हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

Migraine Problem: क्या है माइग्रेन की समस्या, जिसके दर्द से रोशनी में जाने से भी डरते हैं लोग?

क्या आप जानते हैं माइग्रेन की समस्या है, जिसके कारण लोगों को कई दिनों तक दर्द का सामना करना पड़ता है? आइए जानते हैं क्यों होता है ये दर्द और किन लोगों को रहता है ज्यादा खतरा?

विज्ञापन
बार-बार सिरदर्द होना मामूली बात नहीं! माइग्रेन को ऐसे पहचानें. (Image: AI/Pexels)

खबर की मुख्य बातें:

  • माइग्रेन एक प्रकार का सिरदर्द है जिसमें बार-बार तेज दर्द होता है और यह 4 से 72 घंटे तक रह सकता है.
  • WHO के अनुसार, माइग्रेन का सटीक कारण अभी तक अज्ञात है, लेकिन यह सिर की नसों और रक्त वाहिकाओं के आसपास सूजनकारी पदार्थों के निकलने से जुड़ा हो सकता है.
  • माइग्रेन के लक्षणों में सिरदर्द, मतली, उल्टी, रोशनी और तेज आवाज से परेशानी, और कुछ लोगों में ‘ऑरा’ (जैसे देखने में परेशानी) शामिल हैं.
  • NHS के अनुसार, माइग्रेन का पूरी तरह से इलाज नहीं किया जा सकता, लेकिन दर्द की दवा, मतली रोकने वाली दवाएं, एक्यूपंक्चर और लाइफस्टाइल में बदलाव से लक्षणों को कंट्रोल किया जा सकता है.

सिरदर्द अक्सर लोगों को होता है, लेकिन माइग्रेन का दर्द एक ऐसा दर्द है, जो सामान्य सिरदर्द से काफी अलग होता है. इस समस्या से पीड़ित लोगों को अचानक कभी-भी तेज दर्द होने लगता है, जिस कारण वह बहुत परेशान हो जाते हैं. इतना ही नहीं, दर्द इतना ज्यादा होता है कि दवा लेने के बाद भी व्यक्ति को आराम नहीं मिलता है. ऐसे में अगर आपको इस समस्या के बारे में नहीं जानते हैं और ये नहीं जानते हैं कि ये आम सिरदर्द से कैसे अलग है? कैसे इस समस्या से राहत मिल सकती है? तो आपके लिए ये स्टोरी बहुत काम आने वाली है. इस स्टोरी में हम आपको इस समस्या के बारे में बताएंगे और साथ ही ये भी बताएंगे कि वह लोग कौन है, जो इस समस्या का शिकार हो सकते हैं?

यह भी पढ़ें: बुखार के साथ आंखें घुमाने पर दर्द होना किस बीमारी का लक्षण है? जानिए तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना क्यों है जरूरी

विज्ञापन

क्या है माइग्रेन की समस्या?

WHO के अनुसार, माइग्रेन एक प्रकार का सिरदर्द है, जिसमें बार-बार तेज दर्द होता है और यह समस्या लंबे समय तक रह सकती है. माइग्रेन का दर्द आमतौर पर 4 से 72 घंटे तक रह सकता है, इसके प्रमुख लक्षणों में सिरदर्द, मतली, उल्टी, रोशनी और तेज आवाज से परेशानी शामिल हैं. कुछ लोगों को सिरदर्द शुरू होने से पहले आंखों के सामने चमक या धुंधलापन भी दिखाई देता है. WHO के अनुसार, माइग्रेन का सटीक कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है, लेकिन माना जाता है कि यह सिर की नसों और खून वाहिकाओं (Blood Vessels) के आसपास दर्द पैदा करने वाले सूजनकारी पदार्थों के निकलने के कारण होता है. शराब, नींद में खलल और कुछ खास तरह की चीजें इसे ट्रिगर कर सकते हैं. अगर किसी व्यक्ति को इस तरह की समस्या महसूस हो रही है, तो बेहतर रहेगा कि किसी दूसरी बीमारी जोड़ने के बजाय डॉक्टर को दिखाएं और समस्या से राहत के लिए इलाज कराएं.

कैसे दिखते हैं माइग्रेन के लक्षण?

NHS के अनुसार, माइग्रेन एक ऐसी स्थिति है जिसमें कई लक्षण दिखाई देते हैं, जिन्हें ‘माइग्रेन अटैक’ कहा जाता है. माइग्रेन अटैक के मुख्य लक्षण ये हैं:

विज्ञापन
  • सिर में तेज धड़कन जैसा दर्द- यह दर्द बहुत तेज हो सकता है, अक्सर सिर के एक तरफ होता है, और हिलने-डुलने पर और भी बढ़ सकता है.
  • जी मिचलाना या उल्टी आना.
  • रोशनी और तेज आवाज के तकलीफ देने लायक बन जाना.

माइग्रेन अटैक शुरू होने पर आपको कुछ अन्य लक्षण भी महसूस हो सकते हैं, जैसे:

  • बहुत ज्यादा थकान महसूस होना और बार-बार जम्हाई आना.
  • कुछ खास चीजें खाने का मन करना या बहुत प्यास लगना.
  • मूड में बदलाव आना.
  • गर्दन में अकड़न होना.
  • बार-बार पेशाब आना.

कुछ लोगों को माइग्रेन का अटैक आने से पहले कुछ चेतावनी संकेत (जिन्हें ‘ऑरा’ कहा जाता है) मिलते हैं, जैसे:

विज्ञापन
  • देखने में परेशानी होना, जैसे टेढ़ी-मेढ़ी रेखाएं या चमकती हुई रोशनी दिखाई देना
  • सुन्नपन महसूस होना या झुनझुनी होना (जैसे सुई चुभ रही हो)
  • चक्कर आना
  • बोलने में मुश्किल होना

ऑरा के लक्षण 1 घंटे से ज्यादा बना रहना सही नहीं है, इसलिए इससे राहत पाने के लिए जल्द से जल्द डॉक्टर से जांच जरूरी है.

कई दिनों तक रह सकता है माइग्रेन अटैक

आपको जानकर हैरानी हो सकती है, लेकिन NHS के अनुसार, माइग्रेन का अटैक कई लोगों में 4 घंटे से 3 दिनों तक भी लगातार बना रह सकता है. इतना ही नहीं, कुछ स्थितियों में यह भी पाया गया है कि यह समस्या हफ्ते में कई बार लोगों को परेशान कर सकती है, जरूरी वहीं कि अगर किसी को हफ्ते में एक बार माइग्रेन का दर्द रहा हो, तो उस हफ्ते दोबारा नहीं होगा, बल्कि उस हफ्ते उसे फिर से माइग्रेन परेशान कर सकता है.

विज्ञापन

क्या माइग्रेन की समस्या से राहत मिल सकती है?

NHS के अनुसार, माइग्रेन का पूरी तरह से इलाज नहीं किया जा सकता, लेकिन ट्रीटमेंट की मदद से आप इस समस्या से काफी हद तक राहत पा सकते हैं. ट्रीटमेंट से आप;

  • माइग्रेन के लक्षणों को कंट्रोल कर सकते हैं
  • माइग्रेन के अटैक को रोक सकते हैं

हालांकि, ट्रीटमेंट इस बात पर निर्भर करेंगे कि आपका माइग्रेन कितना गंभीर है और आपको कितनी बार माइग्रेन के अटैक आते हैं. माइग्रेन के लक्षणों के ट्रीटमेंट में शामिल हैं:

विज्ञापन
  • पेनकिलर्स
  • जी मिचलाने या उल्टी आने को रोकने वाली दवाएं
  • अगर आप दर्द से राहत की दवाएं ले रहे हैं, तो सिरदर्द शुरू होते ही इन्हें ले लें.

माइग्रेन के दौरों को रोकने के ट्रीटमेंट में शामिल हैं:

  • माइग्रेन के अटैक को रोकने में मदद करने वाली दवाएं.
  • एक्यूपंक्चर
  • रिलैक्सेशन तकनीक और कॉग्निटिव बिहेवियरल थेरेपी (CBT)
  • विटामिन B2

इन सबके अलावा, डॉक्टर आपको इस समस्या से राहत पाने के लिए लाइफस्टाइल में बदलाव और कुछ आदतों को अपनाने की सलाह भी दे सकते हैं, जिसमें वक्त में भोजन करना और कैफीन का कम सेवन करना शामिल है. अगर समस्या कम न हो और दर्द बढ़ता जाए, तो तुरंत स्पेशलिस्ट को दिखाएं.

विज्ञापन

किन-किन कारणों से हो सकता है माइग्रेन?

अगर आपके परिवार के किसी करीबी सदस्य को यह समस्या है, तो आपको भी इसके होने की संभावना ज्यादा होती है कि आपको भी ये समस्या अपना शिकार बनाएं.
इसके अलावा, पुरुषों की तुलना में महिलाओं को माइग्रेन होने की संभावना ज्यादा होती है. कुछ लोगों में, माइग्रेन के अटैक कुछ खास वजहों (ट्रिगर) से आ सकते हैं, जैसे:

  • पीरियड्स आना
  • चिंता और डिप्रेशन
  • तनाव और थकान
  • खाना छोड़ देना या नियमित रूप से न खाना
  • बहुत ज्यादा कैफीन लेना
  • नियमित रूप से पर्याप्त एक्सरसाइज न करना

यह भी पढ़ें: क्या आप भी हर छोटी-बड़ी बात भूल जाते हैं? याददाश्त मजबूत रखने के लिए अपनाएं ये 4 प्राचीन तरीके
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

SOURCE: WHO, NHS

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola