 स्टेप्स पर डे वाली बात सुनी होगी। हालांकि, यह नुकसानदेह नहीं है लेकिन इससे होने वाले फायदों को लेकर भी कोई साइंटिफिक पु्ष्टि नहीं हुई है। हाल ही में एक स्टडी में खुलासा हुआ है कि मात्र 7000 कदम चलने से हमारी हेल्थ इंप्रूव हो सकती है।

SOURCE- NEWS 24

Walking Benefits: स्वस्थ रहने के लिए हमें अपनी लाइफस्टाइल में ऐसी आदतों को शामिल करना चाहिए जो आसान और लाभाकारी दोनों हों। आपने सुबह की सैर या शाम की वॉक इनके बारे में तो सुना ही होगा। वॉक करने से हमारे शरीर को कई प्रकार के लाभ होते हैं। इसे सबसे हल्की एक्सरसाइज माना जाता है जिससे शुगर, वेट लॉस समेत कई बीमारियों में राहत मिलती है। आपने अक्सर हेल्थ एक्सपर्ट से सुना होगा कि रोजाना 10 हजार स्टेप्स की मदद से हम हेल्दी और फिट रहेंगे। हाल ही में द लैंसेट की एक स्टडी में खुलासा हुआ है कि सिर्फ 7000 कदम चलने से भी हम फिट रह सकते हैं। आइए जानते हैं विस्तार से।

विज्ञापन

क्या कहती है स्टडी में खुलासा?

द लैंसेट में पब्लिश एक हेल्थ रिपोर्ट में बताया गया है कि रोजाना 7000 कदम चलने से भी हम स्वस्थ और निरोगी रहेंगे। इसकी मदद से दिमाग, ब्रेन, दिल की बीमारी और कैंसर से राहत मिल सकती है। कई फिटनेस एक्सपर्ट 10 हजार कदम चलने की सलाह देते हैं मगर यह लक्ष्य थोड़ा मुश्किल हो सकता है। इस स्टडी को 35 समूहों के साथ अध्ययन किया गया था। इनमें 24 समूहों पर 31 अध्ययन किए गए थे। इस स्टडी में पाया गया कि लोगों को 7000 कदम चलने के लिए कहा गया जिसमें एक नहीं बल्कि कई बीमारियों को दूर करने में मदद मिलती है।

विज्ञापन

कौन सी बीमारियों में कितना फर्क पड़ा?

स्टडी के मुताबिक रोजाना 7000 कदम चलने से मौत का खतरा 47% तक कम होता है। इससे दिल की बीमारियों का रिस्क 25% तक हो सकता है। कैंसर की रोकथाम में भी 37% लाभदायक है। टाइप-2 डायबिटीज भी 14% कम हो सकता है। वॉक करने से डिप्रेशन भी 22% तक कम हो सकता है। डिमेंशिया भी 22% कम हुआ और गिरने का रिस्क भी 28% तक कम हो गया था।

विज्ञापन

वॉक करने से होने वाले फायदे

  • वेट लॉस में मदद मिलती है।
  • कोलेस्ट्रॉल का स्तर भी नियंत्रित होता है।
  • हाई बीपी की समस्या दूर होगी।
  • इम्यूनिटी मजबूत होगी।

कैसे करें रोजाना 7000 स्टेप्स की वॉक?

एकबार में 7000 कदम चलना मुश्किल हो सकता है। आप सुबह 20 से 30 मिनट वॉक करें। इसमें 2 से 3 हजार स्टेप्स पूरे हो जाएंगे। काम के बीच भी छोटे ब्रेक्स लें। इसमें भी आप 15 मिनट वॉक कर सकते हैं जिससे 1000 से 1500 स्टेप्स पूरे किए जा सकते हैं। शाम को कुछ देर की सैर चाहे घर में या फिर घर की छत पर करें। खाने के बाद भी वॉक कर सकते हैं। इस प्रकार एक दिन में 7000 कदम चल सकते हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ