Rajiv Dixit Health Tips: 21 दिनों में पूरी होगी कैल्शियम की कमी, सूजन और गांठों में भी आराम देगा ये नुस्खा

Rajiv Dixit Health Tips: कैल्शियम हमारे शरीर का जरूरी न्यूट्रिएंट होता है। इसकी कमी से हड्डियों की बीमारियों का जोखिम बढ़ जाता है। राजीव दीक्षित का यह आसान घरेलू उपाय अपनाएं और बिना दूध-दही के इसकी कमी को दूर करें।

SOURCE- NEWS 24

Rajiv Dixit Health Tips: अक्सर हमारे शरीर में गांठें बन जाती हैं, जो अलग से उभरी हुई दिखाई देती है। हालांकि, कई बार हम कैंसर और गांठों को साथ जोड़ते हैं मगर क्या आप जानते हैं हमारे शरीर में एक जरूरी न्यूट्रिएंट की डेफिशियेंसी से भी ये गांठें बन जाती हैं। यह कैल्शियम होता है। कैल्शियम की कमी होने से कई गंभीर बीमारियां हो सकती हैं। गठियां, कमजोर मांसपेशियां और ऑस्टियोपोरोसिस जैसी बीमारियां भी कैल्शियम की कमी से होती हैं। अगर आप इसकी कमी को दूर करना चाहते हैं तो 21 दिनों तक रोजाना सफेद चुना लेना शुरू कर दें। राजीव दीक्षित का यह नुस्खा क्या है, जानिए।

विज्ञापन

कैसे हो जाती है कैल्शियम की कमी?

कैल्शियम की कमी होने के कई कारण होते हैं, जैसे शरीर में विटामिन-डी न होना। विटामिन-डी और कैल्शियम एक-दूसरे के हेल्पिंग कंपाउंड होते हैं। धूप कम लेने से भी इन दोनों की कमी होती है। खराब डाइट की वजह से भी कैल्शियम की कमी हो जाती है। अगर हम अपनी डाइट में डेयरी प्रोडक्ट को शामिल नहीं करते हैं, तो भी कैल्शियम की कमी हो सकती है। किडनी की बीमारी, थायरॉइड और कुछ दवाओं के सेवन से भी कैल्शियम की कमी हो जाती है।

विज्ञापन

क्या है राजीव दीक्षित का नुस्खा?

राजीव दीक्षित जो आयुर्वेदिक उपायों की मदद से इलाज करने में लोगों की सेवा करते थे। वह बताते हैं चुना सबसे सस्ता कैल्शियम का सोर्स होता है। इसे खाने का तरीका है रात को 2 चम्मच चुने को पानी में भिगोकर रखें और दही में मिलाकर खाएं। इसे सुबह खाने से लाभ मिलेगा। अगर दही में नहीं खाना हो तो पान में खा सकते हैं या फिर भिगोए हुए चुने को 1 गिलास पानी के साथ खाली पेट पी लें। मगर ध्यान रहें ये सभी काम आपको सुबह के समय खाली पेट ही करने हैं क्योंकि आयुर्वेदिक दवाएं सुबह के समय खाली पेट ही असर करती हैं।

विज्ञापन

कैल्शियम की कमी के संकेत

  • मांसपेशियों में दर्द।
  • हड्डियों में कमजोरी।
  • थकान और ध्यान की कमी।
  • ड्राई स्किन।
  • नाखून टूटना।

ये भी पढ़ें- पल्मोनरी फाइब्रोसिस कितनी गंभीर बीमारी है? डॉन डायरेक्टर का इसी से निधन, जानें शुरुआती संकेत

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ