Migraine Pain Relief: माइग्रेन एक ऐसी बीमारी है जिसमें सिरदर्द नॉर्मल नहीं होता, बल्कि जान निकाल देता है. यह एक न्यूरोलॉजिकल समस्या है, जिसमें तेज दर्द होने के साथ-साथ मन अजीब हो जाता है. हालांकि, माइग्रेन का इलाज मेडिकल साइंस में मौजूद है, लेकिन दर्द को कंट्रोल करने के लिए अपने खानपान पर ध्यान देने की जरूरत है. खानपान हेल्थ को सुधारने के लिए बहुत ही अहम माना जाता है और सही चीज इसके लक्षणों को कंट्रोल करने में मदद कर सकता है. कुछ चीजें हैं जो शरीर को जरूरी पोषक तत्व देकर माइग्रेन के ट्रिगर को कम कर सकती हैं. आइए जानते हैं ऐसे 5 फूड्स के बारे में, जिन्हें माइग्रेन के दौरान शामिल करना फायदेमंद हो सकता है. केला- केला मैग्नीशियम और पोटैशियम का अच्छा स्रोत है. मैग्नीशियम की कमी को कुछ लोगों में माइग्रेन के बढ़े हुए जोखिम से जोड़ा गया है. इसके अलावा, केला आसानी से पच जाता है और शरीर को एनर्जी देता है.
इसे भी पढ़ें- गर्म पानी में फिटकरी डालकर पैर धोने से क्या होता है? फायदे जानकर आप भी करेंगे यही काम
माइग्रेन के दर्द में क्या खाना चाहिए? | Migraine Mein Kya Khaye
पालक और हरी पत्तेदार सब्जियां- पालक, मेथी और अन्य हरी पत्तेदार सब्जियां मैग्नीशियम, फोलेट और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होती हैं. ये पोषक तत्व नसों और मांसपेशियों को मजबूत करने का काम करता है और शरीर में सूजन को कम करने में भी मददगार है.
बादाम और अखरोट- बादाम और अखरोट जैसे ड्राई फ्रूट्स में मैग्नीशियम, हेल्दी फैट्स और विटामिन ई पाए जाते हैं. आप इन दोनों को रोज खा सकते हैं, ताकि माइग्रेन के दर्द को कम किया जा सके.
अदरक- अदरक में नेचुरल एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण मौजूद होते हैं. कई रिसर्च में बताया गया है कि अदरक मतली और उल्टी जैसे माइग्रेन से जुड़े लक्षणों को कम करने में मदद कर सकता है.
माइग्रेन में किन चीजों से बचना चाहिए?
- आपको बहुत ज्यादा कैफीन नहीं लेना है और न ही बंद करना है. इससे आपकी हेल्थ को इफेक्ट कर सकता है.
- इस दौरान आपको शराब नहीं पीना है, क्योंकि शराब हेल्थ को नुकसान पहुंचाने का काम करती है.
- प्रोसेस्ड और पैकेज्ड फूड खाने से दर्द बढ़ सकता है, क्योंकि इसमें मौजूद केमिकल दर्द को बढ़ाने का काम करते हैं.
ये आदतें भी आएंगी काम
- आपको पूरे दिन पानी पीना है और वक्त पर लंच या डिनर करना है.
- रोजाना 8 घंटे की अच्छी नींद लें और खुद को स्ट्रेस से दूर रखें.
- दर्द से राहत पाने के लिए योग, मेडिटेशन या गहरी सांस लेने की एक्सरसाइज करें.
- अगर माइग्रेन बार-बार हो रहा है या दर्द बहुत तेज है तो न्यूरोलॉजिस्ट से बात करें.
इसे भी पढ़ें- 30 दिन तक रोटी नहीं खाएंगे तो शरीर में क्या होगा? जानिए चौंकाने वाले बदलाव
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
BP अचानक 150 के पार जाते ही होने लगती है घबराहट? इन बातों का रखें खास ध्यान
3 hrs agoएक ही महीने में 2 बार पीरियड्स क्यों होते हैं, किसी बीमारी का लक्षण तो नहीं
6 hrs agoबिना दर्द की गांठ भी हो सकती है कैंसर का संकेत, गलती से न करें इग्नोर
6 hrs agoकिस बीमारी के बाद हार्ट अटैक आने की संभावना बढ़ जाती है? जानिए यहां
8 hrs agoLung Cancer Symptoms: ये 6 दिक्कतें हो सकती हैं फेफड़ों के कैंसर का लक्षण
10 hrs agoदुबले-पतले हैं और वजन बढ़ाना चाहते हैं तो यहां जानिए किस तरह बढ़ाएं वजन
12 hrs agoक्या मुंह में छाले होने का कारण कैंसर है? जानें कब हो सकती है बीमारी
13 hrs agoआखिर मासूम बच्चों को क्यों होता है कैंसर? माता-पिता जरूर जानें ये जरूरी बात
1 day agoबार-बार लगती रहती है भूख? ब्लड शुगर से हो सकता है कनेक्शन
1 day agoरोजाना 6 घंटे से कम सोते हैं तो जान लें सेहत पर पड़ने वाले ये प्रभाव
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines