Migraine Symptoms: सिर में बार-बार दर्द होना या असहजता महसूस करना माइग्रेन की बीमारी का संकेत हो सकता है। मगर सिर्फ ये दो ही माइग्रेन के संकेत नहीं हैं। इसमें दिमाग के कई हिस्सों में कंपकन और दर्द महसूस हो सकता है। ये माइग्रेन के शुरुआती संकेतों में से एक हैं लेकिन इस दिमागी बीमारी के कुछ ऐसे संकेत भी होते हैं, जो सिर से संबंधित नहीं होते हैं लेकिन इस बीमारी के होते हैं। इसमें भूख में बदलाव एक सामान्य संकेत है। आइए जानते हैं एक्सपर्ट्स से इन संकेतों के बारे में।
क्या कहते हैं एक्सपर्ट?
माइग्रेन के संकेतों के बारे में न्यूरोलॉजिस्ट डॉ. प्रद्युम्न ओक ने हेल्थशॉट्स से बातचीत में बताया है कि यह न्यूरो स्थिति एक गंभीर स्थिति है जिसके मामले संवेदनशील हो सकते हैं। एक्सपर्ट के अनुसार, भारत में भी माइग्रेन एक एक्टिव डिजीज है, जो एक बड़ी आबादी को प्रभावित कर रहा है।
Migraine के इन संकेतों को न करें इग्नोर
1. मूड स्वींग्स
अगर आपको बार-बार गुस्सा आता है, चिड़चिड़ाहट महसूस होती है, तो यह माइग्रेन की बीमारी का एक लक्षण हो सकता है। ऐसा मरीजों के साथ सिरदर्द शुरू होने के कुछ घंटों पहले भी महसूस होता है। कुछ लोगों में खुशी और उदासी का भी उतार-चढ़ाव होता है, जो माइग्रेन का संकेत होता है।
ये भी पढ़ें- स्वामी रामदेव ने बताए इस सब्जी के फायदे
2. थकान
माइग्रेन होने के शुरुआती संकेतों में थकान भी शामिल है। कुछ लोगों को सामान्य से ज्यादा थकान होती है, खासतौर पर महिलाओं को इसका अनुभव ज्यादा होता है। माइग्रेन के मरीजों को कई बार दिन में जम्हाई आती रहती हैं, जो कि माइग्रेन के शुरुआती संकेतों में से एक है।
3. गर्दन में तकलीफ
गर्दन में बेचैनी और कंधे में अकड़न होना भी माइग्रेन का लक्षण है। गर्दन में यह तकलीफ कुछ लोगों को बिना दर्द के भी महसूस हो सकती है लेकिन इसे नजरअंदाज करना सही नहीं है। कई अध्ययनों में भी गर्दन में समस्या होने का संबंध माइग्रेन से बताया गया है।
4. भूख में बदलाव
माइग्रेन के मरीजों में एपेटाइट प्रॉब्लम्स हो सकती है। कुछ लोगों को मीठा खाने की क्रेविंग्स भी ज्यादा होती हैं, जो माइग्रेन के मरीजों को अधिक होती हैं। रिपोर्ट के अनुसार, खाना खाने के बाद भी और खाने की इच्छा होना या एक दिन में बार-बार भूख लगते रहना भी माइग्रेन का संकेत हो सकता है।
Migraine Symptoms
5. पेशाब की आदतों में बदलाव
अगर आपको बार-बार पेशाब आ रहा है, तो यह भी माइग्रेन की बीमारी का संकेत होता है। हालांकि, पेशाब का बार-बार आना डायबिटीज का भी संकेत होता है लेकिन पेशाब की आदतों में बदलाव होने से हार्मोनल चेंजेस होते हैं, जो माइग्रेन का कारण बनते हैं।
ये भी पढ़ें- हाई ब्लड शुगर के 5 संकेत, भूलकर भी न करें इग्नोर
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
स्मोकिंग नहीं करते, फिर भी हो सकता है Lung Cancer! इन खतरों से रहें सावधान
11 hrs ago2 दिन से पेट साफ नहीं हुआ? कहीं कैंसर का ये लक्षण तो नहीं
12 hrs agoव्रत रखते ही होने लगती है गैस और ब्लोटिंग? अपनाएं ये आसान टिप्स
17 hrs agoक्या एसिडिटी से हो सकता है कैंसर? डॉक्टर ने बताया खट्टी डकार आने का कारण
21 hrs agoBP अचानक 150 के पार जाते ही होने लगती है घबराहट? इन बातों का रखें खास ध्यान
1 day agoएक ही महीने में 2 बार पीरियड्स क्यों होते हैं, किसी बीमारी का लक्षण तो नहीं
1 day agoबिना दर्द की गांठ भी हो सकती है कैंसर का संकेत, गलती से न करें इग्नोर
1 day agoकिस बीमारी के बाद हार्ट अटैक आने की संभावना बढ़ जाती है? जानिए यहां
1 day agoLung Cancer Symptoms: ये 6 दिक्कतें हो सकती हैं फेफड़ों के कैंसर का लक्षण
1 day agoदुबले-पतले हैं और वजन बढ़ाना चाहते हैं तो यहां जानिए किस तरह बढ़ाएं वजन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines