हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Monsoon Health Tips: बारिश में भीगने के बाद बिगड़ गई तबीयत, इस घरेलू नुस्खे से बुखार-खांसी में मिलेगा आराम

Monsoon Health Tips: इस समय बारिश सभी राज्यों में हो रही है। लोग ऑफिस से आते-जाते समय भीग रहे हैं जिस कारण उनकी तबीयत खराब हो रही है। ऐसे में तुरंत दवा लेने से पहले इस घरेलू उपाय की मदद लें। इससे बुखार, सर्दी-खांसी और जुकाम ठीक होगा।

विज्ञापन

Monsoon Health Tips: दिल्ली में आज सुबह तेज बारिश हुई। यह समय लोगों के ऑफिस जाने का होता है। ऐसे में भीगना तय होता है। लगभग हर राज्य में इस वक्त मानसून चल रहा है, जिस वजह से दिनभर बारिश होती रहती है, तो कभी-कभी बारिश रुक-रुक कर आती है। ऐसे में इस समय तबीयत बिगड़ना आम समस्या है। बारिश की वजह से वातावरण में ह्यूमिडिटी भी बढ़ जाती है, जिस वजह से बैक्टीरियल इंफेक्शन की संभावनाएं बढ़ जाती हैं। लोग थोड़ी सी तबीयत बिगड़ते ही तुरंत दवा ले लेते हैं, जो कि सही नहीं है। हम आपको इस रिपोर्ट में ऐसा नुस्खा बता रहे हैं, जिसकी मदद से आपको मानसून में होने वाली सभी समस्याओं से राहत मिलेगी।

क्यों होते हैं बीमार?

आयुर्वेदिक एक्सपर्ट तनमय गोस्वामी ने बताया कि बारिश का सीजन रोगों वाला होता है। इस समय शरीर का अग्नीकोण कम हो जाता है और वायु शरीर के अंदर बढ़ जाती है। सूरज की रोशनी शरीर को नहीं मिलती है क्योंकि दिनभर बादल छाए रहते हैं, इस वजह से पूरे दिन पेट भी फूला-फूला रहता है, खाना सही से पचता नहीं है। वहीं, अगर कोई भीग जाए तो तुरंत वायरल और बुखार हो जाता है। इस समय कीटाणु भी तेजी से फैलते हैं जिस वजह से जिन लोगों की इम्यूनिटी कमजोर होती है, वह भी तुरंत बीमार हो जाते हैं।

ये भी पढ़ें- Rajiv Dixit Health Tips: 21 दिनों में पूरी होगी कैल्शियम की कमी, सूजन और गांठों में भी आराम देगा ये नुस्खा

विज्ञापन

क्या है उपाय?

इसके लिए हमें कुछ चीजों की जरूरत होती है- आंवले का पाउडर, हरड़ का पाउडर और पिपली। इन तीनों को मिलाकर एक मिश्रण तैयार कर लें। इस पाउडर को रोजाना काढ़ा बनाकर पिएं। आप चाहें तो इस मसाले को आधा चम्मच गुनगुने पानी में मिलाकर पिएं। बुखार में दिन में 2 बार पिएं, ताकि जल्दी असर हो सके। पिपली के पाउडर को गर्म दूध में मिलाकर पीने से गले की खराश और सर्दी कम होती है।

इसे पीने के फायदे

  • सर्दी-जुकाम दूर होगा।
  • बदन दर्द की समस्या दूर होगी।
  • बुखार नहीं होगा।
  • पाचन शक्ति बढ़ेगी।
  • कब्ज की समस्या भी ठीक होगी।
  • गले की खराश और खांसी में फायदेमंद।

ये भी पढ़ें-Morning Walk Benefits: रोजाना सुबह सिर्फ 15 मिनट की वॉक आपको बनाएगी हेल्दी, एक नहीं मिलेंगे कई फायदे

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m

Namrata Mohanty 

@namratamohanty105

Namrata Mohanty

... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola