गर्मियों में अंडे खाने चाहिए या नहीं? एक्सपर्ट ने बताया इस मौसम में Eggs खाने पर क्या होता है

Eggs In Summer: गर्मियों के मौसम में अक्सर ही कहा जाता है कि अंडे नहीं खाने चाहिए. सलाह दी जाती है कि अंडे खाने से परहेज करना चाहिए क्योंकि ये तबीयत बिगाड़ सकते हैं. इस बात में कितना सच है और कितना नहीं, आइए जानें.

eating eggs in summer
1 / 7

Garmi Me Ande Khaye Ya Nahi: गर्मियों के मौसम में उन चीजों को खाने से परहेज के लिए कहा जाता है जिनसे शरीर की गर्माहट बढ़ जाती है. ऐसा ही एक फूड है अंडा (Egg) जिसे गर्मी बढ़ाने वाले कहा जाता है. लेकिन, क्या सचमुच अंडे खाने से शरीर की गर्मी बढ़ती है और इसे गर्मियों में नहीं खाना चाहिए? इस बारे में बताते हुए आयुर्वेदिक डॉक्टर सलीम जैदी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से एक वीडियो शेयर किया है, आइए एक्सपर्ट से ही जानते हैं गर्मियों में अंडा खाए या नहीं.

विज्ञापन

गर्मियों में अंडे खाने चाहिए या नहीं

गर्मियों में अंडे खाने चाहिए या नहीं 2 / 7

डॉ. सलीम जैदी बताते हैं कि अक्सर ही कहा जाता है गर्मियों में अंडे नहीं खाने चाहिए, लेकिन असल में अंडे गर्मियों में भी खाए जा सकते हैं. असल में, अंडे में कोई ऐसी चीज नहीं होती है जो आपके शरीर के तापमान को बढ़ा दे.

विज्ञापन

प्रोटीन पचाने में होती है दिक्कत

प्रोटीन पचाने में होती है दिक्कत 3 / 7

प्रोटीन पचने में थोड़ी हीट प्रोड्यूस होती है जिसे थर्मिक इफेक्ट कहते हैं, लेकिन यह दही और दाल में भी होता है. हम जब गर्मियों में दही या दाल खाना नहीं छोड़ते तो भला अंडे खाने क्यों छोड़े जाएं.

क्या अंडे खाने पर पिंपल्स होते हैं

क्या अंडे खाने पर पिंपल्स होते हैं 4 / 7

पुराने जमाने में अंडे सिर्फ अमीर लोग खाते थे और वे अंडे ज्यादा खाते थे और काम कम करते थे इसीलिए एसिडिटी, पिंपल्स और बॉडी हीट बढ़ जाती थी. इससे लोगों ने गलत कनेक्शन बनाया और सोचने लगे कि अंडे खाने से ये सभी दिक्कतें होती हैं. लेकिन, असल दिक्कत अंडे की नहीं है बल्कि ज्यादा अंडे खाने और काम ना करने की है.

विज्ञापन

अंडे में होते हैं पोषक तत्व

अंडे में होते हैं पोषक तत्व 5 / 7

एक अंडा खाने में शरीर को 70 से 80 कैलोरी मिलती है, इससे शरीर को 6 ग्राम प्रोटीन, विटामिन डी, विटामिन बी12, कॉलिन, ल्यूटीन, जेक्सेंथिन और हेल्दी फैट्स मिलते हैं.

मिडल ईस्ट में भी लोग खाते हैं अंडे

मिडल ईस्ट में भी लोग खाते हैं अंडे 6 / 7

एक्सपर्ट बताते हैं कि मिडल ईस्ट के लोग भी गर्मियों में अंडे खाते हैं. उन्हें अंडे खाने पर किसी तरह की दिक्कत नहीं होती है.

विज्ञापन

कैसे खाएं अंडे

कैसे खाएं अंडे7 / 7

अंडे के सेवन में बस इस बात का ख्याल रखना जरूरी है कि गर्मियों में आप अंडे उबालकर खाएं, फ्राई करके नहीं. लेकिन, गर्मियों में अंडे खाने से परहेज ना करें. यह भी पढ़ें -सुबह उठकर खाली पेट चाय पीने से क्या होता है? जानिए सेहत पर कैसा असर डालती है यह आदत

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन