Migraine Causes: महिलाओं को ज्यादा क्यों होती है ये बीमारी? डॉक्टर से जानें पूरी सच्चाई

Migraine Causes: सिर में दर्द तो लगभग सभी को होता है लेकिन सिर के अलग-अलग हिस्सों में रुक-रुककर दर्द होना माइग्रेन का दर्द कहलाता है। एक्सपर्ट बताते हैं कि माइग्रेन की समस्या पुरुषों से ज्यादा महिलाओं में होती है और इसके होने की सबसे बड़ी वजह हमारी ही कुछ रोजमर्रा की गलतियां हैं।

migraine causes

migraine causes

Migraine Causes: माइग्रेन सिर का एक प्रकार का दर्द होता है जो कि अत्यंत तेज और सिर के कभी राइट या कभी लेफ्ट या कभी सामने से लेकर अन्य हिस्सों में होता है। माइग्रेन का पेन आजकल लोगों को सबसे ज्यादा होता है। इस दर्द को सिर के अन्य दर्द से काफी कठिन माना जाता है। माइग्रेन का दर्द तब होता है जब सिर में खून का प्रवाह बहुत अधिक तेजी से हो जाता है। माइग्रेन का दर्द पुरुषों की तुलना में महिलाओं को ज्यादा होता है, ऐसा हमें डायटीशियन प्रेरणा चौहान बताती हैं। आइए जानते हैं उनसे इसके कारण और घरेलू उपचार।

विज्ञापन

क्या कहते हैं एक्सपर्ट?

प्रेरणा चौहान बताती हैं कि माइग्रेन का दर्द महिलाओं में ज्यादा होता है क्योंकि इसके फैक्टर्स हमारी डेली लाइफ से संबंधित होते हैं। माइग्रेन एक न्यूरो डिसऑर्डर है। महिलाओं में इसकी समस्या ज्यादा होने के पीछे कई रिसर्चों का हवाला दिया गया है। माइग्रेन में सिर अंदर से फड़कता है, जिसे दर्दभरी सनसनाहट मस्तिष्क में होती है। माइग्रेन के लक्षणों में आंखों में दर्द, मतली और उल्टी महसूस होती है। इसमें तेज उजाला, नॉइस और स्मेल में भी दिक्कत महसूस होती है।

विज्ञापन

महिलाओं में ज्यादा क्यों?

डायटीशियन प्रेरणा कहती हैं कि माइग्रेन का एक कारण लिवर में खराबी होना भी है। लिवर की कार्यक्षमता प्रभावित होने के बाद माइग्रेन की परेशानी बढ़ जाती है। इस बारे में कई रिसर्च भी पुष्टि करती हैं, यदि लिवर स्वस्थ है तो माइग्रेन की समस्या भी कम होगी। रिसर्च कहती हैं कि लिवर में खराबी भी महिलाओं में अधिक होती है, जो दर्द को बढ़ाती है।

विज्ञापन

Migraine के संकेत

  • उबासी आना।
  • थकान।
  • मौसम में बदलाव।
  • नींद पूरी न होना।
  • नींद पूरी न होने पर उल्टी जैसा महसूस होना।
  • परफ्यूम या किसी खाने की गंध से तेज दर्द होना।

कैसे राहत पाएं?

माइग्रेन का दर्द लिवर से कनेक्ट है, इसलिए हमें अपने लिवर के स्वास्थ्य को सही रखना जरूरी होता है। लिवर को स्वस्थ रखने के लिए आपको अपनी डाइट का ख्याल रखना चाहिए। सबसे पहले तो आपको अपने लिवर के खराब होने के लक्षणों को पहचानने की जरूरत होती है। डाइट में सुधार से भी लिवर स्वस्थ होता है। इसके लिए चावल खाएं, मूंग की दाल खाएं, सलाद जरूर खाएं। डायटीशियन कहती हैं कि लिवर हेल्दी रखने के लिए कच्चा खाना बेहद जरूरी होता है। आंवला भी लिवर के लिए फायदेमंद है। व्हीटग्रास का जूस रोजाना खाली पेट पिएं। पर्याप्त नींद लें।

विज्ञापन

दर्द कम कैसे करें?

  • सही मात्रा में पानी पिएं।
  • स्टीम लें।
  • हीट पैड का इस्तेमाल करें।
  • लौंग का पाउडर नमक के साथ मिलाकर एक गिलास दूध या फिर गुनगुने पानी में मिलाकर पिएं।
  • दवा, डॉक्टर के परामर्श करें।

ये भी पढ़ें- रोज खाएं 1 कटोरी दही, नहीं होगा कैंसर

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ