गर्म पानी में फिटकरी डालकर पैर धोने से क्या होता है? फायदे जानकर आप भी करेंगे यही काम

Garam Pani Me Per Dubana: फिटकरी रसोई का एक ऐसा इंग्रीडिएंट है जो एक नहीं बल्कि कई तरह से फायदेमंद होता है. लेकिन, क्या आप जानते हैं कि अगर फिटकरी के पानी में पैर डुबाया जाए तो इसका क्या असर होता है.

Fitkari For Feet

पैरों के लिए फिटकरी का उपयोग कैसे करें?

Fitkari Water For Feet: फिटकरी में नेचुरल एस्ट्रिजेंट और एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं. फिटकरी का इस्तेमाल ब्यूटी एन्हैंस करने के लिए कई तरह से होता है. फिटकरी (Alum) को चेहरे पर लगाने से लेकर अंडरआर्म की बदबू दूर करने तक में इस्तेमाल किया जाता है. लेकिन, क्या आप जानते हैं फिटकरी पैरों के लिए भी कई तरह से फायदेमंद है. यहां जानिए अगर आप फिटकरी के पानी में पैर डुबोकर रखेंगे या फिटकरी के पानी से पैर धोएंगे तो पैरों को क्या-क्या फायदे मिल सकते हैं.

विज्ञापन
विज्ञापन

फिटकरी के पानी से पैर धोने पर क्या होता है

बदबू होती है दूर – फिटकरी को गर्म पानी में डालकर पैर डुबोकर रखा जाए और फिर पैर धोएं जाएं तो इससे पैरों से आने वाली दुर्गंध दूर होती है. अगर आप दिनभर जूते पहने हैं और गर्मी से आने वाले पसीने के चलते पैरों से बदबू आने लगती है तो फिटकरी के पानी (Fitkari Water) से पैर धोने पर बदबू दूर हो जाती है.

थकान उतरती है – फिटकरी वाले गर्म पानी में पैरों को डुबोकर रखने पर पैरों की थकान उतरती है. अगर ऐसा महसूस होता है कि शरीर टूट रहा है तो फिटकरी वाले पानी में पैर डुबोने पर फायदा मिलता है.

विज्ञापन

नाखून भी होते हैं साफ – अगर नाखूनों में गंदगी जमी है या नाखून गंदे नजर आते हैं तो उन्हें साफ करने के लिए फिटकरी के पानी से पैरों को धोएं. पैर चमकने लगते हैं.

एड़ियां हो जाती हैं नर्म – फिटकरी के पानी से पैरों की एड़ियां मुलायम होने लगती हैं. इससे पैरों की त्वचा पर चमक भी नजर आती है.

विज्ञापन

कैसे तैयार करें पानी

  • किसी टब या बाल्टी में गर्म पानी डालें.
  • इस पानी में 1-2 टुकड़े फिटकरी के डाल लें.
  • अगर फिटकरी का पाउडर इस्तेमाल करना है तो 2 चम्मच फिटकरी का पाउडर लिया जा सकता है.
  • अब इस पानी में 15 से 20 मिनट पैरों को डुबोकर रखें और फिर बाहर निकालकर पानी से धोकर साफ करके पोंछ लें.
  • अगर समय की कमी हो तो फिटकरी के पानी से आम तरह से ही पैर धोए जा सकते हैं.

यह भी पढ़ें – आलू से भी हल्के हो सकते हैं डार्क सर्कल्स, बस लगाने का यह सही तरीका पता होना है जरूरी

विज्ञापन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ