Leg Swelling Causes: पैरों में सूजन, खासतौर से टखनों में सूजन और खुजली होना आम दिक्कत नहीं है. लोग इसे आम समस्या समझकर इग्नोर करते रहते हैं और जबतक सुध लेते हैं तबतक दिक्कत बहुत ज्यादा बढ़ चुकी होती है. इसी बारे में बताते हुए मैक्स सुपर स्पेशिलिटी हॉस्पिटल के कंसल्टेंट वैस्कुलर एंड एंडोवैस्कुलर सर्जन डॉ. भुपेश गर्ग ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट शेयर किया है. पोस्ट में डॉक्टर ने बताया है कि पैरों में सूजन और खुजली कि समस्या का लक्षण हो सकता है.
यह भी पढ़ें – 2 हफ्तों से ज्यादा कंधे में हो दर्द तो कभी ना करें इग्नोर, डॉक्टर ने बताया हो सकता है इन बीमारियों का संकेत
पैरों में सूजन किस दिक्कत का लक्षण हो सकती है
डॉक्टर बताते हैं कि पैरों में सूजन आना, क्रैंप्स आना, खुजली होना और उभरी हुई नसें दिखना आदि लक्षण असल में शरीर के द्वारा दी जाने वाली चेतावनी हो सकते हैं. ये असल में वेरिकोज वेन्स (Varicose Veins) के लक्षण हैं. वेरिकोज वेन्स बस एक कॉस्मेटिक प्रॉब्लम नहीं है. अगर इसे नजरअंदाज किया जाए तो यह वीनस अल्सर की वजह बन सकता है. ऐसे में अगर आपको वेरिकोज वेन्स के लक्षण नजर आ रहे हैं तो नजदीकी वैस्कुलर सर्जन एंड एंडोवैस्कुलर सर्जन से जरूर मिलें.
क्या है वेरिकोज वेन्स
वेरिकोज वेन्स ऐसी नसें होती हैं जो त्वचा के नीचे नीले, बैंगनी या गहरे रंग की उभरी हुई ओर मुड़ी हुई नजर आती हैं. ऐसा लगता है जैसे नसें मकड़ी के जाल की तरह फैलने लगी हैं. यह दिक्कत तब होती है जब नसों के अंदर मौजूद वाल्व ठीक से काम नहीं करते और खून नसों में जमा होने लगता है. वेरिकोज वेन्स की दिक्कत ज्यादातर पैरों पर होती है. इससे पैरों में सूजन नजर आ सकती है, भारीपन महसूस होता है, जलन होती है, दर्द होता है, खुजली होती है, पैरों में ऐंठन होती है और देर तक खड़े रहने में दिक्कत आने लगती है.
वेरिकोज वेन्स होने के क्या कारण हैं
- लंबे समय तक खड़े रहना
- घंटों तक बैठे रहना
- बढ़ती उम्र
- मोटापा
- जेनेटिक्स
- एक्टिव लाइफस्टाइल ना होना
वेरिकोज वेन्स का किन लोगों को ज्यादा खतरा रहता है
बढ़ती उम्र के लोगों को, गर्भवती महिलाओं को, मोटापे से ग्रस्त लोगों को और देर तक खड़े रहकर काम करने वालों को वेरिकोज वेन्स की दिक्कत ज्यादा होती है.
वेरिकोज वेन्स से कैसे बचें
- रोजाना एक्सरसाइज करें और कम से कम 30 मिनट तक चलना शुरू करें.
- लंबे समय तक खड़े रहने से बचें.
- अपने वजन को नियंत्रण में रखें.
यह भी पढ़ें – किडनी डैमेज के लक्षण दिखने लगे हैं तो इस टेस्ट से हो जाएगा कंफर्म, समय रहते हो सकता है इलाज
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
रातभर करवटें बदलते रहते हैं? अच्छी नींद के लिए अपनाएं ये आदतें!
10 hrs agoबार-बार बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजाना की ये 7 आदतें रखेंगी सेहत का ख्याल
13 hrs agoफ्रिज से ठंडा दही निकालकर खाने से क्या होता है? डॉक्टर ने बताया
14 hrs agoडायबिटीज में ब्लड शुगर रखना है कंट्रोल? आज से अपनाएं ये 5 हेल्दी आदतें
15 hrs agoबच्चे का वजन उम्र के हिसाब से ज्यादा है? जानिए माता-पिता कैसे करें सही मदद
1 day agoदिल की बीमारी को कैसे पहचानें? WHO ने बताए कार्डियोवेस्कुलर डिजीज के लक्षण
1 day agoरोज होती है कब्ज? आपकी ये आदतें बिगाड़ रही हैं पेट की सेहत!
1 day agoक्या आप भी डायबिटीज को समझते हैं मामूली बीमारी? इन अंगों के लिए है खतरा
1 day agoPMOS से परेशान लड़कियों के लिए मददगार हो सकता है योग, AIIMS ने की रिसर्च
1 day agoक्या अंडा खाने से बढ़ता है कैंसर का खतरा? डॉक्टर से जानिए सच
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines