Masterchef Pankaj Bhadouria: मास्टरशेफ इंडिया का पहला सीजन जीतने वालीं पंकज भदौरिया को लोग मास्टरशेफ पंकज के नाम से जानते हैं. पंकज ने सोशल मीडिया पर अपनी एक अलग पहचान बनाई है. हाल ही में अपने इंस्टाग्राम हैंडल से पंकज ने सभी से यह खबर शेयर की है कि उन्हें स्तन कैंसर हो गया है. पंकज ने सभी से उनके लिए दुआ करने के लिए भी कहा है. पंकज से पहले हिना खान, ताहिरा कश्यप खुराना सोनाली बेंद्रे और महिमा चौधरी को भी ब्रेस्ट कैंसर हो चुका है. ऐसे में आइए जानते हैं स्तन कैंसर Breast Cancer) क्या है, इसके लक्षण कैसे नजर आते हैं और किस तरह इसकी पहचान की जा सकती है.
यह भी पढ़ें – बार-बार पेट फूलना आम बात नहीं, गैस के अलावा ये 5 बड़ी बीमारियां भी हो सकती हैं वजह
क्या है स्तन कैंसर
स्तन कैंसर तब होता है जब स्तन की कोशिकाएं असमान्य रूप से बढ़ने लगती हैं और ट्यूमर का रूप ले लेती हैं. मेमोग्राम के जरिए स्तन कैंसर का पता लगाया जाता है. अगर स्तन कैंसर के लक्षण शुरुआती दौर में ही पहचान लिए जाएं और डॉक्टर से संपर्क कर लिया जाए तो इसे बढ़ने से रोका जा सकता है.
स्तन कैंसर के लक्षण कैसे नजर आते हैं
गांठ या भारीपन – स्तन कैंसर होने पर स्तन या बगल में किसी तरह की नई गांठ बनने लगती है और हाथ लगाने पर सख्त महसूस होती है. कई मामलों में इस गांठ में दर्द भी होता है.
स्तन के आकार में बदलाव – स्तन कैंसर का एक लक्षण यह भी है कि स्तन के आकार में बदलाव नजर आने लगता है.
त्वचा में बदलाव – स्तन की त्वचा का टेक्सचर बदलने लगता है. यह टेक्सचर संतरे के छिलके जैसा महसूस होता है. इसके अलावा, त्वचा पर डिंपल पड़ सकते हैं या त्वचा सिकुड़ी हुई लगती है.
निप्पल में बदलाव – स्तन कैंसर होने पर निप्पल में बदलाव नजर आता है. निप्पल अंदर की तरफ मुड़ा हुआ नजर आ सकता है.
निकलता है डिस्चार्ज – स्तनपान ना कराने वाली महिलाओं में भी निप्पल से साफ पानी, तरल गाढ़ा पदार्थ या खून जैसा डिस्चार्ज निकल सकता है.
दर्द रहना – निप्पल में लगातार दर्द महसूस होने लगता है. पीरियड्स के आस-पास ना होने पर भी दर्द रहता है.
घबराएं नहीं बल्कि जांच कराएं
स्तन के आस-पास नजर आने वाली हर गांठ कैंसर की गांठ नहीं होती है इसीलिए घबराएं नहीं. लेकिन, डॉक्टर से जांच जरूर करवाएं. सावधानी रखी जाए तो अगर कोई दिक्कत होगी तो समय रहते पहचान आ जाएगी.
क्या पुरुषों को भी हो सकता है स्तन कैंसर?
हां, पुरुषों को भी स्तन कैंसर हो सकता है. हालांकि, पुरुषों में स्तन कैंसर के मामले कम देखे जाते हैं.
यह भी पढ़ें – गर्मियों में अंडे खाने चाहिए या नहीं? एक्सपर्ट ने बताया इस मौसम में Eggs खाने पर क्या होता है
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
ब्रेस्ट में गांठ के बिना भी हो सकता है कैंसर, दिखें ये लक्षण तो रहें सतर्क
5 hrs agoचेहरा टेढ़ा होना, हाथ-पैर में अचानक कमजोरी या सुन्नपन… AIIMS ने बताया
10 hrs agoनेफ्थलीन बॉल्स का करते हैं इस्तेमाल? कई देशों में बैन है यह कीटनाशनक दवा
11 hrs agoHIV होने पर जीभ पर दिखते हैं ऐसे निशान, जानिए पुरुषों में एचआईवी के लक्षण
13 hrs agoबिना भूखे रहे और जल्दबाजी किए ऐसे घटाएं वजन, यहां जानें सीक्रेट
1 day agoसिर्फ महिला की नहीं, पुरुषों की सेहत से भी जुड़ा है बच्चा न होने का मामला
1 day agoहाई बीपी से किडनी और दिमाग को कैसे पहुंचता है नुकसान?
1 day agoकहीं बवासीर समझकर कैंसर को तो नहीं कर रहे नजरअंदाज? डॉक्टर ने बताया
1 day agoसिरदर्द समझकर न करें नजरअंदाज! माइग्रेन के ये लक्षण जान लें
2 days agoपोलियो की खुराक मिस की? कहीं आप अपने बच्चे को खतरे में तो नहीं डाल रहे!
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines