दिल्ली-NCR में बढ़े H1N1 के मामले, मरीजों को सांस लेने में हो रही दिक्कत, सभी के लिए इन 7 लक्षणों पर नजर रखना जरूरी

H1N1 Symptoms: दिल्ली-एनसीआर में H1N1 के मामले बढ़ने लगे हैं. ऐसे में स्वास्थ्य मंत्रालय ने एडवाइजरी जारी करके बताया है कि स्वाइन फ्लू H1N1 से संक्रमित होने पर शरीर पर कैसे लक्षण दिखते हैं और इससे बचने के लिए क्या किया जा सकता है.

H1N1 Symptoms

H1N1 से बचने के लिए क्या करें, जानिए यहां. AI Generated Image

Swine Flu H1N1 Symptoms: H1N1 वायरस से संक्रमण के मामले बढ़ते देखे जा रहे हैं. दिल्ली-NCR में स्वाइन फ्लू, सांस संबंधी इन्फेक्शन और अन्य दिक्कतों के साथ ही H1N1 के मामलों में बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है. केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जे पी नड्डा ने मामले की गंभीरता को देखते हुए दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री और स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक की है. दिल्ली में इस साल अबतक H1N1 के 1,349 मामले सामने आए हैं जबकि पिछले साल इस समय तक 229 मामले ही देखे गए थे. वहीं, दिल्ली के सरकारी अस्पतालों में H1N1 के मरीजों के साथ ही डॉक्टरों में भी इस संक्रमण के लक्षण देखे जा रहे हैं. ऐसे में डॉक्टर सभी को इस वायरस से बचने की सलाह दे रहे हैं और लक्षणों पर कड़ी नजर बनाए रखने के लिए कह रहे हैं. यहां जानिए स्वास्थ्य मंत्रालय की गाइडलाइन्स (Health Ministry Guidelines) के अनुसार H1N1 के संक्रमित होने पर शरीर पर कैसे लक्षण नजर आते हैं और इससे बचने के लिए क्या किया जा सकता है.

विज्ञापन
विज्ञापन

H1N1 के इन 7 लक्षणों पर रखें नजर

H1N1 इंफ्लुएंजा ए वायरस, जिसे आमतौर पर स्वाइन फ्लू कहते हैं, का सबटाइप है. यह व्यक्ति के श्वसन तंत्र को प्रभावित करता है और खांसने या छींकने से एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में जा सकता है. ऐसे में H1N1 से संक्रमित होने पर ये लक्षण नजर आ सकते हैं –

  1. सांस लेने में दिक्कत होना
  2. सूखी खांसी आना और नाक बहना
  3. शरीर में दर्द होना
  4. सिर में दर्द होना
  5. गले में खराश होना या गले में दर्द महसूस होना
  6. ठंड लगना और एकदम से बुखार आ जाना
  7. शरीर में कमजोरी महसूस होना.

जिन लोगों को सांस लेने में दिक्कत आ रही है, कंफ्यूजन की स्थिति बन रही है, लंबे समय से तेज बुखार आया हुआ है, होंठों की रंगत नीली नजर आ रही है या लक्षण और खतरनाक होने लगे हैं तो डॉक्टर से मिलने में देरी नहीं करनी चाहिए.

विज्ञापन

H1N1 से बचने के लिए क्या करें और क्या नहीं

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के अनुसार, H1N1 स्वाइन फ्लू एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में फैल सकता है. ऐसे में कुछ सावधानियां बरतकर आप खुद को और अपने आस-पास के लोगों को इस वायरस की चपेट में आने से बचा सकते हैं –

विज्ञापन
  • खांसी या छींक आने पर अपने नाक और मुंह को रुमाल से ढकें
  • अपने हाथों को साबुन और पानी से अच्छी तरह से धोएं
  • अगर आपको खांसी है, बुखार है या लगातार छींक आ रही है तो सार्वजिनक जगहों पर जाने से परहेज करें
  • ढेर सारा पानी पिएं और पोषक तत्वों से भरपूर खाना खाएं
  • पूरी नींद लेकर सोएं और पूरा आराम करें.

ये काम करने से बचें –

  • कोशिश करें कि आप हर किसी से हाथ ना मिलाएं
  • सार्वजनिक जगह पर ना थूकें
  • फिजीशियन की सलाह के बिना किसी तरह की दवा ना लें.

यह भी पढ़ें – बीपी बढ़ने पर शरीर क्या संकेत देता है? WHO से जानिए हाई ब्लड प्रेशर के लक्षण और क्या खाने पर BP रहेगा नॉर्मल

विज्ञापन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

SOURCE - Health Ministry

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ