बार-बार पेट फूलना आम बात नहीं, गैस के अलावा ये 5 बड़ी बीमारियां भी हो सकती हैं वजह

Bloating Sign Of Disease: पेट का आयदिन खराब रहना आम समस्या नहीं है बल्कि यह किसी गंभीर बीमारी के कारण भी हो सकता है. यहां जानिए ऐसी कौन सी स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतें हैं जिनमें पेट फूलने की समस्या होती है.

baar baar pet foolna bimari
1 / 7
baar baar pet foolna bimari

Stomach Bloating: पेट फूलना कोई अकेली बीमारी नहीं है बल्कि यह हमारे पाचन तंत्र में गड़बड़ी या अन्य किसी स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों का आम लक्षण हो सकती है. ज्यादातर लोगों को खानपान की गलतियों के कारण पेट फूलने की दिक्कत होती है. लेकिन, हमेशा खानपान के चलते ही हो ऐसा जरूरी नहीं है. हर दूसरे दिन पेट फूलना किसी बीमारी के चलते भी हो सकता है. ऐसे में यहां जानिए गैस के अलावा और किन बीमारियों में पेट फूल सकता है.

विज्ञापन

इरिटेबल बाउल सिंड्रोम

इरिटेबल बाउल सिंड्रोम 2 / 7

इरिटेबल बाउल सिंड्रोम आंतों से जुड़ी एक आम समस्या है. इसमें रोज-रोज पेट फूलने, दस्त और कब्ज की समस्या हो सकती है.

विज्ञापन

गैस्ट्राइटिस

गैस्ट्राइटिस 3 / 7

बार-बार पेट फूलना गैस्ट्राइटिस के चलते हो सकता है. पेट की अंदरूनी परत में सूजन आने के कारण एसिडिटी और भारीपन महसूस होना इस कंडीशन के लक्षण हैं.

फूड इनटोलरेंस

फूड इनटोलरेंस 4 / 7

ऐसे कुछ लोग हैं जिन्हें फूड इनटोलरेंस के कारण दूध या ग्लूटन वाले फूड्स पचाने में दिक्कत होती है. इससे पेट हमेशा ही फूला हुआ रहता है.

विज्ञापन

लिवर की बीमारी

लिवर की बीमारी 5 / 7

लिवर की खराबी या लिवर की बीमारी में पेट में पानी जमा होने लगता है. इसे एसाइटिस कहते हैं. इस दिक्कत में पेट फूला हुआ रहता है या फूला हुआ दिखाई देने लगता है.

हार्मोनल बदलाव

हार्मोनल बदलाव 6 / 7

महिलाओं में हार्मोनल बदलाव के कारण पीरियड्स के आस-पास या ओवेरियन सिस्ट जैसी समस्याओं में ब्लोटिंग की शिकायत रहने लगती है.

विज्ञापन

डॉक्टर को कब दिखाएं

डॉक्टर को कब दिखाएं7 / 7

अगर पेट फूलने के साथ ही अचानक से वजन कम होता दिखने लगे, लगातार उल्टी होने की दिक्कत हो, मल में खून नजर आए या पेट में तेज दर्द महसूस हो तो डॉक्टर से मिलने में देरी ना करें. यह भी पढ़ें - गर्मियों में अंडे खाने चाहिए या नहीं? एक्सपर्ट ने बताया इस मौसम में Eggs खाने पर क्या होता है

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन