हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Nana PatekarGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

बार-बार बुखार आना हो सकता है मलेरिया का संकेत, जानिए लक्षण, बचाव और इलाज के आसान तरीके

हर साल 25 अप्रैल को World Malaria Day मनाया जाता है ताकि लोगों को इस खतरनाक बीमारी के प्रति जागरूक किया जा सके. इस बीमारी के कारण देश व दुनिया में बड़ी संख्या में लोगों की मौत हो जाती है, ऐसे में इसके लक्षणों और बचाव के तरीकों को जानना बेहद जरूरी हो जाता है. आइए जानते हैं.

विज्ञापन
मलेरिया कैसे हो जाता है?

Malaria Treatment Fast Relief: मलेरिया एक गंभीर बीमारी है, जिसका खतरा न सिर्फ भारत में बल्कि पूरी दुनिया में देखा जाता है. इस गंभीर बीमारी के लक्षण अक्सर मामूसी बुखार से शुरु होते हैं, लेकिन धीरे-धीरे ये कम जानलेवा बन जाती है, इसका मरीज को पता भी नहीं चलता है. हालत ये है कि हर साल दुनियाभर में बड़ी संख्या में लोगों की मौत मलेरिया के कारण होती है, ऐसे में इसके बारे में जानना बेहद जरूरी हो जाता है. हर साल आज ही के दिन यानी 25 अप्रैल को विश्व मलेरिया दिवस के रूप में मनाया जाता है, ताकि लोगों को जागरूक किया जा सके. इस स्टोरी में हम आपको बताएंगे कि कैसे एक मामूली सा मच्छर लोगों की जान ले लेता है?

मच्छर कैसे बन जाता है जानलेवा Macchar Kaise Malria Ban Jata Hai

मलेरिया एक गंभीर और जानलेवा बीमारी है, जो संक्रमित मादा एनोफिलीज मच्छर के काटने से फैलती है. यह मच्छर शरीर में प्लाज्मोडियम नामक परजीवी छोड़ता है, जो खून को संक्रमित कर धीरे-धीरे शरीर की कार्यप्रणाली को प्रभावित करता है. शुरुआत में इसके लक्षण सामान्य बुखार, ठंड लगना और कमजोरी जैसे होते हैं, जिन्हें अक्सर लोग नजरअंदाज कर देते हैं. लेकिन समय पर सही पहचान और इलाज न मिलने पर मलेरिया गंभीर रूप ले सकता है और जान का खतरा भी बढ़ जाता है. इसलिए जरूरी है कि इसके शुरुआती लक्षणों को समझा जाए, समय पर डॉक्टर से संपर्क किया जाए और मच्छरों से बचाव के उपाय अपनाए जाएं, ताकि इस खतरनाक बीमारी से खुद को और परिवार को सुरक्षित रखा जा सके.

यह भी पढ़ें: नाश्ते में ट्राई करें कर्नाटक की मशहूर थट्टे इडली, स्वाद इतना सॉफ्ट कि बार-बार खाने का करेगा मन

विज्ञापन

मलेरिया में कैसे लक्षण दिखाई देते हैं Malaria Ke Shuruati Lakshan Kaise Dikhte Hein

  • तेज बुखार आना और बार-बार बुखार चढ़ना.
  • ठंड लगना और कंपकंपी महसूस होना.
  • सिर दर्द और शरीर में दर्द.
  • ज्यादा पसीना आना.
  • कमजोरी और थकान महसूस होना.
  • उल्टी, मतली या भूख कम लगना.
  • गंभीर मामलों में सांस लेने में परेशानी भी हो सकती है.
  • ऐसे लक्षण दिखने पर बिना किसी देरी के डॉक्टर से जांच करानी चाहिए.

मलेरिया से कैसे बचाव करें Malaria Se Bachav Ke Tarike

विज्ञापन
  • घर के आसपास पानी जमा न होने दें.
  • सोते समय मच्छरदानी का इस्तेमाल करें.
  • फुल बाजू के कपड़े पहनें.
  • मच्छर भगाने वाली क्रीम या स्प्रे लगाएं.
  • घर की खिड़कियों पर जाली लगवाएं.
  • बच्चों और बुजुर्गों का खास ध्यान रखें.
  • इन आसान उपायों से मलेरिया के खतरे को काफी हद तक कम किया जा सकता है.

कब तक हो सकते हैं मलेरिया से ठीक

मलेरिया की पुष्टि ब्लड टेस्ट के जरिए की जाती है, इसलिए रिपोर्ट आने के बाद डॉक्टर मरीज की स्थिति के अनुसार दवाएं देते हैं. कई बार लोग लक्षणों के मुताबिक बिना डॉक्टर से सलाह लिए दवाइयों का सेवन करने लगते हैं, जिससे कई अन्य बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है, इसलिए बेहतर है कि आप सिर्फ डॉक्टर की ही सलाह लें क्योंकि वहीं एक मात्र उपचार का सबसे आसान और असरदार उपाय है.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: ये संकेत दिखें तो समझ जाएं बढ़ रहा है ‘अस्थमा’ का खतरा, तुरंत कराएं जरूरी टेस्ट

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola