---विज्ञापन---

हेल्थ angle-right

ये संकेत दिखें तो समझ जाएं बढ़ रहा है ‘अस्थमा’ का खतरा, तुरंत कराएं जरूरी टेस्ट

Asthma: देश व दुनिया में बड़ी आबादी में लोग अस्थमा की बीमारी से जूझ रहे हैं. यह भी एक गंभीर बीमारी है, जिससे हर साल कई लोगों की मौत हो जाती है. ऐसे में हम आपको इस बीमारी के कुछ लक्षण बताएंगे और ये बीमारी कैसे लोगों को अपना शिकार बनाती है इसके बारे में बताएंगे.

How To Manage Asthma: आज के समय में अस्थमा तेजी से फैलने वाली सांस से जुड़ी गंभीर समस्या बनती जा रही है. दुनियाभर में लाखों लोग इससे प्रभावित हैं और कई मामलों में यह धीरे-धीरे बढ़कर खतरनाक रूप ले लेती है. शुरुआत में इसके लक्षण हल्के होते हैं, इसलिए लोग इसे नजरअंदाज कर देते हैं. बस फिर क्या यही गलती के कारण ये बीमारी अपने पैरों को पसारने लगती है और व्यक्ति को अपना शिकार बनाती रहती है. समय रहते पहचान न की जाए, तो यह रोजमर्रा की जिंदगी को मुश्किल बना सकता है, इसलिए जरूरी है कि शुरुआती संकेतों को समझकर सही समय पर डॉक्टर से जांच कराई जाए और स्थिति को कंट्रोल में रखा जाए.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Kitchen Tips: चावल में घुन-कीड़े से छुटकारा पाने का आसान देसी उपाय, ये 2 चीजें डालते ही तुरंत होगा असर

---विज्ञापन---

अस्थमा क्या है और क्यों होता है यह रोग Asthma Attack Symptoms And Prevention

अस्थमा एक क्रॉनिक बीमारी है, जो फेफड़ों की सांस लेने वाली नलियों को प्रभावित करती है. इस स्थिति में एयरवे सूज जाती हैं और संकरी हो जाती हैं, जिससे सांस लेने में परेशानी होती है. यह समस्या एलर्जी, धूल, धुआं, मौसम में बदलाव या परिवार में पहले से मौजूद बीमारी के कारण भी हो सकती है. कई बार ठंडी हवा, पालतू जानवरों के बाल या तेज गंध भी इसे ट्रिगर कर सकते हैं. इसलिए जिन लोगों को बार-बार सांस की समस्या होती है, उन्हें इसे हल्के में नहीं लेना चाहिए.

ये लक्षण दिखें तो तुरंत हो जाएं सावधान Asthma Ke Lakshan Kya Hote Hain
अगर शरीर में कुछ खास संकेत लगातार नजर आने लगें, तो यह अस्थमा की ओर इशारा हो सकता है. इसमें;

---विज्ञापन---
  • बार-बार खांसी आना, खासकर रात या सुबह के समय.
  • सांस लेने में तकलीफ या सीने में जकड़न महसूस होना.
  • हल्की एक्तिविटी में भी जल्दी थक जाना या हांफना.
  • तेज सांस चलना या सीने में भारीपन लगना.

ऐसे पाएं अस्थमा से राहत

अस्थमा की पहचान के लिए डॉक्टर स्पाइरोमेट्री, पीक फ्लो मीटर, एलर्जी टेस्ट और FeNO जैसे टेस्ट कराने की सलाह देते हैं. इनसे फेफड़ों की क्षमता और सूजन का सही अंदाजा लगाया जा सकता है. इलाज की बात करें तो अस्थमा पूरी तरह ठीक नहीं होता, लेकिन सही दवाओं और लाइफस्टाइल से इसे नियंत्रित रखा जा सकता है. इनहेलर, नेबुलाइजर और एंटी-एलर्जिक दवाएं इसमें मददगार होती हैं, साथ ही धूल, धुआं और अन्य ट्रिगर से बचना बेहद जरूरी है, ताकि समस्या बढ़ने से रोकी जा सके.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: बार-बार पेशाब लीक होना किस बीमारी का संकेत है? जानिए राहत के उपाय

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

---विज्ञापन---
First published on: Apr 22, 2026 05:36 PM

End of Article

About the Author

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं और उन्हें न्यूज़ और ऑनलाइन कंटेंट लिखने का अच्छा अनुभव है. वर्तमान में वह News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में काम कर रहे हैं, जहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल और स्वास्थ्य संबंधित खबरों पर स्टोरीज तैयार करते हैं. इससे पहले वह India.com में ट्रेनी के रूप में जुड़े थे, जहां उन्होंने ट्रेंडिंग, वायरल, जनरल नॉलेज, टेक्नोलॉजी, इंटरनेशनल और लाइफस्टाइल जैसे विभिन्न विषयों पर डिजिटल कंटेंट लिखा. अज़हर ने 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री प्राप्त की. पढ़ाई के दौरान और उसके बाद उन्हें India News और Khabar Fast जैसे मीडिया संस्थानों में काम करने का अनुभव मिला, जिससे उन्हें न्यूज रिपोर्टिंग, डिजिटल स्टोरीटेलिंग और पाठकों को ध्यान में रखकर कंटेंट बनाने की अच्छी समझ हासिल की. 1 साल से ज्यादा के अनुभव में अज़हर का मुख्य काम है डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स को समझना, SEO-फ्रेंडली कंटेंट लिखना और पाठकों से जुड़ी स्टोरीज तैयार करना.

Read More

संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola