---विज्ञापन---

हेल्थ angle-right

Morning Walk Benefits: रोजाना सुबह सिर्फ 15 मिनट की वॉक आपको बनाएगी हेल्दी, एक नहीं मिलेंगे कई फायदे

Morning Walk Benefits: हेल्दी रहने के लिए हमें अपने दिन की शुरुआत भी हेल्दी तरीके से करनी चाहिए। अगर हम रोजाना सुबह के समय सिर्फ 15 मिनट वॉक करते हैं तो उससे सिर्फ हमारा शरीर नहीं बल्कि मानसिक स्वास्थ्य भी सुधरता है।

---विज्ञापन---

Morning Walk Benefits: क्या आप जानते हैं सिर्फ 15 मिनट की वॉक आपको फिट और बीमारियों से दूर कर सकती हैं। भागदौड़ भरी जिंदगी में फिटनेस के लिए समय निकालना थोड़ा मुश्किल होता है। मगर पूरे दिन में से 15 मिनट का समय तो निकाला ही जा सकता है। इन दिनों लाइफस्टाइल से संबंधित बीमारियों का जोखिम काफी बढ़ गया है। इसका कारण हमारी अनहेल्दी जीवनशैली है। लोग न ढंग का भोजन खाते हैं और न ही व्यायाम करते हैं। अगर आप फिट रहना चाहते हैं तो रोज सिर्फ 15 मिनट की मॉर्निंग वॉक शुरू कर दें, आपको निश्चित ही अपने आप में बदलाव दिखने लगेंगे।

क्यों जरूरी है वॉक?

टहलना एक पारंपरिक तरीका है स्वस्थ रहने का। हमारे यहां पूर्वजों द्वारा भी शरीर को स्वस्थ रखने के लिए सुबह कसरत करने की सलाह दी जाती थी। वॉक का मतलब होता है हल्की तेज गति में चलना। ऐसा नियमित करने से हमारे शरीर की ब्लॉक हुई नसें खुल जाती हैं। सुबह की ताजी हवा हमारी मेंटल हेल्थ को बूस्ट करती है। इसलिए, वॉक करना अन्य व्यायामों की तुलना में ज्यादा बेहतर माना जाता है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- Cancer Warning Sign: डैंड्रफ भी दे सकता है कैंसर जैसी गंभीर बीमारी, शुरुआती लक्ष्ण को न करें इग्नोर

वॉक करने के फायदे

वजन कम करें- रोजाना वॉक करने से शरीर की चर्बी कम होती है। बैली फैट की समस्या को कम करने के लिए भी सुबह की वॉक लाभदायक होती है। वजन सामान्य रहने से आप कई रोगों से दूर रहेंगे।

---विज्ञापन---

ब्लड प्रेशर और शुगर कंट्रोल होगा- वॉक करने से बीपी की समस्या में राहत मिलती है। इससे शरीर का ब्लड सर्कुलेशन सुधरता है, जिससे बीपी सामान्य रहता है। शुगर के मरीजों को भी सुबह के समय खाली पेट वॉक जरूर करनी चाहिए, इससे ब्लड शुगर सामान्य रहता है।

मूड स्विंग्स- महिलाओं को हार्मोनल इंबैलेंस की समस्या होती है, जिस वजह से उन्हें बार-बार मूड स्विंग्स होते हैं। कई बार मूड के उतार-चढ़ाव से ये लोग डिप्रेशन में चली जाती हैं। सुबह की सैर इनके लिए हार्मोन्स संतुलित रखती है।

---विज्ञापन---

दिल की सेहत में सुधार- कोलेस्ट्रॉल हाई होने पर दिल के रोगों की संभावनाएं बढ़ जाती है। इसलिए, जिन लोगों को बढ़े हुए कोलेस्ट्रॉल या ट्राइग्लिाइसराइड की समस्या है, वह सुबह 15 मिनट की वॉक जरूर करें।

---विज्ञापन---

रेस्पिरेटरी प्रॉब्लम में राहत- हालांकि, कई बार धूल भरी आंधी या फिर स्मॉग की स्थिति में इन्हें दिक्कत हो सकती है, लेकिन जब भी दिन सामान्य हो, इन्हें सुबह वॉक जरूर करनी चाहिए। सुबह पार्क या बगीचे में वॉक करने से इन्हें ताजी हवा मिलती है।

ये भी पढ़ें- Rajiv Dixit Health Tips: 21 दिनों में पूरी होगी कैल्शियम की कमी, सूजन और गांठों में भी आराम देगा ये नुस्खा

First published on: Jul 23, 2025 07:02 AM

End of Article

About the Author

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m

Namrata Mohanty 

@namratamohanty105

Namrata Mohanty

Read More

संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola