हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

बिस्तर पर लेटते ही याद आने लगते हैं पेंडिंग ईमेल्स और बॉस की बातें? जानिए दिमाग शांत करने का फॉर्मूला

How to Manage Stress: क्या आप भी ऑफिस के काम को लेकर स्ट्रेस में रहने लगे हैं, जिस कारण आपकी निजी लाइफ भी प्रभावित हो रही है, तो आइए NHS से जानें आप कैसे इस समस्या से निकल सकते हैं?

विज्ञापन
तमाव से कैसे मिलेगी राहत? (Image: AI/Pexels)

खबर की मुख्य बातें:
  • WHO के अनुसार, तनाव किसी मुश्किल हालात की वजह से होने वाली चिंता या मानसिक तनाव की स्थिति है.
  • तनाव का असर व्यक्ति के काम के साथ-साथ मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य पर भी पड़ता है.
  • तनाव के लक्षणों में सिरदर्द, मांसपेशियों में दर्द, ध्यान केंद्रित करने में मुश्किल और चिड़चिड़ापन शामिल हैं.
  • तनाव कम करने के लिए गहरी सांस लेने के व्यायाम, टाइम-मैनेजमेंट तकनीक और दोस्तों या परिवार से बात करना मददगार साबित हो सकती है.

ऑफिस जाने वाले लोगों के बीच एक समस्या सबसे ज्यादा रहती है कि जब वह ऑफिस से घर वापस आ भी जाते हैं, तो दिमाग में सिर्फ ऑफिस की बातें, उसके काम, बॉस की बातें और ईमेल्स जैसी चीजें चलती रहती है, जिससे अगला दिन भी खराब हो जाता है और पूरा हफ्ता दिमाग में स्ट्रेस यानी तनाव बना रहता है. तनाव के कारण न सिर्फ काम में मन नहीं लगता है, बल्कि निजी जिंदगी भी बुरी तरह से प्रभावित रहने लगती है और ऑफिस का तनाव घर पर बीवी-बच्चों और दोस्तों पर निकल जाता है. ऐसे में ये जानना जरूरी हो जाता है कि आखिर आप कैसे इस समस्या से बच सकते हैं? आइए आपको इस स्टोरी में कुछ ऐसे टिप्स बताएं, जिन्हें फॉलो करके आप तनाव को कंट्रोस कर सकेंगे.

यह भी पढ़ें: कैसे पता चलेगा आप या आपका कोई अपना हो गया है डिप्रेशन का शिकार? AIIMS से जानिए कौन से लक्षण न करें इग्नोर

विज्ञापन

क्या है तनाव?

तनाव से कैसे निपटें, इससे पहले ये जानना जरूरी है कि आखिर ये होती क्या है? WHO के अनुसार, स्ट्रेस (तनाव) को किसी मुश्किल हालात की वजह से होने वाली चिंता या मानसिक तनाव की स्थिति के तौर पर समझा जा सकता है. स्ट्रेस इंसानों की एक स्वाभाविक प्रतिक्रिया है जो हमें जिंदगी की चुनौतियों और खतरों का सामना करने के लिए प्रेरित करती है. दुनिया में मौजूद हर व्यक्ति को किसी को किसी न किसी हद तक स्ट्रेस का सामना करना ही पड़ता है. भले वह स्कूल में पढ़ने वाला बच्चा हो, जिसे एग्जाम को लेकर तनाव हो, या ऑफिस जाने वाला व्यक्ति, सभी को स्ट्रेस का सामना करना ही पड़ता है.

स्ट्रेस आप पर क्या असर डाल सकती है?

आपको मालूम होनी चाहिए कि स्ट्रेस का असर सिर्फ आपके काम पर नहीं बल्कि, मानसिक और शरीर दोनों पर पड़ता है. WHO के अनुसार, थोड़ा-बहुत स्ट्रेस अच्छा होता है और रोजमर्रा के काम करने में हमारी मदद कर सकता है. लेकिन बहुत ज्यादा स्ट्रेस से शारीरिक और मानसिक दोनों पर गंभीर स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं पैदा हो सकती हैं. इसलिए कभी भी स्ट्रेस को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए, बल्कि स्ट्रेस का सामना करना सीखना बेहतर रहता है, क्योंकि अगर आप जान लें कि कैसे आप स्ट्रेस का सामना कर सकते हैं, तो इससे स्ट्रेस आपको कम महसूस हो सकता है.

विज्ञापन

कैसे पहचानें आप या परिवार का व्यक्ति स्ट्रेस से जूझ रहा है?

अगर कोई व्यक्ति ऑफिस से काम में इतना उलझ गया है कि वह स्ट्रेस में रहने लगा है, लेकिन आप पहचान नहीं पा रहे या फिर वह खुद नहीं समझ पा रहा है कि उसकी सेहत पर स्ट्रेस असर डाल रही है, तो कुछ संकेत तो पहचान कर आप इसका पता लगा सकते हैं. स्ट्रेस के लक्षण 3 तरह से दिखते हैं, इसमें;

शारीरिक लक्षण

विज्ञापन
  • सिरदर्द या चक्कर आना
  • मांसपेशियों में तनाव या दर्द
  • पेट की समस्याएं पैदा होना
  • सीने में दर्द या दिल की धड़कन तेज होना
  • यौन समस्याएं

मानसिक लक्षण

  • ध्यान लगाने में मुश्किल होना
  • फैसले लेने में परेशानी होना
  • बहुत ज्यादा दबाव महसूस करना
  • लगातार चिंता करना
  • चीजें भूल जाना

व्यवहार में बदलाव

विज्ञापन
  • चिड़चिड़ा रहना होना
  • बहुत ज्यादा या बहुत कम सोना
  • बहुत ज्यादा या बहुत कम खाना
  • कुछ जगहों या लोगों से दूर रहना
  • ज्यादा शराब पीना या धूम्रपान करना

अगर किसी व्यक्ति में ये लक्षण दिखाई दे रहे हैं, तो वह हो सकता है कि स्ट्रेस से घिरा हुआ हो और उसे वहां से निकलने की बहुत ज्यादा जरूरत है.

कैसे स्ट्रेस से पाएं राहत और रहे खुश

अगर आप या आपके परिवार में कोई ऑफिस के काम के बीच इतना उलझ गया है कि ऑफिस से घर आते हुए भी दिमाग में ऑफिस का काम चलता रहता है और छुट्टी वाले दिन भी ऑफिस की चीजें याद करता रहता है और तनाव में रहने लगा है, तो कुछ आसान उपायों को अपनाने से काफी हद तक राहत मिल सकती है.

विज्ञापन
  • अपनी भावनाओं के बारे में किसी दोस्त, परिवार के सदस्य या हेल्थ प्रोफेशनल से बात करने की कोशिश करें.
  • हालात को संभालने के लिए आसान टाइम-मैनेजमेंट तकनीकों का इस्तेमाल करें.
  • स्ट्रेस कम करने के लिए गहरी सांस लेने की एक्सरसाइज करें, जैसे गहरी सांस लेना और छोड़ना.
  • स्ट्रेस वाले दिनों या इवेंट्स के लिए पहले से तैयारी करें.
  • अगर हो सके, तो अपनी सोने की जगह को शांत, अंधेरा, आरामदायक और सही तापमान वाला बनाएं.
  • सोने से पहले भारी खाना खाने, कैफीन और शराब लेने से बचें.
  • थोड़ी एक्सरसाइज करें. दिन भर फिजिकली एक्टिव रहने से रात में आसानी से नींद आने में मदद मिल सकती है.
  • परिवार वालों और दोस्तों के साथ ज्यादा वक्त बिताएं, जहां हंसी-मजाक हो.
  • मुमकिन हो सके, तो घूमने जाएं, ताकि माइंड फ्रेश हो.

स्ट्रेस की स्थिति में क्या बिलकुल न करें?

  • एक ही बार में सब कुछ करने की कोशिश न करें, बल्कि छोटे-छोटे लक्ष्य तय करें जिन्हें आप आसानी से पूरा कर सकें.
  • ऐसी चीजों पर ध्यान न दें जिन्हें आप बदल नहीं सकते, बेहतर रहेगा कि आप अपना समय और एनर्जी खुद को बेहतर महसूस कराने में लगाएं.
  • खुद को यह न कहें कि आप अकेले हैं.
  • तनाव कम करने के लिए शराब, सिगरेट, जुआ या ड्रग्स का इस्तेमाल न करें,  ये सभी मानसिक सेहत को नुकसान पहुंचा सकते हैं.

क्या सभी एक ही तरह से संभाल सकते हैं स्ट्रेस?

नहीं, हर कोई स्ट्रेस वाली सिचुएशन में अलग तरह से रिएक्ट करता है. स्ट्रेस से निपटने का तरीका और स्ट्रेस के लक्षण हर व्यक्ति में अलग-अलग होते हैं, इसलिए हर व्यक्ति पर एक ही उपाय अपनाना काफी नहीं होगा.

यह भी पढ़ें:  बच्चे के इन 4 बदलावों को न समझें सिर्फ नखरे या गुस्सा! जानिए कब बचपन पर हावी होने लगती है एंग्जायटी

विज्ञापन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.


संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

SOURCE: NHS,WHO

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola