2 हफ्तों से ज्यादा कंधे में हो दर्द तो कभी ना करें इग्नोर, डॉक्टर ने बताया हो सकता है इन बीमारियों का संकेत

Shoulder Pain: अगर कंधे का दर्द 2 हफ्तों से ज्यादा समय तक बना हुआ है, तो इसे सामान्य दर्द समझकर नजरअंदाज न करें. डॉक्टर के अनुसार यह गंभीर समस्या का लक्षण हो सकता है.

Shoulder Pain Causes
1 / 7
Shoulder Pain Causes

Shoulder Pain Causes: कंधे में दर्द होना आम समस्या माना जाता है जोकि गलत पोस्चर, भारी सामान उठाने या खिंचाव के कारण हो सकता है. लेकिन, अगर यह दिक्कत 2 हफ्तों से ज्यादा बनी रहती है तो किसी गंभीर समस्या की तरफ इशारा भी हो सकती है. इसी बारे में बताते हुए डॉक्टर शालिनी सिंह सालुंके ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से वीडियो शेयर किया है और बताया है कि कंधे का दर्द किन बीमारियों या कंडीशंस की निशानी होता है. इसीलिए कंधे के दर्द को इग्नोर करने की गलती नहीं करनी चाहिए.

विज्ञापन

फ्रोजन शॉल्डर

फ्रोजन शॉल्डर 2 / 7

हाथ को ऊपर उठाते समय अकड़न हो रही है या दर्द महसूस हो रहा है तो यह फ्रोजन शॉल्डर हो सकता है.

विज्ञापन

रोटेटर कफ इंजरी

रोटेटर कफ इंजरी 3 / 7

हाथ साइड में उठाने पर बहुत तेज दर्द होना रोटेटर कफ इंजरी के चलते हो सकता है. इस दिक्कत में समय रहते डॉक्टर की सलाह लेनी जरूरी है.

सर्वाइकल नर्व कंप्रेशन

सर्वाइकल नर्व कंप्रेशन 4 / 7

गर्दन से कंधे तक और हाथ तक दर्द महसूस होना या झनझनाहट का एहसास होना सर्वाइकल के दर्द की निशानी हो सकती है.

विज्ञापन

दिल की दिक्कतें

दिल की दिक्कतें 5 / 7

अगर आपके बाएं कंधे में दर्द होता है तो यह दिल की समस्या का संकेत हो सकता है. अगर यह दर्द बढ़ता जा रहा है और जबड़े तक आ रहा है तो यह हार्ट अटैक का लक्षण भी हो सकता है.

गाल ब्लैडर या फेफड़े की कंडीशन

गाल ब्लैडर या फेफड़े की कंडीशन 6 / 7

अगर कंधे के दाईं तरफ कई दिनों से दर्द है तो यह गाल ब्लैडर या फेफड़ों की कंडीशन का संकेत हो सकता है.

विज्ञापन

कंधे का दर्द 2 हफ्ते से ज्यादा हो अगर

कंधे का दर्द 2 हफ्ते से ज्यादा हो अगर 7 / 7

डॉक्टर की सलाह है कि अगर आपके कंधे में 2 हफ्तों से ज्यादा दर्द हो रहा है तो इसे कभी इग्नोर ना करें और जांच करवाएं. यह भी पढ़ें - किस विटामिन की कमी से बालों की रंगत फीकी होने लगती है और सफेद हो जाते हैं बाल? जानिए यहां

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन