30 दिन तक रोटी नहीं खाएंगे तो शरीर में क्या होगा? जानिए चौंकाने वाले बदलाव

30 Din Roti Band Karna: 30 दिन तक रोटी न खाने से शरीर में कुछ बदलाव जरूर हो सकते हैं, लेकिन ये बदलाव इस बात पर डिपेंट करता है कि आपने रोटी की जगह क्या खाया है. अगर इसकी जगह फैट वाली चीज खाई है तो आपको परेशानी हो सकती है.

30 Din Roti Band Karna
1 / 7
30 दिन तक रोटी नहीं खाएंगे तो शरीर में क्या होगा?

Roti Khana Band Kar Dena: भारत में रोटी बहुत शौक से खाई जाती है, खासकर गेहूं की रोटी. वैसे भी गेहूं की रोटी हमारे शरीर को कार्बोहाइड्रेट, फाइबर, विटामिन बी और कई जरूरी पोषक तत्व देती है, लेकिन आजकल वजन घटाने या लो-कार्ब डाइट के चलते कई लोग रोटी खाना पूरी तरह बंद कर देते है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर कोई इंसान लगातार 30 दिनों तक रोटी न खाए तो शरीर पर इसका क्या असर पड़ सकता है? आइए जानते हैं इसके क्या फायदे हो सकते हैं.

विज्ञापन

वजन कम होना

वजन कम होना  2 / 7

रोटी छोड़ने पर शरीर में कार्बोहाइड्रेट की मात्रा कम हो जाती है. इससे शरीर पहले ग्लाइकोजन का इस्तेमाल करता है, जिसके साथ पानी भी कम होता है. यही वजह है कि शुरुआती 2 हफ्तों में वजन तेजी से घटता है. इसे भी पढ़ें- गर्म पानी में फिटकरी डालकर पैर धोने से क्या होता है? फायदे जानकर आप भी करेंगे यही काम

विज्ञापन

शरीर में कमजोरी होना

शरीर में कमजोरी होना  3 / 7

कार्बोहाइड्रेट शरीर को एनर्जी देता है, अगर रोटी के बजाय शरीर को कार्बोहाइड्रेट वाले दूसरे हेल्दी फूड्स नहीं लिए जाते तो थकान, कमजोरी, चक्कर या सुस्ती महसूस हो सकती है.

कब्ज की समस्या होना

कब्ज की समस्या होना 4 / 7

अगर रोटी छोड़ने के बाद डाइट में फाइबर शामिल नहीं किया गया तो पेट खराब हो सकता है. इससे कब्ज, गैस और पेट फूलने जैसी समस्याएं हो सकती हैं।. इसलिए रोटी छोड़ने पर आहार अच्छा लें.

विज्ञापन

ब्लड शुगर पर असर पड़ना

ब्लड शुगर पर असर पड़ना 5 / 7

रिफाइंड कार्ब्स की तुलना में साबुत गेहूं की रोटी धीरे-धीरे पचती है. अगर रोटी छोड़कर उसकी जगह ज्यादा प्रोटीन और हेल्दी फैट लिया जाए तो कुछ लोगों में ब्लड शुगर कंट्रोल बेहतर हो सकता है.

पोषक तत्वों की कमी का खतरा

पोषक तत्वों की कमी का खतरा 6 / 7

गेहूं की रोटी में फाइबर, आयरन, मैग्नीशियम और बी-विटामिन जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं. अगर रोटी हटाने के बाद डाइट में ऐसे हेल्दी फूड्स को शामिल करें. यकीनन पेट भरा हुआ रहेगा.

विज्ञापन

क्या रोटी छोड़ना सही है?

क्या रोटी छोड़ना सही है? 7 / 7

अगर आपका वजन कम करना चाह रहे हैं तो सिर्फ रोटी छोड़ने से काम नहीं बनेगा. आपको रोज योग और सही कैलोरी लेनी होगी. वहीं, कभी कभी रोटी खाने में किसी भी तरह की दिक्कत नहीं है. इसे भी पढ़ें- Sanjay Dutt को हुआ था फेफड़ों का कैंसर, बताया Stage 4 Lung Cancer को कैसे दी मात

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन