हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

आधी रात को सोने की आदत सेहत के लिए खतरनाक, न संभले तो पड़ जाएंगे लेने के देने

Sleeping Habits: आजकल लोगों की सोने-जागने की आदतें इतनी बिगड़ गई हैं कि लोग सोते टाइम जागते हैं और जगने के समय सोते हैं। आधी रात को सोना तो फैशन बन गया है। मगर क्या आप जानते हैं, ऐसा करना कितना हानिकारक हो सकता है?

विज्ञापन
Sleeping Habits

Sleeping Habits: आधी रात तक न सोना आज के दौर के लोगों यानी कि युवाओं की पहली पसंद की तरह बन गया है। शायद ऐसा करना इन लोगों के लिए अट्रेक्टिव या कूल होगा, मगर क्या आप जानते हैं समय पर सोना कितना जरूरी है और आधी रात में सोना कितना ज्यादा खतरनाक? अगर नहीं, तो इस रिपोर्ट को जरूर पढ़ लीजिए। दरअसल, अब का यूथ सुबह 9 से 7 बजे तक व्यस्त ही रहता है। ऐसे में उन्हें खुद के लिए जो समय मिलता है, वह रात का ही होता है। इस समय लोग अधिकांश मोबाइल फोन पर समय बिताते हैं या बाहर पार्टी करके आते हैं और फिर सोते हैं। चलिए समझते हैं आधी रात को सोने की यह आदत आपके शरीर के लिए कितनी खतरनाक है।

क्या कहते हैं एक्सपर्ट?

द इंडियन एक्सप्रेस में पब्लिश रिपोर्ट के अनुसार, डॉ. दिलीप गुडे, जो कि यशोदा हॉस्पिटल्स हैदराबाद के सीनियर कंसल्टेंट फिजिशियन हैं, बताते हैं कि रोजाना आधी रात को सोने से मेटाबॉलिज्म पर प्रभाव पड़ता है और ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस में भी बढ़ोतरी होती है। एक्सपर्ट बताते हैं कि जब हम रोजाना आधी रात के समय में सोते हैं, तो उससे हमारे शरीर का जो नेचुरल स्लीपिंग साइकिल है, वह प्रभावित हो जाता है। ऐसे लोग बाकी लोगों की तुलना में अपने जीवनकाल के सोने के समय को कम कर देते हैं और नींद घटा देते हैं, जो गंभीर हो सकता है।

ये भी पढ़ें- क्या पेशाब करते समय होती है ये परेशानी?

आधी रात सोने के नुकसान

स्लीप डेप्रिवेशन

अगर आप रोजाना देर रात यानी 2 से 3 बजे तक जागने के बाद सोते हैं, तो इससे डिसरप्टिव सर्कैडियन रिदम डिसऑर्डर हो सकता है। यह एक स्लीपिंग डिसऑर्डर होता है, जिसमें रात की नींद इस आदत की वजह से प्रभावित हो जाती है और दिन के समय नींद ज्यादा आती है। साथ ही, फोकस में कमी भी महसूस की जा सकती है।

कॉग्नेटिव प्रॉब्लम्स

देर से सोने की आदत आपकी नींद को प्रभावित करती है। इससे कॉग्नेटिव हेल्थ इशूज हो सकते हैं, जिसमें याददाश्त कमजोर हो सकती है। काम में ध्यान लगाना मुश्किल हो जाता है, मेमोरी रिटेंशन जैसी परेशानियां हो सकती हैं।

स्ट्रेस हार्मोन्स

गलत समय पर सोने से शरीर में स्ट्रेस हार्मोन्स की ग्रोथ तेज हो जाती है। इससे कोर्टिसोल हार्मोन ब्रेन में तेजी से रिलीज होता है, जो तनाव बढ़ाता है।

इसके अलावा, नींद सही समय पर पूरी न करने से इम्यूनिटी पर भी प्रभाव पड़ता है। देर से सोने पर मेटाबॉलिक डिसऑर्डर हेल्थ प्रॉब्लम्स भी आपको हो सकते हैं।

ये भी पढ़ें-  हाथों-पैरों में खुजली होना भी लिवर की बीमारी का संकेत!

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m

Namrata Mohanty 

@namratamohanty105

Namrata Mohanty

... और पढ़ें

ताज़ा खबरें