भारत पर मंडरा रहा इस खतरनाक बीमारी का खतरा, WHO ने जारी की चेतावनी

Measles Outbreak: WHO की रिपोर्ट में खसरे को दुनिया का नया प्रकोप माना गया है, जिसमें भारत को दूसरे स्थान पर रखा गया है। आइए समझते हैं इस बीमारी के बारे में सब कुछ।

Measles Outbreak

फोटो क्रेडिट- Freepik

Measles Outbreak: मिसल्स को खसरा कहते हैं, जो एक वायरल संक्रमण है। यह आमतौर पर बच्चों को प्रभावित करता है, लेकिन यह किसी भी उम्र के व्यक्ति को हो सकता है। मिसल्स मीजल्स वायरस के कारण होती है और यह आसानी से एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में भी फैल सकती है। हाल ही में WHO की एक रिपोर्ट के अनुसार, खसरे की बीमारी को भारत के लिए घातक बताया गया है। दरअसल, इस रिपोर्ट में 57 देशों में खसरे के प्रकोप की बात की गई है, जिसमें भारत को दूसरा स्थान मिला है। इसके अलावा, रिपोर्ट में बताया गया है कि खसरा संक्रमण के खिलाफ टीकाकरण में भी लगातार कमी आई है, जिस कारण संक्रमण के मामलों में इजाफा हुआ है। रिपोर्ट के अनुसार, वैश्विक स्तर पर संक्रमण की घटनाओं में 20% की वृद्धि हुई है, 2023 में खसरे के 10.3 मिलियन मामले दर्ज किए गए हैं। वहीं, अनुमानित मौतों की संख्या पिछले वर्ष की तुलना में 8% बढ़ गई है, तथा वैश्विक स्तर पर खसरे से 107,500 मौतें भी हुई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या है खसरा?

खसरा एक संक्रामक वायरल बीमारी है, जो मोर्बिलीवायरस नाम के वायरस से फैलता है। यह अधिकांश बच्चों और कमजोर इम्यूनिटी वाले लोगों को प्रभावित करता है। यह वायरस हवा के जरिए फैलता है और छींकने या खांसने से हवा में उड़ने वाले कणों में शामिल होकर शरीर में प्रवेश करता है।

खसरा के शुरुआती संकेतों 

इस वायरल रोग के शुरुआती संकेतों में शामिल हैं:

विज्ञापन
  • बुखार होना।
  • खांसी, आमतौर पर सूखी।
  • नाक बहना या बंद होना।
  • आंखों में जलन और लाली होना।
  • शरीर पर लाल चकत्ते बनना।
  • मुंह के अंदर सफेद दाग।

फोटो क्रेडिट- Freepik

खसरे का इलाज

हालांकि, खसरे का कोई विशेष इलाज नहीं है क्योंकि यह एक वायरल संक्रमण है, लेकिन इसके लक्षणों को कम किया जा सकता है।

विज्ञापन
  • बुखार कम करने के लिए दवा जैसे पैरासिटामोल ले सकते हैं।
  • शरीर में पानी की कमी न हो, इसके लिए पर्याप्त पानी पिएं।
  • पोषक आहार का सेवन करें।
  • गंभीर मामलों में डॉक्टर से तुरंत संपर्क करें।

मामले बढ़ने की वजह

WHO की रिपोर्ट के अनुसार, खसरे के मामलों में वृद्धि होने का मुख्य कारण टीकाकरण में कमी होना है। रिपोर्ट में बताया गया है कि भारत में मीजल्स के टीकाकरण कार्यक्रम चलाए गए थे, लेकिन इसके बावजूद भी टीकाकरण में कमी ने खसरे के प्रकोप को जन्म दिया है।

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ