सिरदर्द हर बार माइग्रेन नहीं साइनस भी हो सकता है, लक्षण देखें और खुद पहचानें
Edited By Deepti Sharma

Migraine Vs Sinusitis
Edited By Deepti Sharma

Migraine Vs Sinusitis
Migraine Vs Sinusitis: माइग्रेन और साइनस जैसी बीमारियां बहुत ही आम हैं और लोग इन दोनों के लक्षणों की वजह से कंफ्यूज रहते हैं। इन दोनों के कुछ लक्षण ऐसे हैं, जिनके कारण दोनों में फर्क करना थोड़ा मुश्किल हो जाता है। लेकिन किसी भी बीमारी का इलाज से पहले उसका सही से पहचानना जरूरी है। साइनस में सूजन और जलन के कारण क्रोनिक साइनसाइटिस की परेशानी होती है। साइनस नाक और सिर के अंदर के भागों में होती है।
सिरदर्द तो पूरे सिर में कहीं भी हो सकता है। आमतौर पर स्ट्रेस लेने के कारण जो सिरदर्द होता है, वो कुछ घंटों में चला जाता है। लेकिन साइनस और माइग्रेन होने वाला सिरदर्द लंबे टाइम तक चलता है। चलिए दोनों में फर्क पहचानें-
माइग्रेन सिरदर्द की परेशानी है, जिसमें आमतौर पर सिर के एक हिस्से में काफी तेज दर्द महसूस होता है। ऐसा लगता है कि जैसे सिर पर कोई हथोड़े मार रहा हो। हालांकि, माइग्रेन का सही कारण पता नहीं है, लेकिन माना जाता है कि दिमाग और नर्व के ब्लड फ्लो में चेंज होने की वजह से ऐसा होता है। माइग्रेन होने पर 4 घंटे से 72 घंटे तक सिरदर्द रह सकता है। माइग्रेन में उल्टी, तेज रोशनी सहन न कर पाना, आवाज सहन न होना जैसे लक्षण हो सकते हैं।
माइग्रेन और साइनसाइटिस के दर्द अलग-अलग जगहों पर होते हैं और दोनों को पहचानने का यही तरीका है। साइनसाइटिस में दर्द और दबाव फेस पर महसूस होता है, जबकि माइग्रेन में सिर के एक हिस्से दर्द होता है। इन दोनों के लक्षणों में अंतर होता है। माइग्रेन में वोमिटिंग आती है साइनसाइटिस में ऐसे कोई लक्षण महसूस नहीं होते हैं। माइग्रेन होने पर दर्द 4 घंटे से लेकर कुछ दिन तक रह सकता है। वहीं, साइनसाइटिस से जुड़ा सिरदर्द साइनस इंफेक्शन के ठीक होने पर सही हो जाता है।
जब साइनस कैविटी में सूजन हो जाती है या बंद होता है तो इसके होने से साइनस संक्रमण हो जाता है, जिसे साइनसाइटिस कहते हैं। दरअसल, साइनस हमारे फेशियल बोन(चेहरे की हड्डियां) कुछ खाली जगहें होती हैं, जिनका काम सांस के साथ ली गई हवा को फिल्टर करना होता है। वायरल इंफेक्शन के कारण साइनसाइटिस हो सकता है। इसके अलावा एलर्जी भी हो सकती है।
Disclaimer: इस लेख में बताई गई जानकारी और सुझाव को पाठक अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें। News24 की ओर से किसी जानकारी और सूचना को लेकर कोई दावा नहीं किया जा रहा है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: