Mayonnaise Side Effects: मोमोज के साथ चटपटी लाल चटनी और मूंगफली वाली चटनी के साथ ही मेयोनीज भी खूब खाई जाती है. ऐसे बहुत से लोग हैं जो मोमोज को लाल चटनी से ज्यादा मेयोनीज के साथ खाना पसंद करते हैं. लेकिन, जिस मेयोनीज को शौक से खाया जाता है क्या वो सेहत के लिए अच्छी होती है? भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद और राष्ट्रीय पोषण संस्थान की फूड गाइडलाइंस में मेयोनीज को अल्ट्रा प्रसेस्ड फूड की गिनती में रखा गया है. ICMR और NIN ने बताया है कि अल्ट्रा प्रोसेस्ड फूड्स जैसे मेयोनीज शरीर पर क्या प्रभाव डालते हैं और इससे किस तरह की स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतें हो सकती हैं.
यह भी पढ़ें – दिल्ली-NCR में बढ़े H1N1 के मामले, मरीजों को सांस लेने में हो रही दिक्कत, सभी के लिए इन 7 लक्षणों पर नजर रखना जरूरी
मेयोनीज का सेहत पर क्या प्रभाव पड़ता है
मेयानीज अल्ट्रा प्रोसेस्ड फूड्स (Ultra Processed Foods) की गिनती में आती है. अल्ट्रा प्रोसेस्ड फूड्स वो फूड्स हैं जिनमें एडिटिव्स की बहुत ज्यादा मात्रा होती है. एडिटिव्स में प्रीजरवेटिव्स, स्वीटनर्स, कलरिंग, फ्लेवरिंग, इमलसिफायर्स और अन्य सब्सटेंस शामिल हैं. ये एडिटिव्स खाने के टेस्ट को बेहतर बनाते हैं. इस प्रोसेसिंग के कारण फूड्स से फाइबर और माइक्रोन्यूट्रिएंट्स कम होने लगते हैं. रिसर्च के अनुसार, अल्ट्रा प्रोसेस्ड फूड्स से भरी डाइट का परिणाम सेहत पर नकारात्मक हो सकता है.
अल्ट्रा प्रोसेस्ड फूड्स अनहेल्दी क्यों होते हैं
अल्ट्रा प्रोसेस्ड फूड्स में फाइबर ना होना और न्यूट्रिएंट्स की कमी उन्हें अनहेल्दी बनाता है. UPFs शरीर में हाई कैलोरी इंटेक को बढ़ाता है क्योंकि इनमें फैट, शुगर या दोनों की ही मात्रा ज्यादा होती है. इन फूड्स को इनके स्वाद, कम कीमत और उपलब्धता के चलते खूब खाया जाता है. इन अल्ट्रा प्रोसेस्ड फूड्स का सेवन मोटापे के अलावा गंभीर बीमारियों (Diseases) जैसे कोरोनरी हार्ट डिजीज, स्ट्रोक और डायबिटीज (Diabetes) से जुड़ा हुआ है. इन अल्ट्रा प्रोसेस्ड फूड्स से एजिंग प्रोसेस भी बढ़ जाता है.
इन फूड्स से परहेज है जरूरी
- अल्ट्रा प्रोसेस्ड फूड्स में फैट्स, शुगर और सॉल्ट की मात्रा ज्यादा होती है और इनमें फाइबर और माइक्रोन्यूट्रिएंट्स कम होते हैं. ऐसे में हाई फैट और अल्ट्रा प्रोसेस्ड फूड्स जैसे सॉस, मैयोनीज, जैम, पैकेट वाले फ्रूट पल्प, जूस, कार्बोनेटेड ड्रिंक्स, बिस्कुट, कुकीज, केक, पेस्ट्री, ब्रेकफास्ट सीरियल और हेल्थ ड्रिंक्स से परहेज करना जरूरी है.
- अगर घर के खाने को ही हाई फैट, हाई शुगर और हाई सॉल्ट से तैयार किया जाए तो ये भी अनहेल्दी फूड्स की गिनती में आते हैं.
- बहुत ज्यादा तला हुआ, फैटी, शुगरी, सॉल्टी फूड और बेकरी प्रोडक्ट्स को खाने से बचना चाहिए.
- हाई सॉल्ट वाले फड्स खाने से परहेज करना चाहिए क्योंकि ये फूड्स हाइपरटेंशन और किडनी की दिक्कत (Kidney Problems) बढ़ा सकते हैं.
डाइट कैसे होनी चाहिए
सेहत दुरुस्त रहे इसलिए खानपान को अच्छा रखना जरूरी है. कोशिश करनी चाहिए कि ज्यादा से ज्यादा ताजी चीजें और कम से कम प्रोसेस्ड चीजें खाई जाएं. इसके अलावा, पूर्ण अनाज जैसे सीरियल्स, मिलेट्स, दाल, ताजा सब्जियां, फल, सूखे मेवे और बीजों को खानपान का हिस्सा बनाना चाहिए.
यह भी पढ़ें – रील्स और शॉर्ट वीडियो स्क्रॉल करते रहने से दिमाग में क्या होता है? साइंस जर्नल में छपी चीन की नई स्टडी ने दिया जवाब
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
क्या अंडा खाने से बढ़ता है कैंसर का खतरा? डॉक्टर से जानिए सच
14 hrs agoहाथ-पैर पर दिखने वाली गांठ कैंसर की है या नहीं कैसे पता चलेगा
1 day agoक्या कैंसर परिवार में पीढ़ी-दर-पीढ़ी चलता है? जानिए पूरी सच्चाई
1 day agoविटामिन B12 की कमी से शरीर में क्या होता है? बॉडी में दिख सकते हैं ये लक्षण
1 day agoहाई बीपी से लेकर डायबिटीज तक, ये बीमारियां बढ़ा सकती हैं स्ट्रोक का खतरा
1 day agoशुगर के मरीज क्या रख सकते हैं व्रत? मीठा खाया तो क्या होगा
2 days agoमौसम बदलते ही पड़ जाते हैं बीमार? जानिए इसके पीछे की असली वजह
2 days agoपीरियड्स में ब्लड क्लॉट्स को न करें इग्नोर, शरीर के ये संकेत हैं गंभीर
2 days agoब्रेन ट्यूमर में कैसा होता है सिरदर्द, डॉक्टर ने बताए लक्षण और इलाज
2 days agoकरवा चौथ पर निर्जला व्रत रखते हैं? शरीर के इन संकेतों को न करें इग्नोर
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
Source - ICMR NIN
First published on:
Know More: Editorial Guidelines