Monsoon Health Tips: छप-छप करना मस्ती या इंफेक्शन का बुलावा? बारिश में भीगने से पहले जान लें इसके नुकसान

Monsoon Health Tips: मानसून में लोगों को आदत होती है बारिश में गीले होने की, मगर क्या आप जानते हैं बरसात के पानी में छपाक-छपाक करना आपके लिए कितना खतरनाक हो सकता है। जी हां, इस पर डॉ. अथिरा शिवानंद बताती हैं कि बारिश में भीगना सिर्फ मस्ती नहीं, इंफेक्शन्स का बुलावा होता है। इससे बचने के लिए कुछ बातों का ख्याल रखना जरूरी है।

Source-freepik
विज्ञापन

Monsoon Health Tips: देश के सभी राज्यों में इस वक्त बारिश हो रही है। कहीं तेज तो कहीं कम लेकिन पानी जरूर बरस रहा है। मानसून खुशियों का मौसम होता है ये अपने साथ ठंडक और बहार लेकर आता है। मगर हर मौसम अपने साथ-साथ कुछ इंफेक्शन और बीमारियों को साथ लेकर आता है। अक्सर आपने देखा होगा कि लोगों को बारिश के पानी में छप-छप करने की आदत होती है। हालांकि, यह एक प्रकार की मस्ती होती है जो हमें सुकून देती है। मगर मस्ती भी भारी पड़ सकती है। जी हां, बरसात के पानी में स्किन को डुबोकर रखना गंभीर इंफेक्शन्स का बुलावा होता है।

क्या कहते हैं एक्सपर्ट?

केरल बेस्ड आयुर्वेदिक एक्सपर्ट डॉ. अथिरा शिवानंद बताती हैं कि बारिश में हम ऐसी मस्तियां करना पसंद करते हैं लेकिन कोई कभी यह नहीं बताता कि बारिश का पानी हमें कितने संक्रमण दे सकता है। बेमौसम बरसात में भीगने से सर्दी-जुकाम होना कॉमन प्रॉब्लम है लेकिन बरसात के पानी के छिंटों से स्किन का संक्रमित होना भी उतना ही कॉमन है। बरसात के पानी में खुद को भिगाने से लेप्टोस्पायरोसिस नामक गंभीर संक्रामक रोग भी होता है।

विज्ञापन

क्यों होता है स्किन इंफेक्शन?

दरअसल, बारिश का पानी जब जमीन पर भरने लगता है तो नालियों और गंदा पानी इसके साथ मिक्स हो जाता है, जिस वजह से यह स्किन इंफेक्शन को बढ़ावा देता है। अक्सर गटर का पानी भी बारिश के पानी के साथ हमारी स्किन पर आ जाता है, जिससे बैक्टीरिया और वायरस से होने वाले इंफेक्शन की संभावना बढ़ जाती है। इस पानी में फंगस और बैक्टीरिया भी पाए जाते हैं, ये फूंसी-फोड़े का कारण बनते हैं। कई बार लोगों के घरों की टंकियां खुली होती हैं और उनमें बारिश का पानी भर जाता है। ऐसे पानी को पीने या नहाने से कई गंभीर बीमारियां जैसे कि डायरिया और स्किन पर रैशेज जैसी समस्याएं हो जाती हैं।

विज्ञापन

बचाव कैसे होगा?

डॉक्टर बताती है बारिश में इससे बचने के लिए सबसे जरूरी है अपने पैरों और स्किन को बचाना। इसलिए, चप्पल जरूर पहनें। अगर बहुत ज्यादा समय के लिए बाहर रहना होता है तो जूते पहनें। घर आने के बाद अपने पैरों को साबुन की मदद से अच्छे से धोएं। गंदे मोजे और जूतों को दोबारा न पहनें। गीले जूते या सॉक्स न पहनें। अगर आपको संक्रमण हुआ है तो उसके लिए पैरों में नारियल तेल और कपूर का मिश्रण लगाएं। नीम के पत्ते को पानी में उबालकर उसे ठंडा करें और अपने पैरों को उसमें डुबोकर रखें। हाथों की सफाई के लिए सैनिटाइजर और टाइम टू टाइम हैंडवॉश करें। बारिश के समय रेनकोट और छाता हमेशा अपने साथ रखें। बारिश में भीगने जाएं तो उसके बाद खुद को सुखा लें और गुनगुने पानी से स्किन को पोछें। ऐसा करने से स्किन इंफेक्शन की संभावना कम होगी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ