हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Milk Benefits: दूध को सुपरड्रिंक बना देती हैं ये 5 चीजें, हड्डियों से लेकर पाचन तंत्र को भी बनाए मजबूत!

Milk Benefits: रोजाना दूध पीने से कई स्वास्थ्य लाभ मिलते हैं, जो इसे संतुलित आहार का एक खास हिस्सा बनाता है। दूध में कई प्रकार के पोषक तत्व मौजूद होते हैं, जैसे-विटामिन, कैल्शियम और प्रोटीन। अगर हम दूध में इन चीजों को मिलाकर पीते हैं तो सेहत को कई प्रकार के अन्य लाभ भी मिलेंगे।

विज्ञापन
फोटो क्रेडिट- फ्रीपिक

Milk Benefits: दूध में कैल्शियम, विटामिन-डी और प्रोटीन सहित आवश्यक पोषक तत्व होते हैं। कैल्शियम हड्डियों और दांतों को मजबूत बनाने के लिए जरूरी है, जबकि विटामिन-डी कैल्शियम के साथ मिलकर फायदा देने में सहायता करता है और इम्यूनिटी को मजबूत करता है। दूध का नियमित सेवन ऑस्टियोपोरोसिस और हड्डियों के फ्रैक्चर के जोखिमों को कम करने में मदद कर सकता है। इसके अलावा, दूध में हाई प्रोटीन होता है जो मांसपेशियों की मरम्मत और विकास में मदद करता है। दूध को और ज्यादा पौष्टिक बनाने के लिए इन 5 चीजों को मिलाकर पिएं, मिलेंगे फायदे ही फायदे।

इन 5 चीजों को मिलाकर दूध को बनाएं और पौष्टिक

हल्दी

हल्दी में करक्यूमिन होता है, यह गुण शरीर में सूजन को कम करता है। हल्दी वाला दूध पीने से हड्डियों और मांसपेशियों को मजबूती मिलती है। इसके अलावा, हल्दी वाला दूध पीने से खून साफ होता है तथा स्किन को भी लाभ मिलता है।

विज्ञापन

दालचीनी

किचन का यह मसाला एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होते हैं। दालचीनी को नेचुरल शुगर भी कहते हैं। इसे दूध में मिलाकर पीने से शरीर में ब्लड शुगर की मात्रा नियंत्रित होती है। दालचीनी का पाउडर दूध में मिलाकर पीने से पाचन शक्ति भी मजबूत होती है।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- ठंड की दस्तक से सर्दी-खांसी क्यों? बदलते मौसम में बीमार होने से बचाएंगी ये 9 आदतें

सौंफ

विज्ञापन

सौंफ को पाचन क्रिया को बेहतर बनाने के लिए खाया जाता है। कई लोग खाना खाने के बाद भी सौंफ खाते हैं ताकि पाचन सही से होता है। जिन लोगों को दूध पीने से एसिडिटी और गैस की समस्या होती है, उन्हें दूध में 1 चम्मच सौंफ मिलाकर पीना चाहिए। सौंफ मिले दूध को पीने से वजन कम करने में भी मदद मिलती है।

कोको पाउडर

विज्ञापन

कोको पाउडर से दूध का स्वाद भी बढ़ जाता है।  यह पाउडर एंटीऑक्सीडेंट्स और फ्लेवोनोइड्स होते हैं जो हार्ट हेल्थ को फायदा पहुंचाते हैं। इस दूध को पीने से मूड स्विंग्स में भी सुधार होता है।

Photo Credit- Freepik

विज्ञापन

शहद

दूध में शहद मिलाकर पीने से एंटीऑक्सीडेंट्स और एंटी माइक्रोबियल गुण मिलते हैं। शहद वाला दूध पीने से गले के इंफेक्शन और लंग्स के इन्फेक्शन में फायदा होता है। शहद वाला दूध पीने से नींद बेहतर होती है। इस दूध को पीने से हड्डियों और घुटनों के दर्द में भी राहत मिलती है।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- एनीमिया के मरीज खाली पेट कर लें यह काम, बढ़ जाएगा हीमोग्लोबिन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें।News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m

Namrata Mohanty 

@namratamohanty105

Namrata Mohanty

... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola